डॉ कर्नल आदि शंकर मिश्र 'आदित्य' को हिंदी सेवी सम्मान मिला 


जबलपुर 

प्रेरणा हिंदी प्रचारिणी सभा हिंदी सेवी सम्मान की श्रृंखला में डॉ कर्नल आदि शंकर मिश्र 'आदित्य' को हिंदी सेवी सम्मान प्रदान किया है। कवि संगम त्रिपाठी ने विज्ञप्ति जारी कर बताया कि डॉ कर्नल आदि शंकर मिश्र 'आदित्य' कलम के माध्यम से हिंदी का प्रचार प्रसार कर रहे हैं। आदित्य जैसा उनका नाम है वैसा ही उनकी रचनाओं में प्रकाश भी है। डॉ कर्नल आदि शंकर मिश्र 'आदित्य' शब्दों के जादूगर है। उनकी रचनाओं में चिंतन व अध्यात्म का संगम है। राष्ट्रप्रेम की धारा उनकी रचनाओं से सतत प्रवाहित होती है।

डॉ कर्नल आदि शंकर मिश्र 'आदित्य' को हिंदी सेवी सम्मान प्रदान करने पर डॉ धर्म प्रकाश वाजपेई, प्रदीप मिश्र अजनबी, डॉ विजय कुमार, डॉ लाल सिंह किरार, माला अज्ञात, राजकुमारी रैकवार राज, प्रभा बच्चन श्रीवास्तव, अजय पांडेय आदि ने बधाई दी है।

कोयलांचल क्षेत्र में अखिल भारतीय पत्रकार कल्याण संघ कार्यालय का हुआ शुभारंभ

*पत्रकार हित एवं पत्रकार कल्याण के लिए कार्य करेगें संगठन - आदर्श दुबे*


अनूपपुर

कोतमा क्षेत्र अंतर्गत कुशा भाऊऊठाकरे, ठाकुर बाबा धाम के सामने नारद सामाचार प्रकाशन केन्द्र तथा अखिल भारतीय पत्रकार कल्याण संघ के कार्यालय का शुभारंभ म.प्र. शासन के कुटीर एवं ग्रामोद्योग राज्यमंत्री दिलीप जायसवाल द्वारा फीता काटकर किया गया। इस अवसर पर जिले भर के पत्रकारों सहित जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति रहे। आयोजन में वरिष्ठ पत्रकार रवि नारायण गौतम, आदर्श दुबे, रामभुवन गौतम एवं सीताराम पटेल द्वारा गुलदस्ता भेंट कर उनका स्वागत किया गया। कार्यक्रम के आयोजन में मंत्री दिलीप जायसवाल ने कहा कि आज के युग में पत्रकारिता के आधुनिकीकरण के कठिन दौर पर निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए संगठन द्वारा समय-समय पर संगोष्ठियों का आयोजन किया जाना नितांत आवश्यक हो गया है, जिसके कारण पूर्व की पत्रकारिता एवं आधुनिक पत्रकारिता का मेल हो सके और इस डिजिटल युग में स्वच्छ एवं निष्पक्ष पत्रकारिता आईने की तरह साफ हो सके। पत्रकारों के लिए कठिन समय अखिल भारतीय पत्रकार कल्याण संघ के प्रदेश अध्यक्ष आदर्श दुबे ने बताया कि जिले में पत्रकारिता के गिरते स्तर को उठाने के साथ संगठन पत्रकार हित में कार्य करने वाला संगठन के रूप में उभर कर सामने आयेगा। पत्रकारिता आधुनिक सभ्यता का एक प्रमुख व्यवसाय है, जिसमें समाचारों का एकत्रीकरण कर उसे अपने शब्दों में लिखना, जानकारी एकत्रित करके पहुंचाना है। 

कार्यालय के शुभारंभ पर जिले भर से पहुंचे पत्रकार कैलाश पांडेय, अमित शुक्ला, संतोष मिश्रा, कमलेश मिश्रा, विनोद तिवारी, आशीष द्विवेदी, नीरज गुप्ता, आनंद पांडेय, सीताराम पटेल, मोहम्मद जावेद, सुजीत शुक्ला, अजय मिश्रा, किशोर सोनी, प्रदीप मिश्रा, प्रीतम तिवारी, संतोष चौरासिया, मदन चौधरी, दीपेश जैन, चंदन केवट, मनोज सिंह, पुनीत सेन, रामाकांत शुक्ला, अभिषेक द्विवेदी ,दुर्गा शुक्ला, सिक्की मिश्रा, राज किशोर सोनी, शैलेन्द्र विश्वकर्मा, दिग्मबर शर्मा, आशुतोष सिंह, श्याम तिवारी, आर.सी. मिश्रा, भगवान दास मिश्रा, प्रदीप उपाध्याय, चंद्रिका चंद्रा, रवि ओझा, विलाल अहमद, प्रकाश सिंह परिहार, टिंकल जीवनानी सहित जनप्रतिनिधियों में कोतमा नपाध्यक्ष अजय सराफ, नगर परिषद डूमरकछार अध्यक्ष सुनील चौरसिया, अंत्योदय समिति अध्यक्ष, विजय पंडा, मंडल अध्यक्ष पुष्पेन्द्र जैन, जिला पंचायत सदस्य रिंकूरामजी मिश्रा, बल्लू वर्मा, आशुतोष सोनी, प्रेमचंद यादव, राजेश जायसवाल, महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष सीमा व्यौहार, पसान महिला मंडल अध्यक्ष सुनीता सिंह, मंडल महामंत्री मीनू तिवारी, शकुनतला यादव, प्रीति रजक, तृप्ति सिंह सहित अन्य जनप्रतिनिधि शामिल रहे।

बाजार कर लौट रहे सोने के 2 व्यापारी को अज्ञात हमलावर ने मारी गोली, घायल अस्पताल में भर्ती

*लूट की नीयत से हुआ हमला, पुलिस जांच में जुटी*


शहडोल 

जिले के गिरवा बजार से लौट रहे व्यापारी पर गोली चलाकर अज्ञात हमलावर फरार हो गए हैं। घटना के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई है, गोली लगने के बाद भी व्यापारी रुक नहीं और 1 किलोमीटर तक बाइक चलाकर बस्ती पहुंचे,और लोगों से मदद मांगी, हमलावर कुछ दूर तक व्यापारी का पीछा करते रहे, लेकिन उन्हें यह समझ आ गया कि अब वह पकड़े जाएंगे, गोली लगने के बाद भी व्यापारी रुक नहीं रहे हैं और बस्ती की ओर भाग रहे हैं। इसे देख बदमाश फरार हो गए। घटना केशवाही क्षेत्र के सकरा पुलिया के पास हुई है। हॉट बाजार से लौटते समय सोने के व्यापारी पर गोली चलाई गई है। व्यापारी का एक साथ ही भी घायल हुआ है। यह घटना लूट की नीयत से की गई है।

जानकारी के अनुसार केशवाही चौकी के गिरवा गांव में हाट बाजार लगती है, जिसमें हर एक समान की खरीदी बिक्री के लिए दूर दराज से व्यापारी एवं लोग पहुंचते हैं। पुलिस ने बताया की हाट बाजार में केशवाही के रहने वाले प्रिंस सोनी एवं राजेश सिंह बारगाही सोने चांदी के जेवरात लेकर बाजार गिरवा पहुंचे थे।

बाजार खत्म होने पर दोनों अपनी मोटरसाइकिल में सवार होकर घर केशवाही के लिए निकले तभी, सकरा पुलिया के पास सफेद रंग की रेसर बाइक में सवार दो बदमाशों ने व्यापारी के पास रखे नगद रुपए से भरा बैग एवं जेवरात लूटने के प्रयास से आरोपियों ने व्यापारियों पर गोली दाग दी और उन्हें रोकने की कोशिश की लेकिन व्यापारी के पास सोने चांदी के जेवरात से भरा बैग एवं नगद रुपए काफी मात्रा में मौजूद था। जिसको लेकर गोली लगने के बाद भी व्यापारी ने अपनी मोटरसाइकिल नहीं रोकी और जख्मी हालत पर व्यापारी एवं उसका साथी सकरा बस्ती तक पहुंच गए, और चिल्ला चिल्ला कर लोगों से मदद मांगने लगे, तभी बदमाशों ने यह सब देख लिया,और बदमाश डर कर भाग गए।

पुलिस ने बताया कि प्रिंस सोनी एवं राजेश सिंह के पैर में गोली लगी है, हमलावरों ने दो गोलियां चलाई हैं जिसमें दोनों लोग घायल हुए हैं, प्रिंस सोनी सोने चांदी का व्यापार करते हैं और उनके साथ राजेश सिंह रहते है। घायल व्यापारियों ने सकरा बस्ती पहुंच लोगों को आवाज दी, कुछ लोग सड़क पर ही टहल रहे थे, खून से लथपथ व्यापारियों को देख लोग दौड़ पड़े और उन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया और मामले की जानकारी पुलिस को दी गई।

जानकारी लगने के बाद चौकी प्रभारी आशीष झरिया मौके पर पहुंच गए हैं, और पड़ताल कर रहे हैं, चौकी प्रभारी ने बताया कि हाट बाजार से लौट रहे व्यापारी एवं उसके साथी को पैर में गोली लगी है, दोनों का उपचार चल रहा है। बदमाशों की पता तलाश जारी है। लूट की नीयत से हमलावरों ने गोली चलाई थी।

MKRdezign

,

संपर्क फ़ॉर्म

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget