ट्रेन से कटकर युवक की मौत, दो टुकड़ो में मिला शव, जांच में जुटी पुलिस 


गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही

पेंड्रारोड से सारबहरा रेलवे स्टेशन के बीच आज पटरी पर अज्ञात युवक का शरीर दो भागों में कटा मिला। घटना से इलाके में सनसनी फैल गई है, पुलिस मृतक की शिनाख्ती करने में जुट गई है। फिलहाल मृतक की पहचान नहीं हो पाई है, पुलिस ने शव को मरचुरी में रखवा दिया है, और परिजनों की तलाश जारी है। इस घटना ने स्थानीय निवासियों के बीच चिंता का माहौल पैदा कर दिया है।

पुलिस टीम पर हमला, ASI सहित युवक की हत्या, तहसीलदार सहित कई घायल, भारी पुलिस फोर्स तैनात

*पुलिस ने दो लोगो को किया गिरफ्तार आला अधिकारी घटना स्थल पर*


मऊगंज

जिले के गड़रा गांव में आदिवासी परिवार ने युवक की पीट-पीटकर हत्या करदी। मौके पर पहुंची पुलिस टीम पर भी हमला कर दिया, जिसमें एएसआई सहित युवक की मौत हो गई है, तहसीलदार सहित कई पुलिसकर्मी घायल है। मऊगंज जिले में भारी बवाल हो गया है। पुलिस को खबर मिली थी कि शाहपुर थाना क्षेत्र के गड़रा गांव में एक आदिवासी परिवार ने एक युवक को बंधक बनाकर इतना मारा कि उसने दम तोड़ दिया। सूचना के बाद मौक पर पहुंची पुलिस टीम पर भी दबंगों ने हमला बोल दिया। जिसमें एएसआई की मौत हो गई है। जबकि तहसीलदार सहित कई पुलिसकर्मी घायल है।

एएसआई के साथ मौके पर गए पुलिसकर्मियों ने दबंगों के हमले से बचने के लिए खुदको एक कमरे में बंद कर अपनी जान बचाई है। आरोपियों ने पुलिस सहित तहसीलदार पर भी हमला किया। कई पुलिसकर्मियों को बंधक बनाने की खबर है। मौके की स्थिति को देखते हुए प्रशासन ने धारा 163 लागू की है। एसपी सहित आला अधिकारी मौके पर मौजूद है, गांव में पेट्रोलिंग कर स्थिति को नियंत्रित किया गया है।

*2 महीने पहले हादसे पर विवाद*

ये पूरा विवाद दो महीने पहले हुए एक सड़क हादसे को लेकर खड़ा हुआ है। सड़क हादसे में अशोक कुमार नाम के एक आदिवासी की मौत हो गई थी। आदिवासी परिवार ने इसे हादसा ना मानते हुए सनी द्विवेदी नाम के युवक पर हत्या का आरोप लगाया था। ये सड़क हादसा तेज रफ्तार बाइक के पुल से टकरा की वजह से हुआ था। जिस वक्त यह हादसा हुआ, उस वक्त वहां पर कोई मौजूद नहीं था। आदिवासियों ने शनिवार शाम को सनी द्विवेदी को पकड़कर एक कमरे में बंद कर दिया और उसे इतना मारा की उसकी मौत हो गई।

अशोक कुमार की मौत के बाद गांव का मौहाल गर्म था। इसी बीच होली के त्यौहार का फायदा उठाते हुए आदिवासी परिवार के लोगों ने सनी द्विवेदी को बंधक बना लिया। उसके साथ बंद कमरे में जमकर मारपीट की गई। मामले की जानकारी लगने के बाद शाहपुर थाना प्रभारी संदीप भारतीय अपनी पुलिस टीम के साथ मौके पहुंचे। स्थिति को बेकाबू देख थाना प्रभारी ने अतिरिक्त पुलिस बल को मौके पर बुलाया। पुलिस फोर्स के साथ जब कमरा खोला गया तो सनी द्विवेदी दम तोड़ चुका था।

इस पूरे मामले में पुलिस ने 2 लोगों को हिरासत में लिया। इसके बाद फिर से बवाल मच गया। आरोपी दबंगों ने पहले से इसकी तैयारी कर रखी थी। जैसे ही पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी कमरे के अंदर पहुंचे वैसे ही उनपर हमला कर दिया गया। आरोपियों ने पुलिस टीम पर डंडे और पत्थर बरसाने शुरू कर दिए। इस हमले में ASI रामचरण गौतम की मौत हो गई है। इसके अलावा शाहपुर थाना प्रभारी संदीप भारतीय, हनुमान तहसीलदार कुंवारे लाल पनिका, ASI एएसआई बृहस्पति पटेल, एसडीओपी रीडर अंकित शुक्ला, जवाहर सिंह यादव 25वीं बटालियन सहित कई अन्य पुलिसकर्मी घायल हुए हैं। वहीं तहसीलदार की हालत गंभीर बनी हुई है।

धुरवासिन हल्का पटवारी संदीप सिंह की लापरवाही से नहीं कटा नक्शा, किसान परेशान 


अनूपपुर

अनूपपुर तहसील के पसान सर्किल के हल्का पटवरी धुरवासिन ग्राम कोटमी में किसानों को अपने भूमि संबंधी कार्यों को पूरा करने में गंभीर परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। भूमि स्वामी बलीराम यादव (पिता बिहारी यादव) द्वारा क्रय की गई भूमि आराजी खसरा क्रमांक 123/2/1 और 125/2/2 की नक्शा तरमीम के लिए लोक सेवा केंद्र अनूपपुर में आवेदन किया गया था। मामले की सुनवाई करते हुए नायब तहसीलदार व्रत पसान अनूपपुर द्वारा ने 05 मार्च 2025 को नक्शा तरमीम के आदेश पारित किए, जिसका प्रकरण क्रमांक 0015/अ -3/2024-25 है।

आदेश पारित होने के बावजूद अभी तक हल्का पटवारी संदीप सिंह द्वारा 7 दिन बीत जाने के बाद भी नक्शा ऑनलाइन कट नहीं किया गया है। जबकि हल्का पटवारी को नक्शा तरमीम की पुष्टि आदेश की कॉपी सौंप दी गई है साथ ही बलीराम यादव और अन्य किसानों को अपने भूमि संबंधी कार्यों में पटवारी साहब को फोन करने पर फोन नहीं उठाया जाता है बल्कि आज कल करके हफ्ते भर इधर उधर चक्कर लगवाकर घुमाकर किसानो परेशान किया जाता है।

बलीराम यादव ने बताया कि उन्होंने कई बार हल्का पटवारी से संपर्क किया, लेकिन उनके मामले को लेकर कोई सकारात्मक कदम नहीं उठाया गया। उन्होंने कहा, “हमारे जैसे कई किसान हैं जो नक्शा तरमीम सीमांकन बंटवारा आदि के लिए आवेदन कर चुके हैं, लेकिन प्रशासनिक लापरवाही के कारण उनके मामले लंबित पड़े हैं। इससे हमारे कृषि और भूमि संबंधी कार्य प्रभावित हो रहे हैं।

स्थानीय निवासियों का कहना है कि इसी तरह के कई मामले लंबित हैं, जिनमें नक्शा तरमीम के आदेश पारित होने के बावजूद कार्रवाई नहीं की जा रही है। इससे न केवल किसानों को परेशानी हो रही है, बल्कि प्रशासनिक प्रक्रिया में भी देरी हो रही है।

नागरिकों ने जिला प्रशासन से इस मामले में त्वरित कार्रवाई करने और लंबित मामलों को शीघ्र निपटाने की मांग की है। उनका कहना है कि प्रशासनिक अधिकारियों को नागरिकों की समस्याओं को गंभीरता से लेना चाहिए और पारदर्शी तरीके से कार्य करना चाहिए।

इस संबंध में हल्का पटवारी संदीप सिंह से संपर्क करने का प्रयास किया गया, लेकिन उनकी ओर से कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली। जिला प्रशासन से इस मामले में हस्तक्षेप करने और किसानों की शिकायतों का समाधान करने की उम्मीद की जा रही है।

MKRdezign

,

संपर्क फ़ॉर्म

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget