अविराज को आईईएस में मिली ऑल इंडिया लेवल पर 27वीं रैंक, नगर में हुआ भव्य स्वागत

*यूपीएससी द्वारा आयोजित परीक्षा में इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन ब्रांच के अंतर्गत हासिल की उपलब्धि*


अनूपपुर

यूपीएससी द्वारा आयोजित इंडियन इंजीनियरिंग सर्विसेज एग्जाम- 2024 में अविराज लाल ने इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन ब्रांच में ऑल इंडिया लेवल पर 27वीं रैंक हासिल की है। अविराज ने बताया कि उन्होंने स्टैंडर्ड टेक्स्ट बुक्स को फॉलो किया। साथ ही कहा कि इस एग्जाम के लिए सिलेक्टिव एप्रोच के साथ स्टडी करना बेहतर है, यहाँ हार्ड स्टडी से ज्यादा स्मार्ट स्टडी पर फोकस करना चाहिए। ब्रह्मर्षि कॉलोनी, ग्वारीघाट निवासी अविराज, अरविंद कुमार लाल व विभा लाल के सुपुत्र हैं। उन्होंने स्कूलिंग अनूपपुर व कॉलेज की पढ़ाई इंदौर से की है। आज उनके निज निवास अनूपपुर जिले के जमुना कॉलोनी में आगमन पर भव्य स्वागत हुआ जहां नगर पालिका परिषद पसान के अध्यक्ष राम अवध सिंह सहित वार्ड नंबर 03 के पार्षद सविता रूपेश सिंह ,भाजपा मीडिया प्रभारी राजेश सिंह,पार्षद,सरोज लोधी, विकास जायसवाल वरिष्ठ पत्रकार दिवाकर विश्वकर्मा उनके माता पिता अरविंद कुमार लाल व विभा लाल सहित क्षेत्र के लोगों पटाखे फोड़े मिठाई खिलाकर ने बधाई एवं शुभकामनाएं दी है।

अविराज लाल केंद्रीय विद्यालय जमुना से कक्षा 1 से 12वीं तक की पढ़ाई की जहां बैचलर ऑफ़ इलेक्ट्रॉनिक एंड कम्युनिकेशन उन्होंने एजीआईएस टेक्नोलॉजी इंदौर से किया फिर उन्होंने गेट का एग्जाम दिया और उनका आल इंडिया रैंक 28 वा आया उसके बाद कई जगह सेलेक्शन हुआ जिसमें इंडियन ऑयल,एयर ऑफ ऑथोरिटी इंडिया,इसरो सहित डीएफओ में हुआ था, अभी वर्तमान में एनटीपीसी बाड़ में कार्यरत हूं जिसका चयन 2023 में गेट के माध्यम से हुआ था,अभी 6 महीने से मेरी ट्रेनिंग चल रही है और मैं वहीं सेवाएं दे रहा हु, अभी यूपीएससी इंडियन इंजीनियरिंग सर्विसेज एग्जाम-2024 में 27 वा रैंक आया है एक दो महीने बाद मेरा ऑफर लेटर आ जाएगा और ट्रेनिंग दिल्ली में होगी, मैं अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता को देना चाहूंगा, जिन्होंने मुझे शारीरिक और मानसिक रूप से भरपूर सहयोग किया और मेरे आस-पास के लोगों ने मुझे इतना स्वच्छ वातावरण दिया जिसके कारण आज मैं इस मुकाम पर हु उन सभी का मैं शुक्रगुजार हूं।

सुदूर वनांचल में 56 जनजातीय कन्याओं का सामूहिक विवाह सम्पन्न, 44 वर्षों से आयोजित हो रहा विष्णु महायज्ञ


अनूपपुर 

विख्यात आध्यात्मिक, धार्मिक ,सामाजिक सेवा संगठन स्वामी भजनानन्द वनवासी सेवा आश्रम  केन्दई द्वारा  3 से 11 मार्च तक 44 वें भगवान विष्णु महायज्ञ एवं 25 वें वनवासी कन्या सामूहिक विवाह का आयोजन परमपूज्य महामंडलेश्वर स्वामी श्री हरिहरानंद सरस्वती जी महाराज की विशेष उपस्थिति में आयोजित किया गया। इस शुभ अवसर पर परमपूज्य संत महामंडलेश्वर स्वामी श्री हरिहरानंद सरस्वती जी महाराज,

शांतिकुटी आश्रम के महंत रामभूषण दास महाराज, मृत्युंजय सेवा आश्रम , अमरकंटक के समाजसेवी योगेश दुबे , अनूपपुर जिले के वरिष्ठ समाजसेवी मनोज द्विवेदी,  अजय शुक्ला, बिजुरी , सुनील कुशवाहा, प्रयागराज से हरिभूषण हेमू जी,वृंदावन से विवेक द्विवेदी के साथ मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़, उड़ीसा, उत्तरप्रदेश, दिल्ली, महाराष्ट्र, बिहार, झारखंड के हजारों श्रद्धालु एवं सहयोगीगण  शामिल हुए। स्वामी भजनानन्द जनजातीय सेवा आश्रम केन्दई द्वारा  जनजातीय सामूहिक विवाह आयोजन के रजत जयंती वर्ष 2025 में 56 जनजातीय कन्याओं का नि: शुल्क सामूहिक विवाह करवाया गया।

*3 से 11 मार्च तक सम्पन्न हुए विविध कार्यक्रम*

स्वामी भजनानन्द वनवासी सेवा आश्रम , केंदई में वार्षिक समारोह , यज्ञ , कथा एवं सामूहिक विवाह कार्यक्रम का पूर्ण विधि विधान से शुभारंभ 3 मार्च  सोमवार को संतो, आचार्यो अतिथियों, स्थानीय जनजातीय लोगों की उपस्थिति मे कलश शोभायात्रा और  यज्ञ कर्म से किया गया। शोभायात्रा में सैकडों लोग शामिल हुए। प्रतिदिन नियमित रुप से यज्ञाचार्य पं रवि कुमार मिश्र की उपस्थिति में प्रात: 6-8 बजे तक रुद्राभिषेक और शिवार्चन , तत्पश्चात यज्ञ, दोपहर 2 से शायं 5 बजे तक आचार्य राजपुरोहित पं चन्द्रहास त्रिपाठी महाराज के श्रीमुख से  श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ , 11 मार्च को यज्ञ पूर्णाहुति , 9-10 मार्च को विद्यालय के छात्र - छात्राओ द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम तथा 11मार्च मंगलवार को सामूहिक विवाह कार्यक्रम आयोजित किया गया।

*45 वर्ष से धर्मान्तण के विरुद्ध कर रहे कार्य*

मध्यप्रदेश की सीमा पर स्थित सुदूर वनांचल में घने जंगलों के मध्य स्थित यह आश्रम सनातन समाजसेवियों की आस्था का केन्द्र रहा है। परमपूज्य महामण्डलेश्वर स्वामी हरिहरानंद जी महाराज ने बतलाया कि यह आश्रम पिछले 45 वर्षो से अवैध धर्मान्तण के विरुद्ध मजबूती से कार्य कर रहा है। विगत वर्षों की भांति स्वामी भजनानन्द वनवासी सेवा आश्रम, केंदई के तत्वावधान में पूज्य सद्गुरुदेव परमहंस श्री स्वामी शारदानन्द सरस्वती जी महाराज की कृपाछाया में सोमवार - 3 मार्च  से मंगलवार 11 मार्च 2025 तक 44 वें विष्णु महायज्ञ एवं 25 वें वनवासी सामूहिक विवाह महोत्सव

का भव्य आयोजन किया गया। जिसमें समाज के सभी वर्ग के लोगों ने सहभागिता निभाई।  इस वर्ष वनवासी सामूहिक विवाह महोत्सव को 25 वर्ष पूर्ण हो रहे हैं। जिसे रजत जयंती महोत्सव के रूप में मनाया जा रहा है। यह स्थान वनवासी बाहुल्य क्षेत्र होने से यहाँ मानवीय संस्कृति के प्रचार-प्रसार हेतु ऐसे आयोजन कम हो पाते हैं । तब भी आश्रम के विभिन्न प्रकल्प, यज्ञ और सामूहिक विवाह के महाकुंभ में क ई राज्यों के एवं छत्तीसगढ - मध्यप्रदेश के सैकडों गांव के लोगों ने आयोजन में शामिल होकर सुअवसर का लाभ उठाया ।

नगर पालिका में हुए भ्रष्टाचार की जांच व जनहित में विकास कार्यों की मांग पर युवा कांग्रेस ने सौंपा ज्ञापन


अनूपपुर

युवा कांग्रेस अनूपपुर जिलाध्यक्ष गुड्डू चौहान के नेतृत्व में युवा कांग्रेस कोतमा विधानसभा अध्यक्ष विकास यादव के मार्गदर्शन में युवा कांग्रेस बिजुरी ब्लाक अध्यक्ष अमित धनवार द्वारा आज दिनांक 12 मार्च 2025 को नगर पालिका परिषद के व्याप्त भ्रष्टाचार के खिलाफ एवं नगर पालिका बिजुरी के समस्त 15 वार्डों में जनहित के लिए विकास कार्य कराए जाने की मांग को लेकर मुख्य नगर पालिका अधिकारी बिजुरी को सौंपा ज्ञापन। प्राप्त जानकारी अनुसार युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष गुड्डू चौहान, युवा कांग्रेस विधानसभा अध्यक्ष विकास यादव, युवा कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष अमित धनवार अपने संगठन के पदाधिकारियों के साथ दोपहर 2 बजे नगर पालिका परिषद बिजुरी पहुंचे और नारे बाजी करते हुए शांति पूर्ण तरीके से 26 बिंदुओं का एक ज्ञापन मुख्य नगर पालिका अधिकारी बिजुरी को सौंपा गया और उल्लेख किया गया ज्ञापन में उल्लेखित भ्रष्टाचार की जांच एवं जनहित के लिए कराए जाने वाले समस्त विकास कार्यों की मांगों का जल्द से जल्द निराकरण नहीं किया गया तो युवा कांग्रेस संगठन धरना, प्रदर्शन, आंदोलन, घेराव करने के लिए बाध्य होगा जिसकी सम्पूर्ण जवाबदेही शासन प्रशासन की होगी। ज्ञापन का वाचन युवा कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष अमित धनवार ने किया। ज्ञापन सौंपने में पार्षद विमला पटेल, युवा पार्षद सिरवन सिंह पाव, पूर्व पार्षद प्रत्याशी दीपेंद्र शर्मा, युवा कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष विजय साहू, युवा कांग्रेस मंडलम अध्यक्ष इरफान अंसारी, युवा नेता गुड्डू बंसल, अनिल बंसल, मो. इब्राहिम, नितेश मंडल, रफी अहमद, मनोज बर्मन, समीर पयासी, रियाज अंसारी एवं अन्य पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहें।

MKRdezign

,

संपर्क फ़ॉर्म

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget