मंदिर को भी नही छोड़ा चोरो ने, भगवान की मूर्ति की चोरी, दिनदहाड़े घर मे घुसे चोर

*5 लाख रुपए के जेवर एवं नगद रुपए लेकर हुए फरार*


शहडोल

सोहागपुर थाना क्षेत्र के नए यातायात थाने के समीप सुने घर में दिनदहाड़े लाखों रुपए की चोरी का मामला प्रकाश में आया है। चोरों ने कृष्ण भगवान की मूर्ती भी चोरी कर ली है। परिवार उज्जैन गया था,चौकीदार घर में सोता था, सोमवार की सुबह चौकीदार घर में ताला लगाकर गया और परिवार कुछ देर बाद लौट कर घर पहुंचा तो घर का दरवाजा टूटा हुआ था। घर में रखा सारा सामान बिखरा पड़ा था, सोने चांदी के जेवरात एवम नगद लेकर चोर फरार हो चुके थे। घटना की जानकारी पुलिस को दी गई है, मौके पर पहुंची पुलिस ने अपनी पड़ताल शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार सोहागपुर थाना क्षेत्र के वार्ड नंबर 32 के रहने वाले सुजीत शुरी के घर यह चोरी की वारदात हुई है। पीड़ित ने बताया कि वह परिवार के साथ 13 मार्च को उज्जैन बाबा महाकाल के दर्शन करने गया हुआ था। और आज सोमवार को उन्हें वापस लौटना था। परिवार जब घर से उज्जैन गया तो एक चौकीदार को उन्होंने घर में सोने के लिए लगाया हुआ था। जो चौकीदार प्रतिदिन रात में सोता था। और सुबह अपने घर चला जाता था। 

शिकायतकर्ता सुजीत ने यह भी बताया कि सोमवार को चौकीदार सुबह 11:00 बजे घर में ताला लगाकर चला गया, क्योंकि उससे हमारी बात हुई थी कि हम कुछ घंटे के अंदर घर पहुंच रहे हैं। 1:00 बजे परिवार घर पहुंचा तो घर के सामने लगा लोहे के दरवाजे में ताला टूटा हुआ था, अंदर लकड़ी का दरवाजा टूटा था, परिवार जब घर के अंदर कमरे में घुसा तो सारा सामान बिखरा पड़ा था, और घर के अंदर रखी अलमारी के लॉकर से सोने चांदी के जेवर एवं नगद रुपए चोरी हो चुके थे। चोरों ने घर के अंदर स्थापित भगवान कृष्ण की प्रतिमा को भी अपने साथ ले गए है। दिनदहाड़े 2 घंटे में यह चोरी की वारदात हुई है।

दिनदहाड़े हुई चोरी की इस वारदात में लगभग 5 लाख रुपए का जेवर एवं नगद रुपए लेकर कर चोर फरार हो गए हैं। घटना की जानकारी परिवार ने सोहगापुर पुलिस को दी है। जानकारी लगने के बाद पुलिस मौके पर पहुंच पड़ताल कर रही है। सोहागपुर थाना प्रभारी भूपेंद्र मणि पांडे से जब इस संबंध में बात की गई तो उन्होंने बताया कि मामले की जानकारी  मिली है, टीम मौके पर पहुंच जांच कर रही है। 

सिंहपुर थाना क्षेत्र के उधीया गांव में 10 लाख से अधिक की चोरी 4 माह पहले हुई थी, लेकिन पुलिस ने अब तक चोरी के मामले में चोरों को गिरफ्तार नही किया है। परिवार की पूरी जमा पूंजी लेकर कर चोर फरार हो गए,परिवार ने कई बार वरिष्ठ अधिकारियों से मिलकर फरियाद की लेकिन अब तक पुलिस को कोई सफलता हाथ नहीं लग पाई।

अनूपपुर में होगा प्रदेश का वैश्य महासम्मेलन, निकलेगी शोभा यात्रा, पत्रकार वार्ता सम्पन्न


अनूपपुर

वैश्य महासम्मेलन मध्यप्रदेश जिला इकाई अनूपपुर द्वारा आयोजित प्रेस वार्ता के माध्यम से बताया कि 22 एवं 23 मार्च 2025 को अनूपपुर जिला मुख्यालय में वैश्य महा-सम्मेलन की प्रदेश कार्यसमिति एवं वैश्य समाज का शोभा यात्रा का आयोजन किया जाएगा, जिसमें प्रदेश भर के प्रतिनिधि एवं पदाधिकारी सहित 200 लोग समिलित होंगे। हमारे नव नियुक्त प्रदेश अध्यक्ष सुधीर अग्रवाल एवं संरक्षक एवं पूर्व गृहमंत्री उमाशंकर गुप्ता का आगमन होगा। सम्पूर्ण प्रदेश के साथ-साथ शहडोल संभाग के कार्यकर्ता एवं आजीवन सदस्य सम्मिलित होंगे। दो दिनो तक चलने वाली इस प्रदेश कार्य-समिति में सामाजिक सरोकार एवं वार्षिक कार्यक्रमों की समीक्षा होगी। तथा आगामी कार्ययोजना तय की जावेगी।पदम खेमका एवं मुकेश जैन ने बताया कि भोपाल में वैश्य समाज का वैश्य भवन लगभग बनकर तैयार हो गया है जो सभी लोगो के लिए बहुत ही कम शुल्क में कमरे शादी व अन्य समारोह के लिए दिए जाएंगे। वैश्य समाज द्वारा भोपाल में जल्द ही आम जनता के लिए मेडिकल कालेज का निर्माण कराया जाएगा, जिसमे सभी लोगों को बहुत ही कम शुल्क पर जांच एवं इलाज की सुविधा होगी। वैश्य महासम्मेलन वर्ष में 4 कार्यक्रम मुख्य रूप किया जाता है। बसंत पंचमी में पूरे प्रदेश में बृक्षारोपण करके हरियाली महोत्सव मनाया जाता है, नाना देशमुख जयंती पर ब्लड डोनेशन कर समाज सेवा का कार्य किया जाता है, आजीवन सदस्यता सम्मेलन, गुड़ी पड़वा के दिन वैश्य दिवस मनाया जाता है। इसके अलावा वैश्य महासम्मेलन वैश्य समाज के गरीब परिवारों के साथ समाज सेवा का कार्य करता है। वैश्य महासम्मेलन का मुख्य उद्देश्य हैं कि वैश्य समाज मे 346 घटकों को अपने समाज के साथ जोड़कर रोटी व बेटी का नया रिश्ते की शुरुआत करना हैं।  प्रेस वार्ता में प्रदेश के महामंत्री पदम खेमका, कार्यक्रम संयोजक पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश जैन, जिलाध्यक्ष हरिओम ताम्रकार, कार्यकारी जिलाध्यक्ष राकेश अग्रवाल जिला महामंत्री राजकमल गुप्ता, विनोद सोनी, महिला इकाई की जिलाध्यक्ष अर्चना अग्रवाल, महामंत्री रानी सोनी व संभागीय मीडिया प्रभारी नीरज गुप्ता सहित वैश्य बन्धु उपस्थित रहे। जिलाध्यक्ष हरिओम ताम्रकार ने वैश्य महासम्मेलन व शोभा यात्रा में अधिक से अधिक वैश्व बंधुओ से शामिल होने का आग्रह किया है।

अमेरिका तक शहडोल के मिनी ब्राजील की गूंज, प्रधानमंत्री ने शहडोल दौरे को किया याद

*प्रधानमंत्री ने अमेरिकन पॉडकास्ट में बताया शहडोल में बसा मिनी ब्राजील*


शहडोल 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अमेरिकन पॉडकास्टर लेक्स फ्रिडमैन के साथ विस्तार से बातचीत की, जिसमें उन्होंने मध्य प्रदेश के शहडोल जिले के दौरे की स्मृतियों को साझा करते हुए पॉडकास्ट में पीएम मोदी ने शहडोल जिले के जनजातीय बाहुल्य गांव विचारपुर की चर्चा की, जिसे मिनी ब्राजील के नाम से जाना जाता है। उन्होंने कहा कि शहडोल जिले की यात्रा में उन्हें उस जगह के बारे में पता चला, जहां के निवासियों में फुटबॉल के प्रति अटूट प्रेम है और वे अपने क्षेत्र को मिनी ब्राजील कहते हैं। अमेरिकन पॉडकास्ट में पीएम मोदी ने कहा हमारे यहां सेंट्रल पार्ट ऑफ इंडिया में मध्य प्रदेश एक स्टेट है, वहां शहडोल एक जिला है, शहडोल जिला बहुत बड़ा ट्राइबल बेल्ट है, जहां काफी ट्राइबल लोग रहते हैं वहां ट्राइबल महिलाएं स्व सहायता समूह चलती हैं। प्रधानमंत्री ने शहडोल जिले के भ्रमण की स्मृतियों को साझा करते हुए कहा कि उनसे मैं बातचीत कर रहा था. उनसे बातचीत करना मुझे पसंद आता है, मै ऐसे ही लोगों से बातचीत करने  और उनसे मिलने शहडोल गया था, वहीं पर मैंने देखा कि स्पोर्ट्स की ड्रेस पहने हुए वहां 80 से 100 के करीब नौजवान, छोटे बच्चे, सभी लोग एक ही प्रकार से बैठे थे, स्वाभाविक है मैं उनके पास गया. मैंने पूछा कि आप लोग कहां से हैं, तो सभी ने कहा कि हम मिनी ब्राजील से हैं। मैंने खिलाड़ियों से पूंछा कि मिनी ब्राजील क्या है? तो खिलाड़ियों ने जवाब दिया कि हमारे गांव विचारपुर को लोग मिनी ब्राजील कहते हैं, तो मैंने बोला कैसे मिनी ब्राजील कहते हैं? तो खिलाड़ियों ने बताया कि हमारे गांव में हर परिवार में लगभग चार-चार पीढ़ी से लोग फुटबॉल खेलते आ रहे हैं और नेशनल प्लेयर 80 के करीब हमारे गांव से निकले हैं, पूरा गांव फुटबॉल को समर्पित है और वो कहते हैं कि हमारे गांव का इंडिविजुअल मैच जब होता है, तो 20 से 25 हजार दर्शक तो आसपास के गांव से ही आ जाते हैं, तो भारत में जो फुटबॉल का क्रेज इन दिनों बढ़ रहा है, मैं उसके लिए इसे शुभ संकेत मानता हूं. यह टीम स्पिरिट भी पैदा करता है। 

गौरतलब है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 1 जुलाई 2023 को शहडोल जिले के प्रवास पर आए थें। प्रवास के दौरान प्रधानमंत्री ने स्व- सहायता समूह की महिला सदस्यों और शहडोल संभाग की फुटबाल क्रांति के खिलाड़ियों से मिलकर महिला स्व  सहायता समूह की महिलाओं और  फुटबाल खिलाड़ियों से चर्चा कर उत्साहवर्धन किया था। उल्लेखनीय है कि शहडोल संभाग में फुटबाल को प्रोत्साहित करने के लिए शहडोल संभाग के पूर्व कमिष्नर राजीव शर्मा की पहल पर फुटबाल खिलाड़ियों को बेहतर से बेहतर सुविधाएं मुहैया कराने के प्रयास किये गए है जिसके अपेक्षित परिणाम मिल रहे है। शहडोल जिले के ग्राम विचारपुर गांव सहित शहडोल संभाग के लगभग सभी गांवों में फुटबाल क्लबों का गठन किया गया है तथा फुटबाल खिलाड़ियों को  प्रोत्साहित किया जा रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा पूर्व में भी मन की बात कार्यक्रम में भी शहडोल संभाग की फुटबाल क्रांति के संबंध में चर्चा की जा चुकी है जिससे शहडोल संभाग के फुटबाल खिलाड़ियों में नया उत्साहवर्धन हुआ है।

MKRdezign

,

संपर्क फ़ॉर्म

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget