रिश्तेदारी से वापस आते समय बाइक अनियंत्रित होने गिरी, एक की मौत, दो घायल


अनूपपुर

रिश्तेदारी से वापस आ रहे मोटरसाइकिल अचानक अनियंत्रित होने पर मुख्य मार्ग के किनारे गिरने पर 43 वर्षीय व्यक्ति की जिला अस्पताल अनूपपुर पहुंचने के पूर्व मृत्यु हो गई जबकि दो अन्य परिजनों के घायल होने पर प्रारंभिक उपचार बाद मेडिकल कॉलेज शहडोल के लिए रेफर किया गया।

घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार शहडोल जिले के केशवाही पुलिस चौकी अंतर्गत बूढ़ा गांव निवासी 43 वर्षीय शिवप्रसाद यादव पिता मिल्तू यादव जो अपने रिस्तेदार प्रेमलाल यादव एवं दीपक यादव के साथ जैतहरी थाना अंतर्गत धनगवां गांव में रिश्तेदारी के लिए गए रहे जहां से मोटरसाइकिल से वापस आते समय धनगवा के पास अज्ञात कारणों से मोटरसाइकिल रोड के किनारे स्थित बांस के झुंड में पहुंचकर गिर जाने से तीनों घायलों को शुक्रवार की देर रात जिला चिकित्सालय अनूपपुर लाया गया जिसमें अस्पताल पहुंचने के पूर्व 43 वर्षीय शिवप्रसाद यादव की मृत्यु हो गई, वहीं दीपक यादव पिता लालू यादव उम्र 33 वर्ष निवासी अतरिया एवं प्रेमलाल पिता रम्मू यादव 40 वर्ष निवासी देवगवां के शरीर में गंभीर चोट आने पर दोनों को प्राथमिक उपचार बाद बेहतर उपचार हेतु मेडिकल कॉलेज शहडोल रेफर किया गया शनिवार की सुबह परिजनों की उपस्थिति में मृतक शिवप्रसाद यादव के शव का जिला अस्पताल पुलिस द्वारा पंचनामा कर ड्यूटी डॉक्टर से पीएम कराते हुए कार्यवाही की, तीनों व्यक्तियों के घायल होने के कारण बातचीत नहीं कर पाने से दुर्घटना का कारण स्पष्ट नहीं हो सका।

दादा के सामने मासूम बच्ची का बाइक सवार ने किया अपहरण, पुलिस एलर्ट मोड पर


उमरिया 

जिले के चंदिया नगर से एक मासूम बच्ची के अपहरण का मामला सामने आने के बाद पूरी रात पुलिस जुटी रही लेकिन मासूम बच्ची का कहीं पता नहीं चला। पुलिस ने रात में ही आसपास के जंगल और रास्तों में जाकर देखा लेकिन कहीं भी ऐसा कोई सुराग नहीं मिला, जिससे बच्ची तक पहुंचा जा सके। लगभग डेढ़ सौ की संख्या में पुलिस बल रात भर बच्ची की तलाश में लग रहा।मासूम बच्ची के अपहरण की यह घटना चंदिया प्राइमरी स्कूल के सामने शाम को हुई थी।

मासूम बच्ची के अपहरण की यह घटना उसके दादा के सामने ही हुई है। इस बारे में जानकारी देते हुए उमरिया एसडीओपी डॉक्टर नागेन्द्र सिंह चौहान ने बताया कि चंदिया थाना क्षेत्र से सूचना प्राप्त हुई कि एक 9 वर्षीया बच्ची का स्कूल से निकलते ही अज्ञात बाइक सवार द्वारा अपहरण कर लिया गया है। वहीं उन्होंने जानकारी दी कि बच्ची के दादा ने बताया है कि लगभग साढ़े चार बजे बच्ची प्राइमरी स्कूल से जैसे ही बाहर निकली एक बाइक सवार व्यक्ति ने उसे जबरन बाइक में बैठा लिया और ले जाने लगा। इस पर बच्ची चिल्लाने लगी। इस घटना को उसके दादा ने देखा और वो भी आवाज लगाने लगा। तब तक अज्ञात बाइक सवार मासूम को लेकर भाग गया। जिसके बाद कुछ लोग दौड़े भी लेकिन उसका पता नही लग पाया है।

एसडीओपी ने बताया कि जैसे ही चंदिया पुलिस को सूचना मिली और हम लोगों तक सूचना पहुंची चारो तरफ अलग- अलग दल भेज कर हर सम्भावित जगह और रास्ते पर सर्चिग करवाई जा रही है। साथ ही जिले के सीमावर्ती थानों को भी एलर्ट कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि सीमावर्ती जिलों की पुलिस भी बच्ची की तलाश कर रही है और जैसे ही इस मामले में कोई जानकारी मिलती है तुरंत कार्रवाई की जाएगी। उमरिया पुलिस ने इस मामले में शहडोल, डिंडोरी, कटनी, सतना की पुलिस को भी अलर्ट कर दिया है।

अहंकारी मंत्री प्रहलाद का हुआ पुतला दहन, कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया जोरदार विरोध


अनूपपुर

जिले के भालूमाड़ा मजदूर चौक पर जिला कांग्रेस कमेटी के प्रभारी और पूर्व विधायक मऊगंज सुखेंद्र सिंह  के आदेशानुसार जिला कांग्रेस कमेटी के संगठन मंत्री  मनोज मिश्रा  के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी के मंत्री  प्रहलाद पटेल द्वारा "जनता को भिखारी" कहे जाने के निंदनीय और अपमानजनक बयान के विरोध में मंत्री पटेल का पुतला दहन किया गया इस मौके पर मंत्री पटेल से तत्काल इस्तीफा देने की कड़ी मांग की गई और उनके इस घृणित बयान की जमकर निंदा की गई।

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने यह स्पष्ट किया कि प्रहलाद पटेल का यह बयान न केवल जनता का अपमान है बल्कि एक जनप्रतिनिधि के रूप में उनकी असंवेदनशीलता और जनता से उनकी दूरी को भी उजागर करता है उन्होंने यह भी कहा कि मंत्री पटेल की मानसिकता यह दर्शाती है कि वह जनता की असल समस्याओं से पूरी तरह अनभिज्ञ हैं और उनके बयानों से यह साफ है कि वे अपनी जिम्मेदारियों को समझने में असमर्थ हैं।

कार्यक्रम में प्रमुख रूप से जिला उपाध्यक्ष  अनिल श्रीवास्तव  जिला कांग्रेस कमेटी के महामंत्री  मो. बिलाल हुसैन  जमुना कोतमा एरिया के इंटक कार्यकारी अध्यक्ष  मोहन पाव  कांग्रेस अनुसूचित विभाग के जिला अध्यक्ष  उदय अहिरवार युवा कांग्रेस जिला महासचिव  मानवेंद्र मिश्रा  कोदू लाला मिश्रा सज्जन लाल पूरी  युवा कांग्रेस जमुना बदरा ब्लाक के अध्यक्ष  पंकज पांडे  संजय सिंह एनएसयूआई के जमुना बदरा ब्लाक के अध्यक्ष  शिवम चौधरी  और एनएसयूआई महाविद्यालय कोतमा के अध्यक्ष  संदीप यादव  सहित अन्य कई कांग्रेस और युवा कांग्रेस कार्यकर्ता इस विरोध प्रदर्शन में उपस्थित हुए। सभी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर यह दृढ़ संकल्प लिया कि कांग्रेस पार्टी जनहित की रक्षा के लिए किसी भी स्तर पर संघर्ष करने के लिए तैयार है और मंत्री पटेल के इस बयान को कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा

MKRdezign

,

संपर्क फ़ॉर्म

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget