हाईकोर्ट ने कलेक्टर पर लगाया 25 हजार का जुर्माना व कमिश्नर को लगाई फटकार

*कलेक्टर ने महिला के खिलाफ की थी जिला बदर की कार्यवाही*


 उमरिया

जबलपुर हाईकोर्ट ने एक अहम फैसला सुनाया है। जबलपुर हाईकोर्ट ने उमरिया जिले की पाली निवासी मुन्नी उर्फ माधुरी तिवारी के खिलाफ जारी जिला बदर आदेश को रद्द कर दिया है। साथ ही, कोर्ट ने उमरिया कलेक्टर पर 25 हजार रुपये का जुर्माना लगाया है और शहडोल संभागायुक्त को भी फटकार लगाई है। दरअसल, उमरिया कलेक्टर ने अक्टूबर 2024 में माधुरी तिवारी के खिलाफ जिला बदर का आदेश जारी किया था। माधुरी पर 6 आपराधिक मामले दर्ज थे, जिनमें से दो धारा 110 के तहत, दो मारपीट और दो एनडीपीएस एक्ट से जुड़े थे। हालांकि, किसी भी मामले में उन्हें सजा नहीं मिली थी। इस फैसले को माधुरी ने हाईकोर्ट में चुनौती दी थी।

हाईकोर्ट की जस्टिस विवेक अग्रवाल की एकलपीठ ने मामले की सुनवाई के दौरान पाया कि कलेक्टर ने एसएसओ मदन लाल मरावी के बयान के आधार पर आदेश जारी किया था। जांच में सामने आया कि माधुरी को एक एनडीपीएस मामले में महज एक अन्य आरोपी के बयान के आधार पर फंसाया गया था। उनके पास से कोई प्रतिबंधित पदार्थ बरामद नहीं हुआ था। एसएचओ ने भी माना कि माधुरी से किसी समाज, संगठन या पुलिस का कोई विवाद नहीं था। पाली के किसी भी व्यक्ति ने यह नहीं कहा कि माधुरी के वहां रहने से उन्हें कोई खतरा है। ऐसे में हाईकोर्ट ने कलेक्टर और संभागायुक्त के आदेश को गलत करार दिया और राज्य सरकार को 25 हजार रुपये का हर्जाना देने का निर्देश दिया।

हाईकोर्ट ने कहा कि कलेक्टर ने कानून की धारा 5(बी) का पालन नहीं किया और ऐसा लगता है कि आदेश किसी दबाव में जारी किया गया था। कोर्ट ने शहडोल संभागायुक्त को भी फटकारते हुए कहा कि उन्होंने तथ्यों पर ध्यान नहीं दिया और बिना सोचे-समझे अपील खारिज कर दी। जस्टिस अग्रवाल ने तल्ख टिप्पणी करते हुए कहा, "संभागायुक्त अपने दिमाग का उपयोग करें, डाकघर की तरह काम न करें। कोर्ट ने प्रशासनिक अधिकारियों को चेताया कि वे कानून के तहत काम करें और लोगों के अधिकारों की रक्षा करें। इस फैसले से आम जनता का न्यायपालिका पर भरोसा और मजबूत होगा। माधुरी के वकील संजीव कुमार सिंह ने कोर्ट में उनकी पैरवी की। हाईकोर्ट ने आदेश दिया कि उमरिया कलेक्टर सात दिनों के भीतर माधुरी को 25 हजार रुपये की राशि अदा करें।

*यह था मामला*

यह कि प्रकरण संक्षिपा में इस प्रकार है कि अपीलार्थी के विरूद्ध पुलिस अधीक्षक शहडोल द्वारा प्रतिवेदन कमांक-पु०अ० / शह०/री०/जि०ब०/11/24 दिनांक 24/5/2024 के माध्यम से एक मामला कलेक्टर उमरिया के समक्ष पेश किया गया था जिसमें यह बताया गया था कि अपीलार्थी आपराधिक प्रवृत्ति का व्यक्ति है तथा उसके विरूद्ध कई आपराधिक मामले चल चुके है तथा प्रचलित कानून का उसके ऊपर कोई असर नही हो रहा है। उसकी आपराधिक गतिविधियां घटने के बजाय बढती जा रही है उसे सीमावर्ती जिले से दूर रखा जावे का निवेदन किया गया था। बाद विचारण कलेक्टर महोदय उमरिया द्वारा सूची में दर्शाये प्रकरणो में फरियादिया को तलब कर उनके कथन लिये गये तथा दिनांक 21/10/2024 को निर्णय पारित करते हुये अपीलार्थी को समीपी जिलो शहडोल, अनूपपुर, मैहर, जबलपुर, कटनी एवं डिण्डौरी की राजस्व सीमा से एक वर्ष की कालावधि के लिये निष्कासन का आदेश पारित किया गया है जिससे व्यथित होकर अपीलार्थी उक्त अपील प्रस्तुत कर रहा है।

एटीएम में रुपए जमा करने गए युवक के पास से 2 हजार के निकले नकली नोट, मामला हुआ दर्ज


शहडोल

शहडोल शहर के एक्सिस बैंक के एटीएम के माध्यम से नकली नोट जमा करने का मामला सामने आया है। उसके बाद खुद बैंक मैनेजर विवेक बिल्थरे ने मामले की शिकायत कोतवाली पुलिस से की है। पुलिस अब मामले की पड़ताल में जुटी है। 500 के चार नकली नोट जमा करने के दौरान सेंसर ने नकली नोट की पहचान कर ली। सायरन बजते ही सुरक्षाकर्मी ने नकली नोट जमा करने वाले युवक को पकड़ लिया और मामले की सूचना बैंक प्रबंधन को दिया। घटना कोतवाली थाना क्षेत्र के बुढ़ार रोड में स्थित एक्सिस बैंक के समीप लगे एटीएम की है।

पुलिस ने बताया कि सागर तिवारी नामक एक युवक बुढार रोड में स्थित एक्सिस बैंक के एटीएम में पांच हजार रुपये जमा करने पहुंचा। उसके पास 500 के 10 नोट थे, इनमें से 2 हजार रुपये के 4 नोट नकली थे। सागर तिवारी जब एटीम के माध्यम से रुपये जमा कर रहा था, तभी नकली नोट को पकड़कर एटीएम से सायरन बजने लगा।

एटीएम में तैनात गार्ड सायरन सुन एटीएम के अंदर पहुंचे और नकली नोट के साथ युवक को अपने हिरासत में ले लिया। युवक को पकड़ने के बाद सुरक्षा कर्मी ने तत्काल इसकी जानकारी अपने वेंडर को दी। घटना की गंभीरता को देखते हुए वेंडर ने बैंक प्रबंधन को घटना से अवगत कराया। इसके बाद बैंक प्रबंधन कोतवाली पुलिस के पास शिकायत लेकर पहुंचा।

बैंक मैनेजर ने बताया कि एटीएम में एक सेंसर लगा हुआ होता है, जो नकली नोट को पहचान लेता है और पहचानते ही सेंसर बजाने लगता है। पुलिस ने बताया कि बैंक प्रबंधन की शिकायत के बाद रुपये जमा करने पहुंचे युवक सागर तिवारी के खिलाफ अपराध दर्ज कर विवेचना की जा रही है। युवक के पास नकली नोट कैसे आया, इसके पीछे कोई बड़ा गिरोह तो नहीं। इन सही बिंदुओं पर पुलिस जांच में जुटी हुई है।

बिजुरी एवं राजनगर ग्रामीण मण्डल में प्रथम आगमन पर हुआ भाजपा जिलाध्यक्ष का भव्य स्वागत

*मण्डल कार्यशाला में मध्यप्रदेश शासन के मंत्री कोतमा विधायक दिलीप जायसवाल हुए शामिल*


अनूपपुर

मध्य प्रदेश भाजपा संगठन ने निर्णय लेते हुए अनूपपुर जिले जिलाध्यक्ष घोषित किये इसके पश्चात भाजपा के नवनिर्वाचित जिलाध्यक्ष हीरा सिंह श्याम  का प्रथम आगमन कार्यक्रम अनूपपुर जिले के पुष्पराजगढ़ विधानसभा में समस्त मंडल में किया गया । अनूपपुर विधानसभा के समस्त मंडल में कार्यकर्ता मिलन समारोह का कार्यक्रम संपन्न किया गया दिनांक 7 मार्च से विधानसभा कोतमा का दौरा कार्यक्रम सुनिश्चित किया गया था उक्त कार्यक्रम में कोतमा विधानसभा के राजनगर ग्रामीण मंडल स्थान पयारी नंबर दो में मंडल कार्यशाला एवं मिलन समारोह का कार्यक्रम संपन्न किया गया।

राजनगर ग्रामीण मंडल अंतर्गत ग्राम पंचायत पयारी क्रमांक 2 में प्रथम आगमन पर मंडल अध्यक्ष सुषमा जोशी के साथ जिला महामंत्री अखिलेश द्विवेदी जिला उपाध्यक्ष हनुमान गर्ग  जिला उपाध्यक्ष राजू जायसवाल वरिष्ठ भाजपा नेता प्रेमचंद यादव पूर्व मंडल अध्यक्ष मुरली गौतम आनंद केसरवानी युवा मोर्चा के जिला महामंत्री जितेंद्र भट्ट युवा मोर्चा के पूर्व अध्यक्ष जय दीक्षित जिला पंचायत सदस्य भारती केवट एवं मंडल के पदाधिकारी समस्त बूथ अध्यक्ष उपस्थित होकर मध्य प्रदेश शासन के राज्य मंत्री एवं कोतमा विधायक दिलीप जायसवाल का एवं नवनिर्वाचित जिला अध्यक्ष हीरा सिंह श्याम के प्रथम आगमन पर फूल मालाओं से भव्य स्वागत किया गया ।

*आगमन पर कार्यकर्ताओं की उमड़ी भीड़*

मंडल बिजुरी में आगमन हुआ जिस पर हर्षित भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा नवनियुक्त जिला अध्यक्ष का भव्य स्वागत किया गया। एवं नगर स्थित अतुल्य पैलेस में कार्यशाला का भी आयोजन किया गया। जहां भाजपा जिला अध्यक्ष ने शिरकत कर भाजपा कार्यकर्ताओं को उद्बोधित किया।

*जिलाध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं बढ़ाया आत्मविश्वास* 

प्रथम बिजुरी आगमन पर भाजपा जिला अध्यक्ष का भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा जहां भव्य आत्मीय स्वागत किया गया। वहीं अतुल्य पैलेस में आयोजित भाजपा कार्यशाला के दौरान जिला अध्यक्ष द्वारा कार्यकर्ताओं को उद्बोधित करते हुए बताया गया कि भारतीय जनता पार्टी विश्व कि सबसे बडी़ राजनैतिक संगठन होने के साथ-साथ एकमात्र ऐसी पार्टी भी है। जिसमें जमीनी स्तर के कार्यकर्ताओं को भी संगठन एवं सरकार में नेतृत्व का अवसर प्रदान किया जाता है। जिसका एक उदाहरण मैं स्वयं हूं। मैं अनूपपुर जिले के अंतिम छोर पर निवासरत पुष्पराजगढ़ तहसील के एक छोटे सें गांव का रहने वाला छोटा कार्यकर्ता हूं। बावजूद इसके भाजपा संगठन ने मुझ पर भरोसा जताते हुए जिला भाजपा संगठन कि जिम्मेदारी मेरे हाथों सौंपा गया। जिसकी मैने कल्पना भी नही किया था। लेकिन भाजपा संगठन ने जिस तरह से मुझ पर भरोसा जताया है उसके लिए मैं सदैव संगठन का ऋणी रहूंगा। साथ ही संगठन एवं आप सभी भाजपा कार्यकर्ताओं को विश्वास दिलाता हूं कि आप सभी के सहयोग से हम सब मिलकर अनूपपुर जिला में भाजपा संगठन को और अधिक मजबूती प्रदान करने में अपना सर्वस्व लगा देंगे।

विश्व भारत व भाजपा कि तरफ नजरें जमाए है*

भाजपा कार्यशाला के दौरान मंत्री दिलीप जायसवाल ने भी उपस्थित सभी भाजपा कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए बताया कि भारतीय जनता पार्टी सिर्फ और सिर्फ विकाश को तरजीह देने वाली संगठन है। यही कारण है कि आज समूचा विश्व भारत एवं भाजपा संगठन पर अपनी नजरें जमाए हुए हैं। भाजपा सरकार से पूर्व कांग्रेस सरकार के दौरान प्रदेश एवं देश कि स्थिती क्या थी यह किसी से छुपा नही है। लेकिन 2003 के बाद प्रदेश एवं 2014 के बाद देश कि दशा और दिशा दोनो ही बदला है। आज भाजपा सरकार केन्द्र एवं प्रदेश दोनो में सत्ताशीन है। जिसका मुख्य कारण सबका विश्वास और विकाश है। देश में कोई भी ऐसा घर नही है। जहां भाजपा सरकार द्वारा चलाए जा रहे किसी ना किसी योजना का लाभ पात्र व्यक्तियों द्वारा नही उठाया जा रहा है। हर वर्ग एवं समाज के विकाश के लिए प्रतिबद्ध भाजपा सरकार अपने आदर्शों पर चलकर, अन्त्योदय के मूल सिद्धांतो पर कार्य कर रही है। यही वजह है कि देश कि जनता भाजपा और भाजपा शासित सरकारों विश्वास जता रही है। जिसे कायम रखना हमारा प्रथम कर्तव्य है।

*करोड़ों के विकास कार्य का भूमि पूजन*

भाजपा कार्यशाला पश्चात नगरपालिका परिषद बिजुरी क्षेत्रांतर्गत नगर विकाश के लिए कराए जाने वाले लगभग 35 करोड़ के भिन्न-भिन्न विकाश कार्यों का भूमिपूजन करने के लिए कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे बतौर मुख्य अतिथि प्रदेश सरकार के कुटीर एवं ग्रामोद्योग मंत्री दिलीप जायसवाल ने भूमिपूजन कर, आयोजित स्थल पर पहुंचे भाजपा कार्यकर्ताओं एवं सैकड़ों लोगों को उद्बोधित कर बिजुरी नगर को विकसित एवं आदर्श नगर बनाने कि बात कही गयी। मंत्री जायसवाल ने कहा कि आगामी समय में नगर के लोगों को स्वच्छ पानी, बेहतर सड़क एवं बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध हो। इसके लिए प्रदेश सरकार सहित नगरपालिका बिजुरी चिंतन कर रही है। लिहाजा विश्वास दिलाता हूं कि आगामी समय में नगर के लोगों को स्वच्छ पेयजल, बेहतर सड़क एवं मूलभूत सभी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध होगी। आपका हम पर और हमारी सरकार पर विश्वास ही हमारी ताकत है, आप और हम सभी मिलकर बिजुरी नगर को एक विकसित एवं समृध्द नगर अवश्य ही बनाएंगे। ताकि बिजुरी कि ख्याति प्रदेशभर में स्थापित हो सके। वहीं कार्यक्रम पश्चात मंत्री दिलीप जायसवाल एवं भाजपा जिलाध्यक्ष हीरा सि़ह श्याम द्वारा वार्ड क्रमांक 14 स्थित लोहसरा मुख्य मार्ग पर भाजपा मण्डल कार्यालय का भी शुभारंभ किया गया।

*इनकी रही उपस्थिति*

आयोजित भूमिपूजन कार्यक्रम के दौरान भारतीय जनता पार्टी के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष हीरासिंह श्याम पूर्व जिला अध्यक्ष आधाराम वैश्य भाजपा जिलामंत्री अखिलेश द्विवेदी जिला उपाध्यक्ष हनुमान गर्ग वरिष्ठ भाजपा नेता प्रेमचंद यादव जिला कार्यालय मंत्री चंद्रिका द्विवेदी जिला मंत्री गुंजन साहू, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष श्रीमती रश्मि खरे अनुसूचित जाति के जिला अध्यक्ष लक्ष्मी चौधरी मण्डल अध्यक्ष रिंकू शर्मा, पूर्व भाजपा मण्डल अध्यक्ष मुकेश जैन, भूपेन्द्र महरा, पूर्व नगरपालिका उपाध्यक्ष सतीश शर्मा, पूर्व भाजपा जिलामंत्री पुरुषोत्तम देवानी, पूर्व सांसद प्रतिनिधि दीपक शर्मा, नगरपालिका अध्यक्षा सहबिन पनिका नगरपालिका उपाध्यक्षा प्रीति सतीश शर्मा सहित भिन्न-भिन्न वार्डों के पार्षद, नपा कर्मचारी एवं भाजपा कार्यकर्ता व सैकड़ों कि संख्या में नगर कि जनता उपस्थित रहे।

MKRdezign

,

संपर्क फ़ॉर्म

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget