निजी पट्टे की भूमि पर उपयंत्री ने करवा दी सरकारी खेत तालाब का निर्माण


अनूपपुर

जिले के कोतमा जनपद अतर्गत ग्राम पंचायत खमरौद का जो हमेशा हीं अपने कारनामो के कारण हमेशा सुर्खियों मे रहता है अभी अभी हाल मे ही लगभग 15 लाख रूपए की लागत से सामत बहरा मे नवीन पार्कोलेसन सरकारी खेत तालाब निर्माण कार्य पंचायत एजेंसी के द्वारा ठेकेदार के माध्यम से पट्टेदार के निजी ज़मीन मे किया जा रहा था। लगातार एक महीना पंचायत से मास्टर जनरेट कराकर किया गया काम, प्रमाणित भ्रष्टाचार तो तब उजागर होता है ग्रामीणों से मिली जानकारी के अनुसार ठेकेदार व भू स्वामी के बीच हुआ था लाखों रुपए की डील की गई थी, 4 हफ्ते काम चालू होने के कारण जब किसान को उसका पैसा नहीं मिला तो स्वयं भू स्वामी ने साइड में जाकर वहां पर पदस्थ मेट और पंचायत के रोजगार सहायक को पहले जमीन नपवा लो इसके बाद काम चालू करना बोलकर काम बंद कर दिया गया। अब अब मजे की बात तो यह है की अगर वह जगह अब किसान का निकला तो वहां पर जो सरकारी काम किया गया उसकी भरपाई कौन करेगा आखिर इतना जल्दी क्या पड़ी थी कि बगैर जमीन नपवाए ही पंचायत एजेंसी व कोतमा जनपद के अधिकारियों के द्वारा निर्माण कार्य को चालू करवा दिया गया। जब इस मामले पर पंचयात के मुखिया सरपंच महोदया से संपर्क किया गया तो उनके द्वारा फ़ोन रिसीव नहीं किया।

 कांग्रेस का हल्ला बोल, मंत्री प्रहलाद पटेल के ‘भीख मांगने की आदत’ वाले बयान पर भड़की कांग्रेस किया विरोध प्रदर्शन


अनूपपुर 

मध्यप्रदेश की राजनीति में इस समय भूचाल मचा हुआ है प्रदेश सरकार में पंचायत मंत्री प्रहलाद पटेल के "भीख मांगने की आदत आम जनता की आदत है" वाले बयान ने कांग्रेस को आक्रामक बना दिया है कांग्रेस ने इसे आम जनता का अपमान बताते हुए भाजपा सरकार पर तीखा हमला बोला है इसी को लेकर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी बदरा ने 10 मार्च 2025 को बदरा के जमुना गेट पर जोरदार विरोध प्रदर्शन कर मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत अनूपपुर बदरा के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन सौपा।

ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष रुपेश (गुड्डू मिश्रा) और प्रभारी नरेंद्र सिंह मुन्ना ने इस बयान की निंदा करते हुए कहा कि मध्यप्रदेश की जनता मेहनतकश है स्वाभिमानी है लेकिन भाजपा सरकार और उसके मंत्री अब उसे ‘भिखारी’ बताने पर उतर आए हैं उन्होंने कहा कि भाजपा की जनविरोधी नीतियों, महंगाई, बेरोजगारी और भ्रष्टाचार ने जनता को संकट में डाल दिया है और अब जब लोग सवाल पूछ रहे हैं तो मंत्री जी उन्हें ‘भीख मांगने वाला’ बता रहे हैं। 10 मार्च की सुबह 11 बजे कांग्रेस के दिग्गज नेता और कार्यकर्ता बदरा के जमुना गेट पर जुटें और भाजपा सरकार व मंत्री के इस बयान के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। अगर भाजपा के मंत्री जनता को भिखारी समझते हैं तो उन्हें सत्ता में बने रहने का कोई हक नहीं है कांग्रेस नेताओं ने यह कहते हुए भाजपा पर सीधा हमला बोला। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि यदि भाजपा सरकार और उसके मंत्री इस तरह के अपमानजनक बयान देना बंद नहीं करते तो यह विरोध केवल बदरा तक सीमित नहीं रहेगा आने वाले दिनों में पूरे मध्यप्रदेश में आंदोलन होगा, और भाजपा सरकार को इसका खामियाजा भुगतना पड़ेगा।

अब यह देखना दिलचस्प होगा कि कांग्रेस के इस हमले का जवाब भाजपा कैसे देती है क्या मंत्री प्रहलाद पटेल अपने बयान पर सफाई देंगे, या फिर यह राजनीतिक बवाल और बढ़ेगा? फिलहाल, 10 मार्च को बदरा की सड़कों पर कांग्रेस के विरोध प्रदर्शन से माहौल गरमाया हुआ था और सभी ने ज्ञापन सौंप कर मुख्यमंत्री से तत्काल एक्शन लेने की मांग की है।

नागरिकों ने नही मिल रहा है साफ पानी, बढ़ रहे हैं पीलिया के मरीज, एक माह में 400 मरीज मिले


शहडोल

मेडिकल कॉलेज में धनपुरी से चार बच्चे इलाज के लिए पहुंचे। जांच में पता चला कि इन बच्चों में पीलिया के लक्षण हैं। इसी प्रकार चार से ज्यादा बच्चे निजी क्लीनिक में भी जांच के लिए पहुंचे, जिनमें पीलिया के लक्षण मिले। डॉ. मनीष सिंह ने बताया कि बच्चों में ऐसी बीमारी के लक्षण पीने के पानी में अशुद्धि से होती है। धनपुरी में पीलिया के लक्षण वाले मरीजों की संख्या में एक माह से इजाफा दर्ज किया जा रहा है। इससे यहां के नागरिक परेशान हैं। स्थानीय रहवासियों ने आरोप लगाया कि धनपुरी नगर पालिका के जनप्रतिनिधि नागरिकों को पीने का साफ पानी तक मुहैया नहीं करवा पा रहे हैं। बच्चों में पीलिया के जो लक्षण मिल रहे हैं, ऐसा पानी में सीवर का पानी मिलने के बाद होता है। पीलिया के मरीजों को लेकर धनपुरी के शासकीय अस्पताल के चिकित्सक डॉ. अभिषेक मिश्रा ने बताया कि धनपुरी स्थित सरकारी अस्पताल में प्रतिदिन 15 से 20 मरीज आ रहे हैं। इनमें बच्चे और किशोर होते हैं। कुछ को दवा देकर घर पर आराम करने की सलाह दी जाती है। कुछ मरीजों की स्थिति गंभीर होने पर भर्ती करने की नौबत आन पड़ती है। यहां बीते एक माह में 4 सौ ज्यादा मरीज पीलिया पीड़ित आ चुके हैं।

अध्यक्ष रविंदर कौर छाबड़ा ने बताया कि कुछ दिन पहले ऐसी शिकायतें आने के बाद पानी की जांच करवाई गई थी। जांच रिपोर्ट में ऐसा कुछ नहीं मिला था। अब मामले फिर सामने आ रहे हैं तो एक बार फिर दिखवा लेते हैं कि कहां सुधार की गुंजाइश है। नगर पालिका द्वारा नागरिकों को नलकूप का पानी सप्लाई की जा रही है।

नेता प्रतिपक्ष शोभाराम पटेल ने बताया कि धनपुरी में पीलिया के मरीजों की संख्या में इजाफा चिंताजनक है। प्रत्येक नागरिक का अधिकार है कि उन्हें उपयोग के लिए साफ पानी मुहैया हो। अगर जिम्मेदार साफ पानी तक उपलब्ध नहीं करवा पा रहे हैं तो यह चिंता की बात है। नागरिकों की समस्या दूर नहीं हुई तो विरोध प्रदर्शन किया जाएगा।

MKRdezign

,

संपर्क फ़ॉर्म

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget