35 सीसी सिरप व देसी कट्टा चार जिंदा कारतूस के साथ युवक गिरफ्तार


उमरिया

जिले के नौरोजाबाद से बड़ी खबर सामने आई है, नसे के सौदागर को अवैध कोरेक्स सिरप सहित गिरफ्तार किया गया है। इस मामले में थाना प्रभारी राजेश चंद्र मिश्रा ने जानकारी देते हुए बताया है कि मुखबिर द्वारा सूचना प्राप्त हुई थी कि नौरोजाबाद का रहने वाला गुड्डन तिवारी उर्फ प्रकाश तिवारी खोदरगांव के पास जो नर्सरी सराई पानी रोड वहां पर प्रतिबंधित रेस कप सिरप बेचने के फिराक में खड़ा था। मुखबिर के सूचना पर बताये गए जगह पर नौरोजाबाद पुलिस के दबीस देने पर पाया गया कि आरोपी के पास से प्रतिबंधित रेस कफ सिरप और एक देसी कट्टा साथ ही चार जिंदा कारतूस 315 बोर के जप्त हुए है। जिस पर कार्यवाही कर आरोपी को गिरफ्तार किया गया और जप्ती की गई। एनडीपीएस के धारा 21 22 और 13 औषधि अधिनियम और साथ ही 25, 27 आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई की जा रही है। अन्य साक्ष्य की तलाश की जा रही है।

युवक की क्षत विक्षत लाश मिली, पुलिस जांच में जुटी


उमरिया

जिले के नोरोजाबाद थाना अंतर्गत ग्राम घुलघुली से सटे जरहा तिराहा के पास किसी युवक की लाश मिली है, जानकारी के बाद मौके पर नोरोजाबाद पुलिस पहुंची है, और ज़रूरी कार्यवाही व जांच कर रही है। आधिकारिक रूप से युवक की शिनाख्त नही हो पाई है, परन्तु कयास लगाया जा रहा है कि बुढान चिरगुला (घुलघुली) निवासी दस दिनों से लापता रायसेन सिंह गोंड़ उम्र 44 वर्ष का शव है। बताया जाता है कि शव की हालत क्षत विक्षत थी, युवक का शव देख प्राथमिक दृष्ट्या कयास लगाए जा रहे है। युवक की मौत काफी दिन पहले हुई है। बताया जाता है कि युवक करीब डेढ़ हफ्ते से लापता है, परिजनों ने इस बाद नोरोजाबाद थाने में गुमशुदगी की शिकायत भी दर्ज कराई थी। युवक की मौत किन कारणों से हुई है, यह तो पुलिस जांच का हिस्सा है, पर बड़ा सवाल ये है कि जरहा तिराहा के करीब सुखनारा पुल के पास मिले इंसानी शव की जानकारी इतने दिनों बाद क्यों मिली, क्या किसी को दुर्गंध आदि से भी इंसानी लाश का सन्देह नही हुआ।

टाईगर रिजर्व में भालू की मौत


उमरिया

जिले के बांधवगढ़ टाईगर रिजर्व मे गत दिवस एक भालू की मौत हो गई। प्राप्त जानकारी के मुताबिक गश्ती के दौरान वनकर्मियों को पार्क के पतौर रेंज की पनपथा बीट मे इसका शव मिला था। घटना की सूचना पर वरिष्ठ अधिकारियों ने तत्काल मौके पर पहुंच कर हालात का जायजा लिया। जांच के दौरान घटना स्थल के पास जानवर को घसीटने के निशान पाये गये हैं। सांथ ही मृत भालू के बाल भी फैले मिले हैं। जिससे अनुमान लगाया गया है कि किसी अन्य जानवर से लड़ाई मे उसकी मौत हुई है। मृत भालू की आयु 5 से 6 साल बताई गई है। नियमानुसार पोस्टमार्टम के बाद वरिष्ठ अधिकारियों की उपस्थिति मे मृत जीव का शवदाह किया गया।

MKRdezign

,

संपर्क फ़ॉर्म

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget