हर ग्राम पंचायत में लगे बाबा साहब की प्रतिमा, कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सौंपा ज्ञापन


अनूपपुर

भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के वरिष्ठ पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने आज सेक्टर अध्यक्ष पयारी क्रमांक 1 राजू चौधरी के नेतृत्व में मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री के नाम एक महत्वपूर्ण ज्ञापन सौंपा यह ज्ञापन मुख्य कार्यपालन अधिकारी अनूपपुर के माध्यम से प्रेषित किया गया, जिसमें समस्त ग्राम पंचायतों में डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा स्थापित करने की मांग की गई। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि डॉ. अंबेडकर भारतीय संविधान के निर्माता ही नहीं बल्कि समाज सुधारक, विधिवेत्ता, अर्थशास्त्री और समानता के पक्षधर थे  उन्होंने सदियों से चली आ रही सामाजिक कुरीतियों के खिलाफ संघर्ष किया और वंचित वर्गों को उनके अधिकार दिलाने में अहम भूमिका निभाई उनके विचार आज भी प्रासंगिक हैं और समाज के हर वर्ग को प्रेरित करते हैं।

इस मौके पर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी जमुना-बदरा के ब्लॉक अध्यक्ष रुपेश मिश्रा और ब्लॉक प्रभारी नरेंद्र सिंह मुन्ना ने कहा कि बाबा साहब अंबेडकर ने जो आदर्श स्थापित किए, वे आज भी हर नागरिक के लिए प्रेरणास्रोत हैं उन्होंने सरकार से अपील की कि हर ग्राम पंचायत में उनकी प्रतिमा स्थापित की जाए ताकि ग्रामीण क्षेत्रों के लोग उनके विचारों से सीधे रूप से प्रेरणा ले सकें। कार्यक्रम में पूर्व मंडल अध्यक्ष रामखेलावन पांडे, सेक्टर अध्यक्ष सुवेंद्र तिवारी कमल चौधरी, राजकुमार अनमोल लक्ष्मण यादव अजय उपाध्याय अशरफ अली सहित कांग्रेस पार्टी के कई समर्पित कार्यकर्ता मौजूद रहे सभी ने एक स्वर में इस मांग को जायज ठहराया और कहा कि बाबा साहब की प्रतिमा स्थापित करने से समाज में सामाजिक समरसता को बढ़ावा मिलेगा और उनकी शिक्षाओं का प्रचार-प्रसार होगा।

ज्ञापन में यह भी उल्लेख किया गया कि ग्रामीण क्षेत्रों में आज भी सामाजिक असमानता की समस्याएं बनी हुई हैं ऐसे में बाबा साहब अंबेडकर की प्रतिमाएं लोगों को उनके अधिकारों और कर्तव्यों के प्रति जागरूक करेंगी उनके विचारों के प्रति सम्मान व्यक्त करने के लिए यह आवश्यक है कि सरकार इस मांग को गंभीरता से लेते हुए आवश्यक आदेश जारी करे। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सरकार को आगाह किया कि यदि इस मांग को शीघ्र पूरा नहीं किया गया तो वे इस विषय को लेकर व्यापक जन आंदोलन करेंगे उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी हमेशा सामाजिक न्याय की पक्षधर रही है और आगे भी इस मांग को लेकर संघर्ष जारी रखेगी।

कांग्रेस नेताओं ने कहा कि वे उम्मीद करते हैं कि राज्य सरकार इस महत्वपूर्ण विषय पर संवेदनशीलता दिखाएगी और हर ग्राम पंचायत में बाबा साहब अंबेडकर की प्रतिमा स्थापित करने का निर्णय जल्द से जल्द लेगी। प्रदेशभर के लाखों लोग बाबा साहब के विचारों को मानते हैं, ऐसे में कांग्रेस की यह मांग सिर्फ एक राजनीतिक विषय नहीं, बल्कि सामाजिक न्याय और समानता की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। सरकार को चाहिए कि वह इस मांग को गंभीरता से लेते हुए जल्द से जल्द उचित निर्णय ले, ताकि समाज में सामाजिक समरसता और जागरूकता को और अधिक बढ़ावा मिल सके।

अवैध रेत उत्तखनन व परिवहन पर ट्रैक्टर को पुलिस ने किया जप्त


अनूपपुर

मुखबिर सूचना प्राप्त हुई की केवई नदी से एक स्वाराज ट्रेक्टर की ट्राली में कुछ लोग रेत लोड कर चोरी करके ग्राम पेरीचुआ तरफ आने वाले है । मुखविर की सूचना पर ग्राम पेरीचुआ पहुँचकर घेराबंधी की गई तो रात के अंधेरे का फायदा उठाकर चालक ट्रैक्टर को चालू हालत में छोड़कर कर भाग गया। ट्रेक्टर नीले रंग का स्वराज्य कंपनी बिना नम्बर की 735 FEE, जिसके पीछे एक मटमेली रंग की बिना नम्बर की ट्राली लगी जिसमें 03 घन मिटर अवैध रेत लोड था। आरोपी चालक/वाहन मालिक का कृत्य धारा 303(2),317(5) बी एन एस एवं 4/21 खान एवं खनिज अधिनियम का दंडनीय पाया गया है। ट्रेक्टर  को जप्त किया गया है । विवेचना के दौरान पता किया गया तो पता चला की मोहम्मद एहतेशान उर्फ मिन्टू निवासी पेरीचुआ थाना कोतमा जिला अनूपपुर का खेती किसानी के नाम पर पहलवान सिंह निवासी कटकोना से 11 हजार रुपए के महिने से किराये पर लगाया था तथा ड्राईवर कमला प्रसाद लोहार से केवई नदी से रेत चोरी करा कर पेरीचुआ में लाता था । दोनो आरोपियो को अभिरक्षा में लेकर पूछताछ की गई जिन्होंने अपना अपराध कबूल किया है ।  दोनो के विरूध्द अपराध क्र. 81/25 धारा 303(2),317(5) बी एन एस एवं 4/21 खान एवं खनिज अधिनियम के तहत कार्यवाही की गई है । 

महिला प्राचार्य ने नकल करवाने के नाम पर मांगे रुपए, नही देने पर छात्र का चपरासी से फोड़वा दिया सर

*सहायक आयुक्त ने नही सुनी पीड़ित की शिकायत, थाना में नही लिखी शिकायत, एसपी से हुई शिकायत*


अनूपपुर 

जिले के आदिवासी अंचल पुष्पराजगढ़ में शिक्षा के मंदिर जहां पर शिक्षक के द्वारा छात्रों व छात्राओं ज्ञान का पाठ पढ़ाने का जिम्मा दिया गया है, वहाँ से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां पर विद्यालय के महिला प्राचार्य ने विद्यालय में पढ़ने वाले बच्चे का सर सिर्फ इसलिए फोड़वा कर लहू लुहान करवा दिया, क्यों कि वह नकल करने के लिए घर से पैसे लेकर नहीं आया था। जी हां आपको जानकर हैरानी होगी कि आज भी आदिवासी अंचल के विद्यालय में होने वाली परीक्षाओं में छात्रों को नकल करवा कर किस तरह उनका भविष्य बर्बाद किया जाता है। पहले तो विद्यालय में पूरे वर्ष छात्र छात्राओं को पढ़ाई के नाम पर समय वितीत कराया जाता है, फिर नकल के नाम पर बच्चो से हजारों रुपए कमाया जाता है। राजेंद्रग्राम थाने के ग्राम भर्रा टोला कि यह घटना बताई जा रही है, शासकीय प्राथमिक विद्यालय करौंदी मे कक्षा आठ में पढ़ने वाला 12 वर्षीय दीपक महरा से नकल करवाने के नाम पर 300 रुपये की मांग की गई थी, यह मांग कक्षा के सभी छात्रों से विद्यालय की प्राचार्य शेफाली मैडम द्वारा गई थी, जब दीपक नकल का पैसा लेकर नहीं आया तो विद्यालय की प्राचार्य आग बबूला हो गई और उसने चपरासी जिसका उप नाम गोयल हैं, बच्चे को धक्का देकर विद्यालय से भगा देने को कहा, जिस पर चपरासी द्वारा दीपक को धक्का देने पर वह लोहे के गेट से टकरा कर लहू लुहान हो गया, उसके बाद चपरासी द्वारा दीपक महरा बिना इलाज करवाए बच्चे के पिता अयोध्या प्रसाद की गैरमौजूदगी पर को उसी हालत में घर भिजवा दिया, सूचना पर बच्चे के पिता जब घर पहुँचा दीपक का सर खून बह रहा था, आनन फानन में पिता बच्चे का इलाज कराकर इस पूरे मामले की शिकायत लेकर थाना पुष्पराजगढ़ पहुँचा तो थाने में इसकी शिकायत न सुनकर वहाँ से भगा दिया गया। बच्चे का पिता बच्चे को लेकर पुलिस अधीक्षक, कलेक्टर, व सहायक आयुक्त आदिवासी विकास विभाग अनूपपुर शिकायत करने निकला तो किरर घाट पर विद्यालय की शिक्षिका शैफाली मैडम व उनके पति संदीप मिश्रा जनशिक्षक पीड़ित का रास्ता रोककर शिकायत न करने की बात कही, उनकी बात न मानने बच्चे के पिता को जान से मारने की धमकी दे डाली। पीड़ित पिता अनूपपुर सहायक आयुक्त आदिवासी विकास पहुँचा तो घंटो इंतजार के बाद विभाग के अधिकारी कर्मचारियों ने कोई सुध नही ली, जब सहायक आयुक्त सरिता नायक आदिवासी विकास विभाग अनूपपुर कार्यालय से निकलकर कलेक्टर कार्यालय किसी कार्य से जाने लगी तो बच्चे का पिता मैडम के पीछे-पीछे चलकर न्याय की गुहार लगाता रहा लेकिन सहायक आयुक्त सरिता नायक पीड़ित की बात को न सुनते हुए कार्यालय से बाहर निकल गयी, इसी बीच कुछ पत्रकार इस मामले में सहायक आयुक्त से सवाल किया कि मैडम पीड़ित की शिकायत सुने बिना आप कैसे जा सकती है तो इस पर उन्होंने जबाब दिया कि मैं कलेक्ट्रेट मीटिंग में जा रही हूँ, मैने विद्यालय के प्राचार्य को बुलवाया है वो आ जाये फिर मैं देखती हूँ। पीड़ित 40 किलोमीटर दूर से शिकायत करने न्याय की गुहार लगाने आया था मगर सहायक आयुक्त मैडम ने एक न सुनी। पीड़ित पिता अयोध्या प्रसाद मायूस होकर पुलिस अधीक्षक अनूपपुर से लिखित शिकायत करके विद्यालय के प्राचार्य व चपरासी पर कार्यवाही करने के लिए न्याय की गुहार लगाकर घर वापस चला गया। अब देखने वाली बात होगी कि एसपी साहब व सहायक आयुक्त इस मामले में कार्यवाही करते हैं या पूरा मामला ऐसे ही रफा दफा हो जाएगा।




MKRdezign

,

संपर्क फ़ॉर्म

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget