चेक बाऊंस के प्रकरण में दो वर्षो से फरार वारण्टी गिरफ्तार


अनूपपुर

थाना कोतवाली में पदस्थ सहायक उपनिरीक्षक संतोष पाण्डेय एवं प्रधान आरक्षक भानूप्रताप सिहं के द्वारा विगत दो वर्षों से फरार चल रहे गिरफ्तारी वारण्टी शिवकुमार शर्मा पिता रामप्रसाद शर्मा उम्र करीब 43 साल निवासी बरबसपुर अनूपपुर को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की। शिवकुमार शर्मा के विरूद्ध न्यायालय पारूल जैन न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी अनूपपुर के द्वारा प्रकरण क्रमांक 126/22 धारा 138 एन.आई. एक्ट में गिरफ्तारी वारण्ट जारी किया गया था।

आटो से बड़ी मात्रा में तस्करी की जा रही 62 हजार की अवैध शराब जप्त, दो आरोपी गिरफ्तार


अनूपपुर

कोतवाली अनूपपुर पुलिस द्वारा सवारी आटो में तस्करी की जा रही बड़ी मात्रा में अवैध शराब जप्त कर दो आरोपियो को गिरफ्तार किया है।प्राप्त जानकारी के अनुसार अनूपपुर से चचाई रोड पर ग्राम परसवार के पास सवारी आटो क्रमांक एम.पी. 65 आर 0176 को पकड़ा जाकर आटो में मौजूद प्रकाश शिवहरे एवं जितेन्द्र गोस्वामी दोनो निवासी अनूपपुर के कब्जे से कुल 56.4 लीटर अवैध शराब कीमत कुल 62 हजार रूपये है, जिसमें गोवा व्हीस्की शराब के 100 क्वार्टर, देशी मदिरा प्लेन शराब के 150 क्वार्टर, किंगफिशर स्ट्रांग बियर के 12 बाटल, रायल स्टेग व्हीस्की के 20 क्वार्टर सवारी आटो के साथ जप्त की जाकर आरोपियो के विरूद्ध अपराध क्रमांक 90/25 धारा 34(2) म.प्र. आबकारी अधिनियम पंजीबद्ध किया जाकर आरोपी प्रकाश शिवहरे पिता गिरधारी लाल शिवहरे उम्र 25 साल निवासी वार्ड न. 04 अनूपपुर एवं सवारी आटो वाहन स्वामी जितेन्द्र गोस्वामी पिता सीताराम गोस्वामी उम्र 30 साल निवासी वार्ड न. 12 अनूपपुर को गिरफ्तार किया गया है। उल्लेखनीय है कि कोतवाली अनूपपुर पुलिस द्वारा अवैध शराब की स्मलिंग करते हुए रंगे हाथो गिरफ्तार आरोपी प्रकाश शिवहरे निवासी वार्ड न. 04 अनूपपुर आदतन अपराधी है,  जिसके विरूद्ध पूर्व में भी अवैध शराब के कई प्रकरण दर्ज है।

तेंदुवे की मौत के बाद सियारों ने बनाया निवाला, पनपथा कोर रेंज में तेंदुए का क्षत विक्षप्त मिला  शव


उमरिया

बांधवगढ टाइगर रिज़र्व के पनपथा कोर रेंज के बीट सेहरा में तेंदुए का क्षत विक्षप्त शव मिला है। खबर है कि गश्त के दौरान इस बात की खबर पार्क टीम को लगी है,जब पार्क टीम मौके पर पहुंची तो कई सियार मिलकर तेंदुवे के शव का भक्षण कर रहे थे। पनपथा कोर के कक्ष क्रमांक आरएफ 449 छुई हाईहार में तेंदुवे के शव की खबर लगते ही पार्क अधिकारी एक्टिव हो गए और मौके पर पहुंच ज़रूरी कार्यवाही किये है। खबर ये भी है कि मृत तेंदुवे का 60 फीसदी से अधिक शरीर घटना स्थल पर नही है, सम्भावना जताई जा रही है कि जंगली सियारों ने मिलकर मृत तेंदुवे के अधिकांश अंग को अपना निवाला बना दिया है। इस मामले में अपराध क्रम 444/03 प्रकरण दर्ज कर टीम जांच में जुटी है। डॉ वैभव शुक्ल एवम डॉ विपिन चन्द्र आदर्श की मदद से शव परीक्षण आदि की कार्यवाही पूर्ण कर बांधवगढ टाइगर रिज़र्व के उप संचालक, तहसीलदार, एनटीसीए प्रतिनिधि एवम चिकित्सकों के समक्ष अंतिम संस्कार किया गया है। इस मामले में क्षेत्र संचालक डॉ अनुपम सहाय ने बताया कि तेंदुवे की मौत प्राथमिक दृष्ट्या बाघ का हमला से हुआ है, घटना स्थल के करीब बाघ द्वारा हमले के साक्ष्य मिले है, इसके अलावा पेड़ पर तेंदुवे तथा बाघ के पंजो के भी निशान भी है, जिससे साफ है कि बाघ के हमले में तेंदुवे की मौत हुई है, बाद में सियारों ने उसका शिकार कर शरीर के कई अंगों को खा लिया है। तेंदुवे के मौत के कारण को समझने घटना स्थल पर डॉग स्क्वार्ड आदि की भी मदद ली गई है। आपको बता दे वन मंडल हो या बांधवगढ टाइगर रिज़र्व दोनों ही वन क्षेत्रों में जंगली जानवरों की असमय मौत दुर्भाग्यपूर्ण है, ऐसी खबरों से निश्चित ही वन्य प्रेमियों में खासा निराशा है।

MKRdezign

,

संपर्क फ़ॉर्म

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget