पुलिस ने किया 2 चोरियों का किया खुलासा, 5 आरोपी गिरफ्तार, 3 लाख का सामान जप्त


शहडोल

जिले के ब्यौहारी थाना में 28 जनवरी को फरियादी रामचरण गुप्ता पिता राधिका प्रसाद गुप्ता उम्र 33 वर्ष निवासी वार्ड क्रमांक 02 ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि वह चाट-फुलकी का ठेला लगाने का काम करता है, बाणसागर के मेला मे चाट फुलकी लगाने चला गया था, वापस आकर देखा तो उसके घर का ताला टूटा हुआ था तथा पेटी एवं आलमारी मे रखे सोने चांदी के जेवर अज्ञात व्यक्ति ने चोरी कर लिया है। वहीं 08 मार्च को फरियादी राजीव ताम्रकार पिता अर्जुनदास ताम्रकार निवासी वार्ड क्रमांक-01 मुदरिया ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि 07-08 मार्च की दरम्यानी रात उसके घर मे अज्ञात व्यक्ति घुस कर सोने चांदी के जेवरात चोरी कर लिये है । फरियारियों की रिपोर्ट पर पुलिस ने धारा 331(4),305(ए) बी.एन.एस. का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया था।

थाना प्रभारी द्वारा अज्ञात आरोपियों की पता तलाश के लिए 02 टीमों का गठन कर लगातार पता तलाश की गई, पता तलाश के दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि मुदरिया मे रहने वाला छोटू कंजर पिता जुगुनू कंजर उम्र 31 वर्ष अपने साथी रामा कोल, बाबू लाल कोल, सूरज कोल, ओम प्रकाश कोल के साथ मिलकर उक्त चोरी की बारदातों को अंजाम दिया है। मुखबिर सूचना के आधार पर घटना मे संलिप्त छोटू कंजर पिता जुगुनू कंजर उम्र 31 वर्ष , रामा कोल पिता झुल्ला कोल उम्र 35 वर्ष, बाबूलाल कोल पिता सिल्ला कोल उम्र 27 वर्ष, सूरज कोल पिता रामेश्वर कोल उम्र 18 वर्ष, ओम प्रकाश उर्फ मंजू कोल पिता छोटेलाल को उम्र 22 वर्ष सभी निवासी वार्ड क्रमांक 01 पटकहली टोला मुदरिया को पुलिस अभिरक्षा मे लेकर पूछताछ की गई, जिस पर आरोपीगण द्वारा अपराध करना स्वीकार किया गया, आरोपीगण के मेमोरण्डम के आधार पर उनके द्वारा चोरी किये गये सोने, चांदी के जेवर, जिसमें एक जोड़ सोने का मंगलसूत्र, एक जोड़ सोने की मनचली माला, एक जोड़ सोने का कान का झुमका, एक जोड़ सोने की कान की बाली, एक जोड़ सोने की नाक की कील, तीन जोड़ चांदी की पायल, एक जोड़ चांदी की बच्चों की पायल, एक जोड़ चांदी का छलबल, 18 जोड़ चांदी की बिछिया आदि सोने चांदी के जेवरात कुल कीमती 03 लाख रूपये जप्त करने मे सफलता मिली है । प्रकरण में आरोपीगण को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया।

14 हजार की 29 लीटर अवैध शराब आबकारी विभाग ने जप्तकर किया मामला दर्ज


अनूपपुर

जिले के थाना भालूमाड़ा की टीम द्वारा अभियान चलाकर होली त्यौहार शांति पूर्ण तरीके सम्पन्न कराने हेतु अवैध रुप से शराब बिक्री करने वालों के खिलाफ पांच अलग अलग स्थानों में रेड कार्यवाही कर आरोपी रथिन पाल पिता रथिन पाल उम्र 50 वर्ष निवासी वार्ड न. 15 लाईन दफाई भालूमाड़ा थाना भालूमाड़ा के घर के पीछे बाड़ी में एक सफेद रंग की पन्नी में सफेद प्लेन मदिरा 12 पाव कीमती 720/- रुपये की जप्त की गई। आरोपी श्रीनाथ सिंह पिता सूरज सिंह उम्र 58 वर्ष निवासी लाईन दफाई भालूमाडा थाना भालूमाड़ा के कब्जे से एक सफेद झोले में 15 पाव देशी प्लेन मदिरा कुल कीमती 900 रुपये की अवैध शराब जप्त की गई। ग्राम धनपुरी चौकी फुनगा से आरोपी रमेश पटेल पिता रामजीवन पटेल उम्र 42 वर्ष निवासी धनपुरी चौकी फुनगा के कब्जे से एक थैला मे देशी शराब के कुल 12 पाव शराब कीमती 960 रुपये की अवैध शराब जप्त की गई। ग्राम छोहरी में दादूराम अहिरवार पिता धनसाय अहिरवार उम्र 61 साल निवासी परासी रोड छोहरी थाना  भालूमाड़ा के कब्जे से तीन अदद खाकी रंग के कार्टून जिनमें अलग- अलग कम्पनी के बेग पाईपर के 07 क्वाटर 180 एमएल प्रत्येक की किमत 180/- रुपये , आरएस /रायल स्टेक की 04 क्वाटर प्रत्येक क्वाटर 180 एमएल प्रत्येक की कीमत 290/- रुपये, मेक डावल के 06 क्वाटर प्रत्येक क्वाटर 180 एमएल प्रत्येक की कीमत 240/- रुपये, आफिसर चाईस की 05 क्वाटर प्रत्येक क्वाटर 180 एमएल  प्रत्येक की कीमत 180/- रुपये , ब्लू चीप के 12 क्वाटर प्रत्येक क्वाटर 180 एमएल प्रत्येक की कीमत 130/- रुपये , बीयर किंग फिशर 03 बाटल प्रत्येक बाटल में 650 एमएल प्रत्येक की कीमत 240/- रुपये, बीयर पवर 10,000 की 05 बाटल प्रत्येक का 650 एमएल प्रत्येक की कीमत 180/- रुपये , बीयर पवर की केन 02 नग प्रत्येक 500 एमएल प्रत्येक कीमती 140/- रुपये , देशी प्लेन सफेद की 08 क्वाटर प्रत्येक 180 एमएल प्रत्येक कीमती 60/- रुपये , लाल मसाला 16 क्वाटर प्रत्येक का वजन 180 एमएल प्रत्येक की कीमत 80/- रुपये कुल 16.600 लीटर  कुल कीमती 9980/- रुपये की अवैध शराब जप्त की गई। ग्राम भाद में आरोपी सुनील केवट पिता सियाराम केवट उम्र 23 वर्ष निवासी ग्राम भाद  थाना  भालूमाड़ा कब्जे से अलग- अलग कम्पनी के बियर पावर दस हजार 650 एमएल कीमती 180/- रुपये, वियर केन पावर दस हजार की 06 बाटल प्रत्येक का  500 एमएल प्रत्येक की कीमत 140/- रुपये, मेक ड्रावल के तीन क्वाटर प्रत्येक का 180 एमएल कीमती 240/- रुपये जिनका कुल 04 लीटर 110 एमएल कुल कीमती 1740/- रुपये की अवैध शराब जप्त की की गई। कुल 5 प्रकरण कुल 29.670 लीटर अवैध शराब कुल कीमती 14300 रुपये की जप्तकर धारा 34ए आबकारी एक्ट का कायम किया गया है । 


विश्वविख्यात संस्था इस्कॉन केंद्र, अंतर्राष्ट्रीय कृष्ण भावनामृत संघ का हुआ शुभारंभ


अनूपपुर

यह अत्यंत हर्ष का विषय है कि विश्वविख्यात संस्था इस्कॉन जो कि संपूर्ण विश्व में भगवत गीता, श्रीमद भागवतम की शिक्षाओं के प्रचार प्रसार ,सुंदर मंदिरों एवं हरे कृष्ण महामंत्र के संकीर्तन के लिए जाना जाता है, उसका केंद्र अनूपपुर में भी प्रारंभ हो गया है। इस्कॉन के त्रिदंडी संन्यासी श्रीमद भक्ति प्रेम स्वामी महाराज अनूपपुर प्रवास में थे और उन्होंने इस्कॉन से जुड़े स्थानीय लोगों के आग्रह से अनूपपुर में इस्कॉन के एक केंद्र का शुभारंभ कर दिया। वर्तमान में यह केंद्र शंकर मंदिर चौराहे के पास ICICI बैंक के ऊपर संचालित हो रहा है। इस्कॉन केंद्र में प्रति रविवार शाम 5:30 से 7:30 तक सुमधुर कीर्तन , कथा एवं भोजन प्रसाद का कार्यक्रम होता है, जिसमें सभी आमंत्रित है। इस्कॉन की योजना है कि वह अनूपपुर एवं आसपास के क्षेत्र में ,भगवद गीता में भगवान कृष्ण की शिक्षाओं का प्रचार प्रसार वृहद स्तर पर करेगा। भगवद गीता के अनुसार हमारी सभी समस्याओं का मूल यह है कि हम भगवान श्री कृष्ण के साथ हमारे शाश्वत संबंध को भूल गए हैं। भक्तिमय सेवा से जब हम पुनः भगवान श्री कृष्ण से हमारे संबंध को पुनः स्थापित कर लेते है, तब हमारी सभी समस्याएं सुलझ जाती हैं। इस्कॉन के संस्थापकाचार्य  कृष्णकृपामूर्ति श्रीमद अभय चरणारविन्द भक्तिवेदांत स्वामी प्रभुपाद, चैतन्य महाप्रभु की परंपरा के आचार्य हैं। फाल्गुन पूर्णिमा के दिन ही चैतन्य महाप्रभु का आविर्भाव इस धरा पर हुआ था , अतः इस्कॉन अनूपपुर फाल्गुन पूर्णिमा ( 14 मार्च ) के दिन श्री चैतन्य महाप्रभु के प्राकट्य उत्सव को मनाने जा रहा है, जिसमें सभी आमंत्रित हैं। यह कार्यक्रम शाम 5:30 से प्रारंभ होगा।

MKRdezign

,

संपर्क फ़ॉर्म

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget