जुआं खेलते 5 जुआड़ी गिरफ्तार, 7 बाइक सहित 12 हजार रुपए जप्त


अनूपपुर

मुखबिर से सूचना मिली कि गीताग्राम ग्राउण्ड के पास कुछ जुआड़ी जुआ फड़ लगाकर तास पत्ते में रुपये पैसे का हार जीत की बाजी लगाकर जुआ खेल रहे हैं। उक्त सूचना पर जुआड़ियों को पुलिस ने पकड़ा जिसमे जुआं खेलने वाले मन्ना पाव पिता फगुना पाव उम्र 57 वर्ष निवासी निवासी दुर्गा मंदिर अमलाई, रफीक अहमद पिता सबीर अहमद उम्र 45 वर्ष निवासी दुर्गा मंदिर अमलाई, सतेन्द्र दाहिया पिता जगदीश प्रसाद दाहिया उम्र 39 वर्ष निवासी दफाई नं0 01 धनपुरी थाना धनपुरी जिला शहडोल, सुनील डेहरिया पिता श्रीराम डेहरिया उम्र 39 वर्ष निवासी विवेकनगर, मोहम्मद एहसान पिता मोहम्मद रफीक खान उम्र 42 वर्ष निवासी चिल्हारी थाना चचाई जिला अनूपपुर थे। 5 पकड़े गये आरोपियों के पास से व जुआ फड़ से कुल 12 हजार रुपए एवं तास के 52 पत्ते मौके पर बरामद हुआ, उक्त सभी आरोपी गणों के विरूद्ध तास के 52 पत्तों में रूपये पैसों की हार जीत का बाजी लगाकर जुआ खेलते पाये जाने पर मौके पर मुताबिक जप्ती पत्रक के 12 रुपये नगद जुआ फड़ व पास से तथा  52 तास के पत्ते सहित 7 मोटर सायकल जप्त की गयी, कुल कीमती 2 लाख 92 हजार रूपये का जप्त किया जाकर पुलिस ने कब्जे में लिया, उक्त आरोपी गणों के विरूद्ध अपराध सदर कायम कर विवेचना मे लिया गया।

शरारती तत्वों ने मंदिर में घुसकर खुलेआम की मारपीट, राजनैतिक दबाव में पुलिस नहीं कर रही कार्यवाही 


अनुपपुर

जिले के बिजुरी पुलिस थाना क्षेत्र कस्बे में 14 मार्च शुक्रवार होली के दिन दोपहर को लगभग 3.15 बजे कानून व्यवस्था को धता बताते हुए  तीन शरारती तत्वों ने वार्ड नंबर 9 रेलवे फाटक रोड़ स्थित चाय दुकान संचालक दीपक शुक्ला के साथ खुलेआम मारपीट करते हुए गुंडागर्दी की घटना को अंजाम दिया। पूरी वारदात सीसीटीवी मे रिकार्ड हो गयी और अब सोशल मीडिया में वायरल है।  फरियादी पीड़ित दीपक शुक्ला द्वारा थाना बिजुरी में दी गयी शिकायत में बताया है कि प्लान बनाकर तीन लड़कों ने मेरे साथ गाली गलौज और मारपीट की।  जिससे शरीर के कई हिस्से में गंभीर चोटे आई है। पीड़ित ने बताया कि मुझे पुलिस और कुछ पत्रकार शांत रहने को कह रहे हैं आशंका है कि प्रभावशाली राजनैतिक दबाव के कारण पुलिस कार्यवाही में विलंब कर रही है।  जबकि पूरा घटनाक्रम सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया है। फरियादी ने बताया कि वह अपनी चाय दुकान के पास स्थित शंकर मंदिर से पूजाकर बाहर निकल रहा था। इतने में ही अचानक से मंदिर के मुख्य द्वार में ही रुक्मणि प्रजापति,प्रकाश प्रजापति,असफाक अंसारी भद्दी,अश्लील, भद्दी गालियां देते हुए उक्त तीनो ने जमकर मारपीट की।  मारपीट उक्त तीनों लड़कों ने ही किया है लेकिन पुलिस की जांच घटना के 5 घंटे बीत जाने के बाद भी शुरू नहीं की गई है। बिजुरी थाने में पदस्थ एक  पुलिस कर्मचारी फरियादी दीपक शुक्ला को दूरभाष में भय दिखाते हुए कहा कि तुम इस मामले में शांत हो जाओ नहीं तो हरिजन एक्ट लग जाएगा और तुम फस जाओगे। इधर नगर निरीक्षक विकास सिंह ने पत्रकारों  से बातचीत में घटना के संबंध में कहा कि अभी हम किसी को जांच करने के लिए नहीं दिए हैं। दोनों पक्षों की रिपोर्ट ले ली गई है और मेडिकल परीक्षण भी कर दिया गया है । आरोप है कि पुलिस आरोपियों के विरुद्ध कार्यवाही करने की बजाय इसमें लिप्त लोगों का बचाव कर रही हैं और मामले को दबाया जा रहा है। पुलिस कप्तान मोतिउर रहमान लगातार अपराधों को उजागर करने का कार्य कर रहे हैं और बिजुरी पुलिस पीड़ित पर ही दवा बनाकर मामले में पर्दा डालने का प्रयास कर रही है।‌ बिजुरी पुलिस कई मामलों में काफी दिनों से सुर्खियों में है। अब देखना होगा कि इस मामले में पुलिस कुछ करती है या फिर पुराने मामलों की तरह मामला दबा दिया जाएगा।

होली त्यौहार के पूर्व जिला प्रशासन ने शांति व्यवस्था बनाने तमाम एडवाइजरी जारी की थी। अराजक तत्वों के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही करने के लिए तमाम प्लान तैयार किए गए थे। पीड़ित ने का कहा कि मुझे व्यापारिक प्रतिस्पर्धा की वजह से  रुक्मणी प्रजापति के द्वारा पिछले 1 वर्ष से अनावश्यक रूप से परेशान किया जा रहा है। ऐसे में मैं किसी दिन प्रताड़ित होकर आत्महत्या भी कर सकता हूं। इसके जिम्मेदार भी यही लोग होंगे।

शराब माफिया मुकेश देवानी गिरफ्तार, 73 हजार की 56 लीटर अवैध शराब जप्त


अनूपपुर

मुखबिर द्वारा सूचना मिली की गोबरी रोड स्थित अंकित राठौर के मकान के पीछे वाले कमरे मे मुकेश देवानी पिता भोजराम देवानी निवासी वार्डनं. 06 जैतहरी में किराये का कमरा लेकर भारी मात्रा मे अंग्रेजी शराब बिक्री करने हेतु रखा है। थाना जैतहरी पुलिस टीम ने छापा मारा तो उक्त कमरे मे मुकेश देवानी पिता भोजराम देवानी उम्र 39 वर्ष निवासी वार्ड नं. 06 जैतहरी का उपस्थित मिला, कई कार्टूनो मे कई प्रकार की अंग्रेजी शराब रखी पाई गई, जिसमे मेक डाबल नम्बर 01 अंग्रेजी शराब के 08 बाटल कुल मात्रा 06 लीटर कुल कीमत 7880 रुपये, मेक डाबल नम्बर 01 अंग्रेजी शराब के 07 पाव कुल मात्रा 1.260 लीटर कुल कीमती 1715 रुपये, मेक डाबल नम्बर 01 रम के 08 पाव अंग्रेजी शराब कुल मात्रा 1.440 लीटर कुल कीमत 1360 रुपये, मेक डाबल नम्बर 1 रम अंग्रेजी शराब के 04 बाटल कुल कीमत 2720 रुपये कुल मात्रा 03 लीटर, 8 पीएम अंग्रेजी शराब के 42 पाव कुल कीमत 7140 रुपये कुल मात्रा 7.560 लीटर , 8 पीएम अंग्रेजी शराब के 04 कुल कीमती 2720 रुपये कुल मात्रा 03 लीटर, रायल स्टेज अंग्रेजी शराब के 29 पाव कुल कीमती 8700 रुपये कुल मात्रा 5.220 लीटर  रायल स्टेज अंग्रेजी शराब के 04 बाटल कुल कीमती 4960 रुपये कुल मात्रा 03 लीटर, सिगनेचर अंग्रेजी शराब के 01 बाटल कुल मात्रा 0.750 लीटर,  बैगपाइपर अंग्रेजी शराब के 08 बाटल कुल कीमती 5440 रुपये कुल मात्रा 06 लीटर ब्लैंडर प्राइड अंग्रेजी शराब 05 बाटल कुल कीमती 6975 रुपये कुल मात्रा 3.750 लीटर, ब्लेडंर अग्रेजी शराब के 16 पाव कुल कीमती 5440 रुपये कुल मात्रा 2.880, ओल्ड मंक अग्रेजी शराब के 04 अद्धा कुल कीमत 1360 रुपये कुल मात्रा 1.460 लीटर , ब्लू चीफ अग्रेजी शराब के 20 पाव कुल कीमती 2800 रुपये कुल मात्रा 3.600 लीटर , मेजिक मूमेंट के अंग्रेजी शराब के 16 पाव कुल कीमत 3520 रुपये कुल मात्रा 2.880 लीटर,  सिगनेचर अग्रेजी शराब के 19 पाव कुल कीमती 6460 रुपये कुल मात्रा 3.420 लीटर , ब्लैक बकार्डी अग्रेजी शराब के 02 बाटल कुल कीमती 2420 रुपये मात्रा 1.05 लीटर, आरोपी मुकेश देवानी के कब्जे से कुल 56.87 लीटर कुल कीमती 73005 रुपये सेम्पल निकालने के पश्चात मोबाइल सहित जप्त कर कब्जे पुलिस लिया गया तथा सील बंद किया गया तथा आरोपी मुकेश देवानी के खिलाफ अपराध क्रमांक 113/25 धारा 34(2) आबकारी एक्ट कायम किया गया है आरोपी मुकेश देवानी को गिरफ्तार किया जाकर न्यायालय पेश किया गया।

MKRdezign

,

संपर्क फ़ॉर्म

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget