बैगा महिला की जमीन पर कब्जा कर रहा भू माफिया, कार्यवाही से क्यों डर रहा है प्रशासन- मनीष श्रीवास्तव


शहडोल

मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी (विधि विभाग) के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं वरिष्ठ अधिवक्ता- मनीष श्रीवास्तव ने कहा कि शहडोल संभागीय मुख्यालय में एक भू माफिया विगत 10 वर्षों से सरकारी जमीनों पर कब्जा करके सैकड़ो लोगों को बेच चुका है और वर्तमान में भी मुख्यालय से लगे हुए समीपस्थ ग्राम सिंदुरी,पटवारी हल्का सिंदुरी, तहसील सोहागपुर, जिला शहडोल में लगभग 22 एकड़ से अधिक जमीनों पर प्लाटिंग करने का काम कर रहा है। जिसमें से अधिकतर जमीन सरकारी हैं जिनका खसरा नंबर 909,914 वह अन्य सरकारी रकवा पर मकान बनाकर बेचा है और कुछ को प्लाट बनाकर बेचा है एक जमीन तो ऐसी  है जिसको 909 नंबर खसरा बताकर एक व्यक्ति को बेचा गया था जिसको जानकारी मिलने पर उसने विरोध किया तो इन लोगों ने उसे जमीन को अपने नाम से वापस कर लिया।

वर्तमान मामला खसरा नंबर 832 में विगत 40 वर्षों से काबिज नीलू बैगा की लगभग 2 एकड़ से अधिक जमीन जो की लक्ष्मी मंदिर से लगी हुई है उस पर यह भू माफिया लगातार जमीन छोड़े और उसमें से आम रास्ता निकालकर अपने बेचे जा रहे प्लाटों में मिलाने की कोशिश कर रहा है जिस कारण से लगातार नीलू बैगा को धमकियां दी जा रही हैं और कह रहा है कि मैं अपने एनजीओ के नाम से कलेक्टर साहब से लीज इस जमीन पर करवा लिया है तो क्या बीजेपी राज में कलेक्टर विलुप्त आदिवासी समाज बैगाओ की जमीन भी लीज में देने लगे हैं।मनीष श्रीवास्तव ने मांग की है कि,मध्यप्रदेश सरकार, संभागीय और जिला प्रशासन इन विख्यात भू माफियाओ तांगड़ी बंधुओं, त्रिपाठी और गुप्ता पर अतिशीघ्र कार्यवाही करे, वरना जनहित याचिका दायर कर इनके जिला बदर, संपत्तियों की जाँच, कार्यवाही,रोक लगायी जायेगी।

शराब माफिया दुर्गेश दीवानी राजा के 2 कार से 85 हजार की अवैध शराब पुलिस ने कार सहित किया जप्त


अनूपपुर

जिले के थाना जैतहरी एंव चौकी वेंकटनगर पुलिस द्वारा संयुक्त कार्यवाही करते हुये दो वाहनो मे अवैध अंग्रेजी शराब परिवहन करते पाये जाने पर एक वाहन से 84.36 लीटर एंव दुसरे वाहन से  65.14 लीटर अवैध शऱाब किया बरामद एक वाहन चालक दुर्गेश उर्फ राजा देवानी को किया गिरफ्तार दूसरा वाहन चालक फरार हो गया हैं।

मुखबिर व्दारा सूचना मिली कि दुधमनिया, पगना , अनूपपुर तरफ से दो वाहनो के चालक अवैध रूप से शराब एवं बियर लोड कर आ रहे है, तब थाना जैतहरी एंव चौकी वेंकटनगर पुलिस द्वारा गोबरी रोड पर फारेस्ट आफिस के सामने पुलिस टीम द्वारा नाकाबन्दी की। रात को कार गोबरी तरफ से आई जिसे रोककर चालक से नाम पता पूंछे जो अपना नाम दुर्गेश देवानी उर्फ राजा पिता हरीश देवानी उम्र 28 वर्ष निवासी वार्ड क्र 06 जैतहरी  जिसकी  कार क्र. एम.पी. 65 जेड.बी. 4095 की तलासी ली गई तो बीच वाली सीट में एक पेटी कार्टून मे 8 पीएमअंग्रेजी शराब के 48 पाव कुल शऱाब की मात्रा 8.640 लीटर कुल कीमती 8160 रुपये तथा गाडी की डिग्गी में एक पेटी कार्टून में हैवर्डस 5000 बियर के 24 केन 04 बण्डल प्रत्येक बण्डल मे 06 केन बियर कुल मात्रा 12 लीटर कुल कीमती 4320 रुपये एवं उक्त गाडी के डिग्गी मे एक पेटी कार्टून मे पावर 10000 बियर के 24 केन 04 बण्डल में प्रत्येक बण्डल मे 06 केन कुल कीमत 3120 रुपये कुल मात्रा 11.500 लीटर , एक पेटी कार्टून पावर 10000 बियर के 24 केन 04 बण्डल मे 06 केन कै पैक मे है कुल कीमती 3120 रुपये कुल मात्रा 12 लीटर ,एक पेटी कार्टून पावर 10000 ब्राण्ड बियर के 24 केन 04 बण्डल में प्रत्येक बण्डल मे 06 केन के कुल कीमती 3120 रुपये कुल मात्रा 12 लीटर सीलबन्द ,03 बण्डल पावर 10000 ब्राण्ड बियर । प्रत्येक बण्डल मे 06 केन कुल 18 केन कुल कीमत 2340 रुपये कुल मात्रा 09 लीटर शराब पायी गई  आरोपी के कब्जे से एक पुराना सिल्वर कलर का रेडमी कम्पनी का एन्ड्राईड मोबाईल तथा अंग्रेजी शराब की मात्रा 8.640 लीटर तथा कुल बियर की मात्रा 56.5 लीटर कुल शराब एवं बियर की मात्रा 65.14 लीटर कुल कीमती 24180 रुपये एवं किया कम्पनी की कार की कुल कीमत 8 लाख रुपये उक्त शराब अपनी गाडी की शीट एवं डिग्गी मे रखकर विक्रय करने हेतु ले जा रहा था, जप्त शराब को सीलबन्द किया गया । आरोपी दुर्गेश उर्फ राजा देवानी का कृत्य धारा 34(2) आबकारी एक्ट कायम किया गया है। दूसरी कार का जब काफी देर तक उक्त कार नही आई तो रात्रि 01.20 बजे गोबरी तरफ रवाना हुये तो करीब 500 मीटर दूर रामानंद राठौर के घर के सामने एक मारुती सुजकी कंपनी की रिट्ज कार क्र. एम.पी. 18 सी 3808  लावारिश हालत मे खडी थी, उसका चालक एवं मालिक कोई नही था, तब उक्त कार की तलासी लिया तो कार मे चाभी लगी हुई थी लाक नही था तो देखा कि उक्त कार के पीछे डिग्गी में दो खाकी कलर के कार्टून के अन्दर 08 पीएम ब्राण्ड अंग्रेजी शराब के 48 पाव जिनमे कुल कीमत 16320 रुपये कुल शराब की मात्रा 17.28 लीटर  ,डिग्गी मे तीसरे नंबर के कार्टून में ब्लेन्डर प्राईड अंग्रेजी शराब के 12 बाटल कुल कीमत 16740 रुपये कुल शराब की मात्रा 9 लीटर ,चौथे नंबर के कार्टून में प्लास्टिक की शीशियों मे भरी 50 पाव देशी प्लेन शराब कुल कीमती 3500 रुपये कुल शराब की मात्रा 09 लीटर , उक्त कार की बीच वाली शीट के नीचे मे रखे पांचवे कार्टून में पावर 10000 बियर के 12 बाटल कुल कीमती 1800 रुपये कुल बियर की मात्रा 7.8 लीटर , उक्त कार के बीच वाली शीट के छठवें कार्टून मे 48 पाव मैकडावल रम अंग्रेजी शराब कुल कीमत 8160 रुपये कुल शराब की मात्रा 8.640 लीटर, उक्त कार के बीच वाली शीट के उपर सातवें नंबर के कार्टून में 48 पाव मैकडावल नंबर 1 रम  कुल कीमती 8160 रुपये कुल शराब की मात्रा 8.640 लीटर उक्त कार के बीच वाली शीट के उपर रखे 08वें कार्टून के अन्दर पावर 10000 ब्राण्ड बियर के 24 केन 04 बण्डल प्रत्येक बण्डल मे 06/06 केन कुल कीमती 3120 रुपये कुल मात्रा 12 लीटर उक्त कार के बीच वाली शीट मे रखे 09वें नंबर के कार्टून के अन्दर पावर 10000 बियर के 24 केन के 04 बण्डल प्रत्येक बण्डल मे 06/06 केन कुल कीमत 3120 रुपये  कुल मात्रा 12 लीटर पाई गई  मौके पर उक्त शराब एवं बियर तथा घटना मे प्रयुक्त कार क्र. एम.पी. 18 सी 3808 को जप्त कर कब्जे पुलिस लिया गया एवं जप्त शराब को सीलबन्द किया गया । इस प्रकार कुल जप्त अंग्रेजी देशी शराब बियर की कुल मात्रा 84.36 लीटर शराब एवं बियर कुल कीमती 60920 रुपये की पाई गई चालक/तत्कालीन मालिक के विरुद्ध अप.क्र 109/25 धारा 34(2) आबकारी एक्ट  एंव आरोपी दुर्गेश देवानी उर्फ राजा पिता हरीश देवानी उम्र 28 वर्ष निवासी वार्ड क्र 06 जैतहरी के विरुद्ध अप.क्र 108/25 धारा 34(2) आबकारी एक्ट का कायम कर गिरफ्तार कर न्यायालय पेश किया गया है ।

पुत्र ने की पिता की हत्या, फिर थाने पहुंचकर लिखवा दी लापता होने की रिपोर्ट


उमरिया 

जिले के नौरोजाबाद थाना इलाके में 21 वर्षीय बेटे ने पहले अपने पिता की हत्या कर दी और फिर उसकी लाश को ठिकाने लगाने के बाद गुमशुदगी की रिपोर्ट भी दर्ज करा दी। इस मामले में पिता का कंकाल मिलने के बाद पुलिस ने आरोपित बेटे को गिरफ्तार कर लिया है। इस घटना में आरोपित के स्वजनों ने भी उसकी सहायता की है। छोटे भाई ने पिता की लाश को ठिकाने लगाने में बड़े भाई की मदद की और मोटर साइकिल से शव को नदी किनारे झाडि़यों में फेंक दिया गया।

उमरिया जिले के नौरोजाबाद थाना अंतर्गत जरहा तिराहे से महज 100 मीटर दूर घुलघुली रोड में सुखनारा पुल के बगल मे स्थित झाड़ियों के बीच लाश मिलने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। लाश मिलने की जानकारी के बाद नौरोजाबाद पुलिस घटना स्थल पर पहुंच कर उसकी शिनाख्त में जुट गई। काफी देर बाद मृतक की पहचान रायसेन सिंह गौड़ उम्र 44 वर्ष निवासी बुढ़ान के रूप रूप मे हुई। शव की हालात देखकर नौरोजाबाद पुलिस के द्वारा यह कयास लगाया जा रहा था कि उसकी हत्या कर शव को झाड़ियों के बीच फेंक दिया गया।

शक के आधार पर पुलिस के द्वारा मृतक के बड़े बेटे मुनेश्वर सिंह उम्र 21 वर्ष से गहन पूछताछ की गई। पूछताछ के दौरान मृतक के बेटे ने स्वीकार किया किया उसने ही अपने पिता की हत्या की है। आरोपित ने पुलिस को जानकारी देते हुए बताया कि दिनांक 1 मार्च 2025 को रात को उसके पिता शराब के नशे में घर आए और मां और उसकी पत्नी से मारपीट करने लगा। मारपीट के दौरान जब वह बीच बचाव करने गया, तो पिता ने उसके साथ भी मारपीट की। इसके बाद उसके एक साल के बच्चे को उठाकर फेंक दिया। इसके बाद उसने अपने पिता पर डंडे से कई वार किए जिससे उनकी मौत हो गई।

MKRdezign

,

संपर्क फ़ॉर्म

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget