रात के अंधेरे में 2 युवको के साथ 2 युवती पकड़ाई, गए जेल


शहडोल 

जिले जे धनपुरी थानांतर्गत दो युवक दो युवती को बाइक में बैठकर ले जा रहे थे, लेकिन उन्हें स्थानीय लोगों ने पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया।  पकड़ गए युवक छत्तीसगढ़ के मनेंद्रगढ़ के रहने वाले हैं। मनेंद्रगढ़ के लोको कॉलोनी में रहने वाले उस्मान अली और इमरान अली दो युवती को रात के अंधेरे में लेकर जा रहे थे, स्थानीय लोगों को संदेह होने पर उन्हें पकड़कर धनपुरी पुलिस के हवाले कर दिया, जांच में सामने आया कि दोनों युवती धनपुरी अपने पिता के पास युवकों के साथ आई थी।

पुलिस ने दोनों युवक पर क्षेत्र में शांति व्यवस्था भंग करने और संगीन अपराध को घटित करने की आशंका पर कार्रवाई करते हुए न्यायालय पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया है। मामले में थाना प्रभारी खेम सिंह पेंद्रो का कहना है कि दो संदेही युवकों को पकडा था, जिनके खिलाफ कार्रवाई की गई है।

राज्य स्तरीय गणित, विज्ञान एवं पर्यावरण प्रदर्शनी में चार विद्यार्थियों ने किया उत्कृष्ट प्रदर्शन


अनूपपुर

राज्य शिक्षा केंद्र के निर्देशन में शैक्षणिक सत्र 2024- 25 के लिए गणित, विज्ञान एवं पर्यावरण विषय पर आधारित प्रदर्शनी जन शिक्षा केंद्र, ब्लॉक, जिला, संभाग व राज्य स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन चरण बद्ध तरीके से आयोजित किया गया।  राज्य स्तर के 20 पुरस्कारो मे शहडोल संभाग ने पांच स्थान में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया जिनमें से चार पुरस्कार अनूपपुर जिले को प्राप्त हुए डीपीसी ने बताया कि राज्य स्तरीय गणित, विज्ञान, पर्यावरण प्रदर्शनी 2025 में अनूपपुर जिले से 12 विद्यार्थियों ने सहभागिता की जिनमे माध्यमिक शाला चंदवार विकासखंड जैतहरी की सीमा सिंह ने भूगोल मॉडल में द्वितीय स्थान, माध्यमिक शाला बरबसपुर की टीम ने लघु नाटिका में तृतीय स्थान, पर्यावरण मॉडल में हायर सेकेंडरी स्कूल पोडकी विकासखंड पुष्पराजगढ़ में दूसरा स्थान माध्यमिक शाला छुलहा की सुलोचना चौधरी ने एकल गीत में दूसरा स्थान प्राप्त किया। राज्य स्तरीय गणित, विज्ञान एवं पर्यावरण प्रदर्शनी में उपलब्धि हासिल करने वाले चारों विद्यार्थियों को कलेक्टर हर्षल पंचोली एवं जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन तन्मय वशिष्ठ शर्मा ने बधाई और शुभकामनाएं दी हैं।

करोड़ों की जालसाजी करने वाले एक आरोपी पुलिस ने किया गिरफ्तार, दूसरे की तलाश जारी

*एक करोड़ दस लाख की राशि की थी धोखाधड़ी*


शहडोल

बुढ़ार पुलिस एक बड़े जालसाज को गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे पहुंचा दिया है। बता दें कि, यह एक ऐसा जालसाज है, जो हजार, लाख नहीं बल्कि, करोड़ों रुपए का चूना अंतर्राज्यीय स्तर पर लगाने का कारनामा कर रहा था। हालांकि, अभी भी एक जालसाज की गिरफ्तारी अभी बाकी है।

*यह है पूरा मामला*

उक्त जालसाजों ने बुढार निवासी व्यावसायी को अपना शिकार बनाया। उन्होंने, करीब 1 करोड़ 10 लाख की चपत उन्हें लगाई। बहरहाल, यह घटना बीते कुछ माह पूर्व की है। जिसकी लिखित शिकायत पीड़ित नीलेश जैन ने पुलिस से की थी। शिकायत बाद पुलिस इन धोखेबाजों की तलाश में जुट गई। लेकिन, अन्य राज्यों में जगह बदल-बदलकर कर लोगों को छलावा दें रहे थे। फिलहाल, बकरे की मां कब तक खैर मनाएगी की कहावत को चरितार्थ करते हुए पुलिस ने दो आरोपियों में से एक को गिरफ्तार कर लिया है।

*घर से हुआ गिरफ्तार*

थाना प्रभारी संजय जायसवाल ने जानकारी देते हुए बताया कि, मामले की शिकायत दर्ज कर लगातार आरोपियों की तलाश जारी रही है, जो अब जाकर पूरी हुई है। हालांकि, दो आरोपियों में से एक को ही गिरफ्तार किया गया है। एक अभी भी फरार है, उसे भी जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। बताया गया है कि, दोनों आरोपी आपस में भाई हैं। जो अपना जाल बिछा कर लोगों को ठगने का काम करते रहे हैं। जिसका शिकार स्थानीय व्यापारी भी हुआ। जिसके साथ जेम पोर्टल पर समाग्री सप्लाई करने के नाम पर धोखाधड़ी की गई है।

*पीड़ित ने यह दी थी जानकारी*

पीड़ित नीलेश ने खुद के साथ हुए संबंधित धोखाधड़ी की शिकायत, बुढार थाना पहुंचकर पुलिस से बताई। उन्होंने बताया कि, शहडोल निवासी अच्युतानंद उर्फ पंकज पाण्डेय तथा मृत्युंजय उर्फ विकास पाण्डेय जो कि, सगे भाई हैं और मेरे पूर्व परिचित भी हैं के द्वारा व्यापार बढ़ाने के नाम पर मुझसे लगभग एक करोड़ दस लाख की राशि धोखाधड़ी कर हड़प ली है। पीड़ित ने यह भी बताया कि, शुरुआत में आरोपियों के द्वारा मेरा विश्वास जीतने के लिए रकम वापिस भी की गई। किन्तु, बाद में इन आरोपियों ने रकम वापिस नहीं की। जब रकम वापिसी का दवाब बनाया, तब आरोपियों ने मुझे लगभग साठ लाख रुपए का चेक दिए, जो कि बाउंस हो गए।

इनका कहना है।

शिकायतकर्ता नीलेश जैन की शिकायत पर कार्रवाई करते हुए एक आरोपी मृत्युंजय पाण्डेय को गिरफ्तार कर पूछताछ जारी है। शीघ्र ही मामले के दूसरे आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

संजय जायसवाल, नगर निरीक्षक, थाना बुढ़ार

MKRdezign

,

संपर्क फ़ॉर्म

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget