पर्यटन एवं धार्मिक तीर्थ में देश-विदेश से पहुंचे संत आध्यात्मिक ध्यान साधना में हुए लीन

*पर्यावरण स्वच्छता अभियान चला कर जन जन को दिया संदेश*


अनूपपुर 

प्रदेश के प्रमुख पर्यटन एवं धार्मिक तीर्थ स्थल मां नर्मदा जी की उद्गम स्थली  पवित्र नगरी अमरकंटक के  माई की बगिया स्थित हरिहरानंद ध्यान कुटीर क्रिया योग आश्रम में 3 मार्च से 10 मार्च  तक 8 दिनों का संन्यासी और ब्रह्मचारिणीयों की पूरे विश्व से 130 में से 91 संन्यासीयों  की समूह एकत्रित होकर आध्यात्मिक ध्यान साधना और संत मिलन समारोह आयोजन किया गया । 

विश्व प्रसिद्ध क्रियायोग संस्था क्रियायोग इंटरनेशनल संस्थान अमेरिका , प्रज्ञान मिशन भारत , क्रियायोग जेंड्रम ऑस्ट्रिया यूरोप , क्रियायोग आश्रम ऑस्ट्रेलिया , दक्षिण अमेरिका द्वारा आयोजित क्रियायोग इंटरनेशनल के प्रमुख क्रियायोग विश्वगुरु परमहंस प्रज्ञानानन्द महाराज के नेतृत्व में हरिहरानंद ध्यान कुटीर आश्रम माई की बगिया स्थित अमरकण्टक में आठ दिवसीय संत-मिलन और ध्यान साधना शिविर में उपस्थित विभिन्न देशों के आश्रमों के ब्रह्मचारी , ब्रह्मचारिणी , संन्यासी एवं संन्यासियों द्वारा माई की बगिया आश्रम से प्रारंभ कर रोड के दोनों किनारों में फैले आस पास के कचड़ा को उठाते हुए आगे पैदल मार्च करते हुए स्वामी जी के सानिध्य में पावन उद्गम स्थल नर्मदा मंदिर क्षेत्र होते हुए नर्मदा नदी किनारे रामघाट स्थल के उत्तर तट के संपूर्ण क्षेत्र में 91 की टोली ने पर्यावरण स्वच्छता अभियान चला कर यह संदेश जन जन तक पहुंचाने का कार्य किया गया । 

परमहंस प्रज्ञानानन्द महाराज ने अपने दो शब्द आशीर्वचन स्वरूप में बताया कि संपूर्ण भारत स्वच्छ रहे । नद नदी स्वच्छ रहे । शासन प्रशासन और नगर के जनमानस सभी स्वच्छता के कार्य में लगन लगाए । हमारे सभी संन्यासी माई की बगिया से रामघाट नर्मदा तट तक आज  पर्यावरण स्वच्छता अभियान में सम्मिलित हुए ।

परमहंस स्वामी प्रज्ञानानंद स्वामी के नेतृत्व में पर्यावरण स्वच्छता अभियान सफलतापूर्वक आज संपन्न हुआ जिसमें अमरकण्टक ध्यान कुटीर प्रमुख स्वामी शुद्धानन्दगिरि महाराज , प्रयाग आश्रम से स्वामी परिपूर्णानंद गिरि , सियाटेल आश्रम से स्वामी आत्मविद्यानंद गिरि , टेक्सास आश्रम अमेरिका से स्वामी संपूर्णानंद गिरि , स्वामी सर्वात्मानंद गिरि , ब्राजील आश्रम से स्वामी ईश्वरानंद गिरि , वियेना आश्रम यूरोप से स्वतंत्रतानंद गिरि , पोलैंड से स्वामी प्रभवानंद गिरि , डेनवर आश्रम से स्वामी आध्यात्मानंद गिरि , शिकागो आश्रम से स्वामी सहजानंद गिरि , मायामी फ्लोरिडा यू.एस.ए. से स्वामी पूर्णात्मानंद गिरि , आस्ट्रेलिया आश्रम से ब्रह्मचारिणी श्याममयी , प्रज्ञान मिशन ओड़िशा के उपाध्यक्ष अचलानंद गिरि एवं सचिव स्वामी दिव्यस्वरूपानन्द गिरि , ज्ञानप्रभा मिशन से उपाध्यक्ष ज्ञानस्वरूपानंद गिरि एवं सचिव स्वामी शारदानंद स्वामी , स्वामी अरुपानंद गिरि महाराज , क्रियायोग आश्रम दुर्ग छत्तीसगढ से स्वामी श्रीधरानंद गिरि , ज्ञानप्रभा मिशन से राजस्थान में सेवा दे रहे स्वामी दुर्गेशानंद गिरि सहित अनेक संत ब्रह्मचारिणीयाँ , पत्रकार श्रवण उपाध्याय , टी के दास सहित अनेक लोग  सम्मिलित हुए। पर्यावरण स्वच्छता अभियान के बाद संतो ने नर्मदा तट रामघाट पर स्नान किया उसके बाद उद्गम स्थल नर्मदा मंदिर पहुंच सभी ने माथा टेकने के बाद वापस क्रिया योग आश्रम माई की बगिया वापस हुए ।

नेशनल लोक अदालत में हुआ 1288 प्रकरणों का निराकरण, 1.14 करोड़ का अवॉर्ड पारित

*जिला न्यायालय शहडोल एवं सिविल न्यायालय ब्यौहारी, बुढ़ार तथा जयसिंहनगर में हुआ आयोजन*


शहडोल

राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली एवं म.प्र. राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जबलपुर के निर्देशानुसार एवं विशेष न्यायाधीश सुभाष सोलंकी के मार्गदर्शन में वर्ष की प्रथम नेशनल लोक अदालत का आयोजन जिला न्यायालय शहडोल एवं सिविल न्यायालय ब्यौहारी, बुढ़ार तथा जयसिंहनगर में किया गया। 

नेशनल लोक अदालत का शुभारंभ विशेष न्यायाधीश सुभाष सोलंकी द्वारा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के कार्यालय में मां सरस्वती एवं महात्मा गांधी के छायाचित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्जवलन कर किया गया। इस अवसर पर अध्यक्ष अधिवक्ता संघ राकेश सिंह बघेल, कुटुम्ब न्यायालय की प्रधान न्यायाधीश गीता सोलंकी, प्रथम जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश कमलेश कोल, राजेन्द्र सिंह सिंगार मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट, रूपेन्द्र सिंह मडावी व्यवहार न्यायाधीश वरिष्ठ खण्ड, श्रीकृष्ण बुखारिया जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, ऋषभ डाॅनल सिंह व्यवहार न्यायाधीश कनिष्ठ खण्ड, दीप्ती चैहान व्यवहार न्यायाधीश कनिष्ठ खण्ड, श्वेता यादव व्यवहार न्यायाधीश कनिष्ठ खण्ड, अदिति शर्मा, व्यवहार न्यायाधीश कनिष्ठ खंड, अमित शर्मा जिला विधिक सहायता अधिकारी, चीफ लीगल एड डिफेंस काउंसिल कुंजबिहारी द्विवेदी, न्यायालय के अधिवक्तागण, पैनल अधिवक्तागण, पैरालीगल वालेंटियर, न्यायालय के समस्त कर्मचारीगण एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के समस्त कर्मचारीगण उपस्थित रहे। 

जिला शहडोल में नेशनल लोक अदालत में प्रकरणों के निराकरण हेतु जिला न्यायालय शहडोल एवं सिविल न्यायालय ब्योहारी बुढ़ार तथा जयसिंहनगर में कुल 18 न्यायिक खण्डपीठों का गठन किया गया था। नेशनल लोक अदालत में जिला न्यायालय परिसर में विद्युत विभाग, नगरपालिका, राष्ट्रीयकृत बैंक, बी.एस.एन.एल आदि विभागों के स्टॉल लगाये गये।

इस नेशनल लोक अदालत में कुल 1288 प्रकरणों का निराकरण हुआ, इनमें से 861 प्रकरण प्रीलिटिगेशन के थे जबकि अन्य 427 प्रकरण न्यायालय में लंबित थे । नेशनल लोक अदालत में मोटर दुर्घटना दावा प्रकरणों के कुल 143 प्रकरण लोक अदालत में रेफर किये गये थे जिसमे से 55 प्रकरणों में कुल मिलाकर 11440000/- रूपये का एवार्ड पारित किया गया । चेक बाउंस के 117 रैफर प्रकरणों में 44 प्रकरण निराकृत हुये तथा 5455897/- रूपये की राशि के राजीनामा किये गये । न्यायालय में लंबित आपराधिक समझौता योग्य मामलों में 337 प्रकरण रखे गये जिसमें से 178 का निराकरण राजीनामा के आधार पर हुआ । वैवाहिक प्रकरणों के 27 प्रकरण रखे गये जिसमें से 18 प्रकरण राजीनामा के आधार पर निराकृत हुये । सिविल, विद्युत आदि अन्य श्रेणी के 243 प्रकरण रखे गये जिनमें से 132 प्रकरण निराकृत हुये तथा 1162053/-रूपये की राशि प्रभावित हुई। कुल मिलाकर न्यायालय में लंबित 867 राजीनामा योग्य प्रकरण नेशनल लोक अदालत में रखे गये जिसमें 427 प्रकरणों में राजीनामा हुआ एवं 18057950/- रूपये की राशि एवार्ड एवं राजस्व प्राप्ति के रूप में प्रभावित हुई ।

प्रीलिटिगेशन स्तर पर बैंक रिकवरी के 431 प्रकरणों में से 145 प्रकरण  निराकृत हुये तथा 6539750/- रूपये की राशि बैंको में जमा हुई । बिजली के 310 पूर्ववाद प्रकरणों में से 126 प्रकरणों का निराकरण हुआ तथा 1063778/- रूपये का राजस्व प्राप्त हुआ। इसी तरह नगरपालिका के जलकर के 730 प्रकरणों में से 300 प्रकरण निराकृत हुये और लगभग 460843/- रूपये का राजस्व प्राप्त हुआ तथा अन्य प्रकरणों में जिनमें दूरसंचार, संपत्तिकर एवं अन्य प्रीलिटिगेशन के प्रकरण शामिल हैं के 840 प्रकरणों में से 290 प्रीलिटिगेशन प्रकरणों का निराकरण हुआ जिसमें शासन को लगभग 1498423/- रूपये का राजस्व प्राप्त हुआ। इस प्रकार आयोजित नेशनल लोक अदालत में कुल 1288 प्रकरणों का निराकरण हुआ तथा 2,002 व्यक्ति लाभांवित हुए ।

अपहृत मासूम  बच्ची को पुलिस ने किया सकुशल बरामद


उमरिया 

जिले के चंदिया थाना क्षेत्र से अपहृत बच्ची (9) को पुलिस ने सकुशल बरामद कर लिया है। घटना कल शाम करीब 4 बजे की है। स्कूल से घर लौटते समय एक युवक ने बच्ची को बाइक पर जबरन ले गया था। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने अपहरण का केस दर्ज किया था। इसके बाद उमरिया और सिविल लाइन महिला थाना समेत पूरे जिले की पुलिस को अलर्ट कर दिया। पुलिस ने चंदिया और आसपास के इलाकों में नाकाबंदी कर तलाश शुरू की। उमरिया जिले के चंदिया थाना अंतर्गत अपहृत बच्ची 14 घंटे बाद मिल गई है पड़ोसी युवक ले गया था अपने साथ। एसपी निवेदिता नायडू के मुताबिक, करीब 200 पुलिसकर्मी तलाश में जुटे थे। कटनी, अनूपपुर और शहडोल से भी अतिरिक्त बल बुलाया गया था।

MKRdezign

,

संपर्क फ़ॉर्म

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget