NRI पर हमले के अपराधी पिता व दो पुत्रों को हुयी सश्रम कारावास व जुर्माना की सजा


छतरपुर/नौगांव

छतरपुर जिले के नौगाँव न्यायालय न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी ने हरपालपुर (पेट्रोल पंप के पीछे) निवासी घनश्याम विश्वकर्मा (58) और उसी के दो पुत्रों संजय (32), एवं गौरव उर्फ मुंगी (27) को हरपालपुर के ही मूल निवासी एन.आर.आई. विवेक रूसिया जो कि विगत कई वर्षों से यूरोप में निवासरत है पर अप्रैल 2017 में चाकू एवं डंडों से हमले के अपराध में दोषसिद्ध पाते हुए भा.द.वि.की धारा 324/34 के अंतर्गत दण्डनीय अपराध के लिए तीनों अपराधियों को 6-6 माह के सश्रम कारावास और एक-एक हजार रुपये अर्थदण्ड एवं धारा 323/34 के अंतर्गत दण्डनीय अपराध के लिए तीनों अपराधियों को 3-3 माह के सश्रम कारावास एवं पाँच-पाँच सौ रुपये अर्थदण्ड से दण्डित किया।

ज्ञात हो कि विश्वकर्मा पिता पुत्रों ने विवेक रूसिया की जमीन पर जबरन कब्जा कर अवैध निर्माण कर रखा है, 2017 में ही विवेक रूसिया ने उनके अवैध निर्माण को रोकने के लिए सक्षम न्यायालय (नौगाँव) से स्टे-ऑर्डर भी प्राप्त किया था लेकिन आपराधिक प्रवृत्ति वाले विश्वकर्मा परिवार ने न्यायालय के आदेश की अवहेलना करते हुये निर्माण कार्य जारी रखा और रूसिया द्वारा रोकने पर ठंडी सड़क स्थित उनके घर के सामने आम रास्ते पर विवेक रूसिया पर इन लोगों ने सामूहिक रूप से चाकू एवं डंडों से हमला कर दिया।

बताते चलें कि विवेक रूसिया बुंदेलखंड के एक प्रतिष्ठित NRI हैं जो कि विगत कई वर्षों से यूरोप में दुनिया की सबसे बड़ी ऑटोमोटिव कंपनियों में से एक में उच्च पद पर सेवारत हैं साथ ही रूसिया वहाँ भारतीय समुदाय के कल्याण और भारतीय संस्कृति और हिन्दी भाषा के प्रचार प्रसार में भी सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं, जिसके लिये उन्हें जर्मनी में भारत के महावाणिज्य दूतावास द्वारा सम्मानित भी किया जा चुका है। कोरोना महामारी के दौरान भी रूसिया ने अपने गृह नगर हरपालपुर में सौ से अधिक जरूरतमंद परिवारों को राशन सामग्री वितरित करवा कर सहायता की थी। न्यायालय से इस निर्णय के आने पर हरपालपुर नगर के लोगों ने कहा कि समय अवश्य लगा किन्तु न्याय की जीत हुई

कार अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे गिरी, हादसे में बच्चे समेत 5 घायल


अनूपपुर/फुनगा

अनूपपुर जिले के फुनगा चौकी के अंतर्गत कारअनियंत्रित होकर सड़क से नीचे उतर गई जिससे हादसे में कार में सवार 11 वर्षीय बच्चे सहित 5 लोगों को चोट आई, जिसमें चार की हालत गंभीर है । जिन्हें मेडिकल कॉलेज शहडोल रेफर कर दिया है। फिलहाल मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को अस्पताल भेजा। डॉक्टरों की टीम अस्पताल पहुंची, जहां गंभीर घायलों को मेडिकल कॉलेज भेज दिया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार कार में सवार संजीव केवट पिता गोरेलाल (32) निवासी अमलाई, लालू केवट पिता गोरेलाल (380 निवासी अमलाई, लाली केवट पिता माधव केवट (42) निवासी अमलाई, पप्पू केवट पिता दरबारी केवट (34) निवासी बुढार, वंश केवट पिता पप्पू केवट (6) निवासी बुढार यह सभी लोग कार में सवार होकर अमलाई से निगवानी जा रहे थे। इस दौरान पाली के पास कार अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे उतर गई। कार से गिरने से संजीव केवट, लालू केवट, लाली केवट, पप्पू केवट को ज्यादा चोटे आई हैं। उन्हें फुनगा अस्पताल से शहडोल मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया है। वहीं 11 वर्षीय वंश केवट की हालत स्थिर है, जिसका इलाज फुनगा अस्पताल में चल रहा है।

कार्यक्रम से लौट रही मालवाहक पलटा, 26 घायल, 08 गंभीर, अस्पताल में इलाज जारी


अनूपपुर

अनूपपुर कार्यक्रम से वापस लौट रहे वाहन पलटने से 26 महिला-पुरुष और बच्चे घायल हुए हैं। इनमें से आठ गंभीर घायलों को जिला अस्पताल अनूपपुर भेजा गया है। वहीं जिले में मालवाहक में सवारी ढोने के मामले कम नहीं हो रहे हैं। जिले के थाना भालूमाड़ा अंतर्गत ग्राम पंचायत पड़ौर में शुक्रवार की रात एक मालवाहक पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया। इस घटना में 26 महिला-पुरुष और बच्चे घायल हुए हैं। इनमें से आठ गंभीर घायलों को जिला अस्पताल अनूपपुर भेजा गया है।

पथरोड़ी तहसील कोतमा से केवट समाज के लोग दो वाहनों में ग्राम परोड़ गए हुए थे। लड़की की शादी परौड़ में हुई थी, जिसे घर के सदस्य लेने आए हुए थे। लड़की को एक जीप में रवाना कर दिया गया था तथा पिकअप वाहन क्रमांक एमपी 65 जी 2662 में करीब 25 से 30 लोग सवार थे। यह वाहन गांव से जब निकल रहा था तो एक मोड़ के पास चालक की लापरवाही से अनियंत्रित होकर तेज रफ्तार के कारण पलट गया। जिससे वाहन में सवार लोगों को चोटें पहुंची। बताया गया वाहन चालक नशे की हालत में था और गाड़ी तेज चला रहा था। यह घटना शाम करीब 6 बजे की है। वाहन पलटने के बाद स्थानीय लोग तुरंत वहां पहुंचे और जो लोग वाहन में दबे हुए थे उन्हें बाहर निकाला इसके बाद एंबुलेंस बुलवाकर घायलों को परासी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया। करीब 8 गंभीर घायलों को रात 8 बजे जिला अस्पताल अनूपपुर भेजा गया। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस अधीक्षक भी परासी अस्पताल पहुंचे।बताया जा रहा है कि मालवाहक का ड्राइवर नशे में था।

*घायलों के नाम* 

इस घटना में दुर्गा केवट 16 वर्ष, नीलम केवट 8 वर्ष, प्रियंका केवट 19 वर्ष, कमला दिन 15 वर्ष, मीराबाई 50 वर्ष, पार्वती केवट 25 वर्ष, निधि केवट 28 वर्ष, श्यामा बाई 30 वर्ष, क्षेद्दूलाल 50 वर्ष, कीर्तन पति कुबेर 50 वर्षीय प्रिया पिता कामता प्रसाद 7 वर्ष, द्रोपती पति उमेश केवट 25 वर्ष, चमेली बाई पति केदारनाथ 40 वर्ष, मोलसाय केवट 36 वर्ष, कमलेश केवट 28 वर्ष, देव लाल केवट 32 वर्ष, धनवती 37 वर्ष, सुमन केवट 32 वर्ष, बृजेश केवट 14 वर्ष, कमल दिन पिता नर्मदा केवट 13 वर्ष आदि सभी निवासी पथरौड़ी घायलों में शामिल हैं।

MKRdezign

,

संपर्क फ़ॉर्म

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget