अवैध टिकट का कारोबार करने वाले आरोपी को रेलवे पुलिस ने किया गिरफ्तार


अनूपपुर/राजेन्द्रग्राम

रेलवे पुलिस अनूपपुर ने जिले के राजेंद्रग्राम स्थित दीपक ऑनलाइन दुकान के संचालक दीपक कुमार गुप्ता पिता स्वर्गीय जगप्रसाद गुप्ता उम्र 27 वर्ष निवासी वार्ड नंबर 12 प्रेम नगर राजेंद्रग्राम थाना राजेंद्रग्राम गिरफ्तार किया गया है। रेलवे पुलिस ने बताया कि आरोपी के पर्सनल आईडी को चेक करने पर 17 नग ई टिकट जिसमें 14 नग तत्काल कोटा का टिकट एवं 3 जनरल कोटा का टिकट पाया गया, प्रिंटर से प्रिंट करा कर जप्त किया गया टिकट का कुल मूल्य 14354 है। उक्त रेल पर्सनल आई डी से बनाई गईं ई-टिकट बनाने एवं बेचकर कारोबार करने के संबंध में अधिकार पत्र मांगे जाने पर कोई भी वैधानिक प्रपत्र नहीं दिखा सका तथा आईआरसीटीसी की आईडी एजेंट की आड़ में अवैध कारोबार करने पर धारा-143 रेल अधिनियम का आरोपी पाकर उपस्थित गवाहों के समक्ष गिरफ्तार किया गया है।

स्टाफ नर्सों को 3 माह से नही मिला वेतन सीएमओ व कलेक्टर से हुई शिकायत


अनूपपुर

जिले के स्वास्थ्य विभाग अंतर्गत स्वास्थ्य केंद्रों में पदस्थ स्टाफ नर्सों के द्वारा वेतन वा अपनी अन्य समस्याओ से संबंधी लिखित शिकायत जिला कलेक्टर एवं मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी को सौंपकर अवगत कराया गया है कि स्वास्थ्य विभाग द्वारा उन्हें लगभग तीन माह से न ही वेतन दिया जा रहा है और ना ही विगत 02 वर्षो से एम्प्लॉय कोड जारी किया जा रहा है। उक्त मामले में स्टाफ नर्सों के अनुसार उन्होंने मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी के कार्यालय में कई बार शिकायत भी दर्ज कराई है, किंतु वहा के अधिकारियो द्वारा इस मामले में आज तक न तो कोई भी संज्ञान लिया गया और ना ही इस समस्या का निराकरण किया गया है। जिस पर स्वास्थ्य केंद्रों में पदस्थ स्टाफ नर्स प्रियंका कुलस्ते, शिल्पा भलावी, संगीता मरकाम, हेमा गोंडाने, किरण सारिया, डालिमा प्रजापति एवं प्रगति पटेल ने उच्च अधिकारियों से अपनी समस्याओं के निराकरण के लिए निवेदन करते हुए कहा है कि जब तक हमारी समस्याओं का निराकरण विभाग द्वारा नही किया जाता तब तक हम सभी अपने स्वास्थ्य केंद्रों में किसी भी प्रकार की स्वास्थ्य सेवाए प्रदान नही करेगे।

फैक्ट्री के रेलवे गेट के अंदर घुसकर लोहे के पाईप को चोरी कर करते 2 चोर गिरफ्तार


अनूपपुर

अनूपपुर जिले के चचाई थाना क्षेत्र अंतर्गत संचालित सोडा फैक्ट्री के रेलवे गेट के अंदर घुसकर लोहे के पाईप को चोरी कर भागते समय दो अरोपियों को सुरक्षा गार्डों द्वारा पीछा कर पकड़ा गया। जिसमें एक आरोपी दीवाल कूदकर भाग निकला तथा दूसरा आरोपी नाला में कूद गया। जिसे सुरक्षा गार्डों द्वारा बाहर निकालते हुये पुलिस के हवाले किया गया। जहां पुलिस ने दोनों आरोपी जिनमें तीरथ प्रसाद पिता छविलाल लोनी उम्र 31 वर्ष तथा विजय लोनी पिता ओमकार लोनी उम्र 22 वर्ष दोनो निवासी इंद्रनगर अमलाई के खिलाफ धारा 457, 380 के तहत मामला दर्ज किया गया है।

मामले की जानकारी के अनुसार सोडा फैक्ट्री के सहायक सुरक्षा अधिकारी कृष्ण मुरारी चतुर्वेदी पिता तेजभान चतुर्वेदी थाना पहुंच लिखित आवेदन दिया कि 27 अप्रैल की रात लगभग 2.30 रेलवे गेट के अंदर दो चोर घुस गये और लोहे की पाईप चोरी कर भाग रहे थे, जिन्हे सुरक्षा गार्डों द्वारा देख लिया और हल्ला मचाने पर दोनो चोरो का पीछा किया गया। जहां पिछा करते समय चोरो ने रेलवे पोस्ट के पास चोरी का पाईप छोड़ कर भागने लगे तथा एक चोर दीवाल कूद कर भाग गया तथा दूसरा चोर नाले में कूद गया। जिसके बाद गार्ड ने चोर को नाले से बाहर निकाल गया तथा पूछताछ पर उसने अपना नाम तीरथ प्रसाद बताया तथा अपने साथ विजय लोनी के साथ मिल करना स्वीकार किया। जिसके बाद पलिस ने दोनो आरोपी को गिरफ्तार कर मामला दर्ज किया हैं।

MKRdezign

,

संपर्क फ़ॉर्म

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget