झाड़ियों में लगी आग, बस्ती तक पहुंचने वाली थी, पुलिस की तत्परता से बड़ा हादसा टला


शहडोल 

जिले के खैरहा पुलिस की सतर्कता से घरों में आग लगने से बड़ा हादसा टल गया। समय रहते मौके पर पहुंची पुलिस ने दमकल वाहन को बुलाकर स्थानीय लोगों की मदद से दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया। झाड़ियों में लगी आग बस्ती तक पहुंचने वाली थी, लेकिन पुलिस की तत्परता से स्थिति नियंत्रण में आ गई।

जानकारी के अनुसार, खैरहा थाना क्षेत्र के नगर में बीती रात अचानक झाड़ियों में भीषण आग लग गई। आग की लपटें उठती देख स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन आग ने विकराल रूप धारण कर लिया था। थाना प्रभारी ने तत्काल दमकल वाहन को बुलाया और स्थानीय लोगों की मदद से पुलिस व दमकल कर्मियों ने करीब दो घंटे की मेहनत के बाद आग पर काबू पाया। 

थाना प्रभारी दिलीप सिंह ने बताया कि जिस स्थान पर आग लगी थी, वहां से मात्र 50 मीटर की दूरी पर बस्ती थी। हमारी प्राथमिकता थी कि आग को बस्ती तक पहुंचने से पहले ही रोक लिया जाए। सूचना मिलते ही टीम तुरंत मौके पर पहुंची और दमकल कर्मियों की सहायता व स्थानीय लोगों के सहयोग से आग को बुझाया गया। 

स्थानीय निवासियों का कहना है कि यदि पुलिस समय पर नहीं पहुंचती और दमकल वाहन को मौके पर नहीं बुलाया जाता तो आग बस्ती तक पहुंच सकती थी, जिससे भारी नुकसान हो सकता था। थाना प्रभारी की सतर्कता से आग समय रहते बुझा ली गई, जिसके लिए ग्रामीणों ने पुलिस को धन्यवाद दिया।

इस घटना को लेकर छीरहटी की जनपद सदस्य शिल्पी सौरभ पांडे ने थाना प्रभारी एवं उनकी टीम को जल्द ही सम्मानित करने की बात कही है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने गंभीरता दिखाते हुए तत्काल कार्रवाई की और आग को बस्ती तक पहुंचने से पहले ही बुझा दिया। यदि समय रहते आग पर काबू नहीं पाया जाता, तो बड़ा हादसा हो सकता था।

होली उत्सव पर नशा मुक्ति नुक्कड़-नाटक से जन-जागरूकता अभियान सम्पन्न


अनूपपुर

पवित्र नगरी अमरकंटक में स्थित पीएम श्री स्कुल जवाहर नवोदय विद्यालय अमरकंटक के प्राचार्य डॉ एस.के.राय के नेतृत्व में होली महोत्सव  हर्षोल्लास, धूमधाम व शांतिपूर्वक मनाया गया। सर्वप्रथम प्राचार्य द्वारा होली की शुभकामनाएं दी,और सभी को प्राकृतिक रंगों से खेलने की अपील की और होली के सामाजिक और सांस्कृतिक महत्व बताये। इसके बाद  होली मिलन में शिक्षकों एवं विद्यार्थियों ने एक दूसरे को रंग लगाकर पर्व की शुभकामनाएं दी और मिलकर सभी ने रंगारंग डांस किया। इस अवसर पर पेस सेटिंग गतिविधि के अंतर्गत " मेरा भारत नशामुक्त भारत" की थीम पर मेरा विद्यालय नशामुक्त विद्यालय जागरूकता अभियान का शुभारंभ किया। इस अवसर पर कक्षा नवमी के छात्र-छात्रा द्वारा नुक्कड़ नाटक  होली दिवस पर  विद्यालय के चौराहे पर प्रर्दशन कर शुभारंभ किया जिसमें मुख्य किरदार व्यसन राज-द्ववेदी , तंबाकू-प्रयाग, पान-सौर्य , शराब-नूतन, सिगरेट-सौरभ,ड्रग्स-मनीष  को भारत माता-शैली ने अपने ज्ञान,वरदान और आशीर्वाद  से किया लोगों को जागरूक। जिसका मुख्य उद्देश्य योग और मेडिटेशन को जीवन में धारण कर जागरूकता फैलाना और एक स्वस्थ, सुखी ,एवं नशा मुक्त भारत का निर्माण  करना है। उपस्थित 300 लोगों को सक्षम ने नशा मुक्ति पर सामुहिक शपथ दिलवाई और उपस्थित दर्शकों ने कहा कि वे दूसरे लोगों को भी नशा न करने के लिए प्रेरित करेंगे। इस अवसर पर समस्त स्टाफ, अभिभावक एवं स्टाफ फेमिली उपस्थित रहे। कार्यक्रम का सफल संचालन हेतु समस्त शिक्षकों और विद्यार्थियों का आभार डॉ.ए.के.शुक्ला द्वारा व्यक्त  किया गया।

होली का त्योहार शांतिपूर्ण सम्पन्न, 12 लाख का 1520 लीटर अवैध शराब जप्त, 18 आरोपी गिरफ्तार

*जिले में नही घटी कोई अप्रिय घटना*


अनूपपुर

अनूपपुर जिले में पुलिस की सतर्कता और कड़ी निगरानी के चलते होली का पर्व पूर्ण शांति, उत्साह और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ। जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में अवैध शराब के खिलाफ व्यापक अभियान चलाया गया, जिसके अंतर्गत कुल 1,520 लीटर अवैध शराब जब्त की गई। इस शराब की अनुमानित कीमत 12 लाख रुपये आंकी गई है। इस दौरान पुलिस ने 18 आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ आबकारी अधिनियम की विभिन्न धाराओं में मामले दर्ज किए हैं।नअवैध शराब के खिलाफ विभिन्न थानों की कार्रवाई इस प्रकार हैं।अनूपपुर थाना क्षेत्र में 350 लीटर शराब जप्त की गई है। 4 आरोपी पर मामला दर्ज किया है। झाड़ियों में छुपाकर रखी गई थी शराब जिसकी अनुमानित कीमत 3 लाख रुपये बताई जा रही हैं। कोतमा थाना क्षेत्र अंतर्गत 280 लीटर अवैध शराब जप्त कर 3 आरोपी पर मामला दर्ज किया गया है। एक पिकअप वाहन से 2 लाख 40 हजार की अवैध शराब जप्त की गई हैं। पूरे जिले में देशी शराब (कच्ची महुआ) 850 लीटर, अंग्रेजी शराब (ब्रांडेड बोतलें) – 420 लीटर, स्पिरिट व अन्य मिश्रित अवैध शराब 250 लीटर। इसके अलावा जैतहरी, चचाई, बिजुरी, रामनगर, भालूमाड़ा थाना के अंतर्गत भी शराब जप्त की गई हैं। 

अनूपपुर पुलिस अधीक्षक मोहित उर्रहमान के नेतृत्व में एडिशनल एसपी इसरार मंसूरी, सभी एसडीओपी, थाना प्रभारी और पूरी पुलिस टीम ने इस अभियान को सफल बनाने में सक्रिय भूमिका निभाई। उनके प्रयासों से जिले में होली का त्यौहार बिना किसी अप्रिय घटना के हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। पुलिस प्रशासन की सतर्कता से शांतिपूर्ण होली का आयोजन अनूपपुर जिले में इस बार होली के अवसर पर पुलिस बल की मुस्तैदी के कारण किसी भी प्रकार की अशांति या अप्रिय घटना नहीं हुई। जिले भर में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया, जिसने हर संवेदनशील क्षेत्र में गश्त बढ़ाई और शराब माफियाओं के खिलाफ सख्त कार्रवाई की।

एसपी मोहित उर्रहमान और एडिशनल एसपी मंसूरी ने व्यक्तिगत रूप से सुरक्षा व्यवस्था की निगरानी की। सभी एसडीओपी और थाना प्रभारियों ने क्षेत्रों में भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था मजबूत बनाई। पुलिस बल ने चप्पे-चप्पे पर सतर्कता बरती, जिससे शराब तस्करी, उपद्रव, हिंसा या किसी अन्य प्रकार की अप्रिय घटना नहीं हुई। जिले में  हिंसा या अप्रिय घटना नहीं घटी। यह अनूपपुर पुलिस बल की कर्तव्यनिष्ठा, सतर्कता और निष्पक्ष कार्यशैली का ही परिणाम है कि होली का त्यौहार शांति और उल्लास से मनाया गया। पुलिस प्रशासन ने एक अनुकरणीय उदाहरण प्रस्तुत किया, जिसके लिए एसपी मोहित उर्रहमान, एडिशनल एसपी मंसूरी, सभी एसडीओपी, थाना प्रभारी और पूरा पुलिस बल बधाई का पात्र हैं।पुलिस की यह कार्यवाही बताती है की अनूपपुर जिले में गली मोहल्ले में शराब बिक रही है और यह संबंधित ठेकेदार और स्वीकारी स्टाफ की सहमति के संभव नहीं है। यह काम आबकारी का है जिसे पुलिस ने अंजाम दिया ।


MKRdezign

,

संपर्क फ़ॉर्म

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget