फर्जी नौकरी मामले में पुलिस नहीं दर्ज की एफआइआर, फरियादी लगा रहा थाने का चक्कर 


अनूपपुर

एसईसीएल जमुना कोतमा क्षेत्र में 40 वर्षों से पिता का नाम बदलकर सुरेंद्र सिंह पिता रामलाल सिंह नौकरी करता आ रहा था। इसकी शिकायत पुष्पराज सिंह ने कोतमा थाने और एसडीओपी कार्यालय में दर्ज कराई। लेकिन अभी तक पुलिस ने मामला दर्ज नहीं किया है। जिसमें फरियादी अभी भी मामला कायम करने थाना और एसडीओपी कार्यालय का चक्कर लगाने को विवश है। जानकारी के अनुसार सुरेंद्र सिंह पिता रामलाल सिंह वर्तमान निवासी लहसुई कैंप वार्ड नंबर 13 थाना कोतमा में मौजूद है। सुरेंद्र सिंह एनईआईएस नंबर- 2411 33 34 साउथ ईस्टर्न कोल फील्ड्स लिमिटेड के क्षेत्र में नौकरी करते दिसंबर 2024 में कंपनी से रिटायर हो गया। जबकि फरियादी के द्वारा लगातार अक्टूबर 2024 से शिकायत की जा रही है।  हालांकि पुलिस ने जांच के नाम पर एसईसीएल जमुना का क्षेत्र के महाप्रबंधक को पत्र लिख जानकारी मांगी, वहीं सुरेंद्र सिंह के बैंक खातों में भी लेनदेन पर रोक लगाने बैंक को पत्र लिखा है। इसके बाद जांच कहां दब गई इसका पता फरियादी को नहीं चल पाया है। अभी भी फरियादी इस आस में है कि फर्जी नौकरी करने वाले सुरेंद्र सिंह के विरुद्ध पुलिस मामला दर्ज करेगी।

*रामलाल की जगह जंगबहादुर*

दरअसल सुरेंद्र सिंह पिता राम लाल सिंह निवासी ग्राम कोरया है। रामलाल सिंह के द्वारा सुरेंद्र सिंह को उनके बचपन से ही त्याग दिया गया था। तब से सुरेंद्र सिंह लहसुई कैंप कोतमा में रहते आ रहे। इसके बाद सुरेंद्र सिंह के द्वारा अपने पिता का नाम राम लाल सिंह ना लिख कर कॉलरी में अपने पिता की जगह जंगबहादुर सिंह का नाम का सेजरा बनवाकर उपयोग  करते हुए फर्जी नौकरी करते आ रहे थे। इसकी शिकायत अब पुलिस के समक्ष की गई है।

*जमीन के दस्तावेजों से आएगी सच्चाई*

बताया गया कि सुरेंद्र सिंह के पिता रामलाल सिंह के नाम ग्राम कोरया तहसील कोतमा खसरा नंबर 39 की जमीन स्थित रही है, जो बाद में उक्त आरजी खसरा नंबर 39 सुरेंद्र सिंह तथा उनके भाई महेंद्र सिंह एवं नरेंद्र सिंह के नाम पर दर्ज की गई है। अगर उक्त जमीन की रिकॉर्ड की जांच की जाए तो सारा मामला साफ हो जाएगा। सुरेंद्र सिंह के विरुद्ध फर्जी नौकरी के मामले में 14 अगस्त 2024 को महाप्रबंधक जमुना कोतमा क्षेत्र में शिकायत की गई, 5 नवम्बर 2024 को सह प्रबंधक निदेशक साउथ ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड बिलासपुर में भी दर्ज कराई गई है। महाप्रबंधक कार्यालय के द्वारा नोटिस जारी करते हुए सुरेंद्र सिंह से जवाब मांगा गया। जिसकी संपूर्ण जानकारी कोतमा थाना प्रभारी के द्वारा मांगे जाने पर महाप्रबंधक कार्यालय से उपलब्ध करा दी गई है। लेकिन अभी तक पुलिस ने कार्रवाई क्यों नहीं की, ये समझ से परे है। 

झाड फूक करने की आड मे चोरी करने वाले आरोपी गिरफ्तार, चांदी की करधन व नगद बरामद 


समाचार

रमेश यादव पिता चेतराम यादव उम्र 39 वर्ष  खैरीटोला वेंकटनगर का चौकी वेंकटनगर थाना जैतहरी मे रिपोर्ट किया कि में खेती किसानी का काम करता हूँ। 2 मार्च 2025 को दोपहर 2 बजे करीब मेरे घर पर एक आदमी सुपर स्प्लेण्ड़र एमपी 21 MK 8412 से आया अपना नाम स्ताक खान कटनी का बताया और बोला कि मैं झांड़ फूंक का काम करता हूं तो मैं बोला मेरी पत्नी बीमार रहती है, तो मेरी पत्नी रानी को झांड़ फूंक किया वोला उसके जेवर करधन में तंत्रमंत्र हैं मैं उसको झांड़ कर मंत्र से धो दूंगा तो तुम्हारी पत्नी ठीक हो जाएगी, नही तो लाख रुपये की दवा करवाओगे तब भी आराम नही मिलेगा तो मैं अपनी पत्नी की चांदी की करधन सामने लाकर रख दिया, उसी समय रघुनंदन यादव पड़ोस का आया बताया की मेरे घऱ में भी मेरा बेटा नागेश्वर यादव तीन साल से बाहर है घर नही आया वह वोला की 3000/- रूपये यहा रखो उसमे तंत्र मंत्र है मे झांड़ दूगां तो लड़का 72 घंटे में घर वापस आ जायेगा तो रघुनंदन यादव 3000/- रुपये सामने रख दिया  तथा पड़ोस का माधव यादव आया एवं वोला की मेरी दो साल की वेटी आंचल है वह चल नही पाती है तो वह वोला की 3000/- रुपये रखो तो वह वोला की मेरे पास 2600/- रुपये है तो वह वोला इतना ही रख दो झांड़ दूंगा तो माधव 2600/- सामने रख दिया तो वह वोला मैं झांड़ दूंगा तो अपना- अपना पैसा रख लेना तुम्हारी लड़की चलने लगेगी फिर वह कुछ मंत्र पढ़कर राख फूंक कर उड़ा दिया बोला सभी लोग आंख बंद कर लो 10 मिनट तक बंद किये रहना मुझे जाते हुये मत देखना नही तो तंत्र मंत्र काम नही करेगा, फिर से वापस आ जायेगा तो सभी लोग आंख बंद कर लिये थोड़ी देर वाद आंख खोले तो वह व्यक्ति स्ताक मेरी पत्नी की चांदी की 335 ग्राम की करधन एवं रघुनंदन यादव का 3000/- रुपये एवं माधव यादव का 2600/- रुपये, मेरी चांदी की 32000/-  रुपये की करधन चोरी करके मोटरसायकल से वहा से भाग गया, आस पास देखे कही नही दिखा मे थाना प्रभारी जैतहरी विपुल शुक्ला के मार्गदर्शन मे  तत्परता दिखाते हुये आरोपी स्ताक की पता तलाश हेतु डिंडोरी तरफ रवाना होकर डिंडोरी पहुचकर सूचना के आधार पर आरोपी स्ताक खान पिता रमजान खान उम्र 34 वर्ष निवासी ग्राम जुगीयाकाप थाना एनकेजे तहसील कटनी जिला कटनी को पकड़कर कर आरोपी के कब्जे से एक अदद चांदी की करधन , 5600 रू नगदी रूपये , अपराध मे उपयोग आरोपी का एक ओप्पो कम्पनी का मोबाईल , एक पुरानी इस्तेमाल हीरो होंडा स्प्लेंडर कुल किमती 67600/- जप्त कर कब्जे पुलिस लिया गया आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय मे पेश किया गया। 

 महिला की हत्या के आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में किया पेश


अनूपपुर

जिले के भलमुड़ी कोटवार शिव सहाय द्वारा सूचना दिया था कि मृतिका सेमवती उर्फ डहेरियाइन बैगा पति शिवचरण बैगा उम्र 40 वर्ष निवासी छोट भलमुड़ी थाना रामनगर को आरोपी हीरा सिंह गोंड निवासी बेलिया थाना बिजुरी निवासी छोट भलमुड़ी थाना रामनगर ने हत्या कर दिया है। आरोपी घटना स्थल से भाग गया है। सूचना पर थाना रामनगर पुलिस द्वारा शव को पंचनामा कार्यवाही कर पोस्टमार्टम हेतु भेजा गया है तथा थाना रामनगर में अपराध क्र 53/25 धारा 103(1) बीएनएस पंजीबद्द कर विवेचना में लिया गया जो विवेचना के दौरान आरोपी की पता तलाश की गई, आरोपी हीरा सिंह गोंड उम्र 43 वर्ष को गिरफ्तार कर पूछताछ करने पर बताया कि मृतिका के साथ 3 वर्षों से पति पत्नी की तरह रहता था तथा मजदूरी कर गुजर बसर करते थे । आरोपी हीरा सिंह, मृतिका सेमवती के शराब पीकर रात में दुसरों के घर रुक जाने, अपने घर न लौटने की वजह से परेशान होकर पत्थर से सिर व चेहरे में गंभीर चोटें पहुंचाकर हत्या करना स्वीकार किया है। आरोपी हीरा सिंह इसके पहले भी 02 शादी कर चुका है । पहली पत्नी आरोपी हीरा से अलग रहती है, जबकि आरोपी के बताए अनुसार दूसरी पत्नी की 04 वर्ष पूर्व बीमारी से मृत्यु हो गई थी । मृतिका सेमवती इसकी तीसरी पत्नी थी।

MKRdezign

,

संपर्क फ़ॉर्म

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget