बरहो कार्यक्रम में खाना खाने को लेकर हुआ विवाद थाना में हुई शिकायत


अनूपपुर

अनूपपुर जिले से लगे ग्राम चंदहाटोला में खाना खाने के मामले को लेकर हुआ मारपीट हुआ जिसकी रिपोर्ट सुंदर सिंह मरावी  पिता रधु सिंह मरावी चंदाहा टोला का निवासी 60 वर्ष के द्वारा कोतवाली अनूपपुर में की गई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार बरहो कार्यक्रम था जिसमे बहुत सारे लोगो को बुलाया गया था। खाना खाने की बातों को लेकर भगवंता सिंह, राजेश  सिंह, रघु सिंह गोड़ के द्वारा मारपीट किया गया व कुएं में डालने का प्रयास कर रहे थे उसकी पत्नी मानवती व बेटी धर्मवती द्वारा बचाया गया तत्पश्चात उन्होंने थाना कोतवाली अनूपपुर पहुंचकर  प्रार्थी के दमाद रोहित सिंह व बेटी धर्मवती सिंह मरावी थाना कोतवाली अनूपपुर में रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस पूरे मामले को जाँच में ले लिया है।

पुत्र की हत्या की जाँच कराकर हत्यारे पर हो मामला पंजीबद्ध, पिता ने थाना में की लिखित शिकायत


अनूपपुर

छोटेलाल यादव वार्ड़ नं. 13 पुरानी बस्ती कोतवाली पहुँचकर थाना प्रभारी को लिखित शिकायत पत्र दिया है कि उसके पुत्र की हत्या की जांच कर मामला पंजीबद्ध किया जाए।


पत्र में लेख है कि उसके पुत्र सुरेश यादव दिनांक 19 जनवरी 2023 को शाम करीब 5 बजे अपने घर अनूपपुर बस्ती से जरूरी काम बताते हुए यह कहकर गया था कि वह हरिओम पटेल निवासी ग्राम पिपरिया के यहाँ कुछ काम से जा रहा है, जल्दी ही लौट कर घर आ जाएगा। जब आवेदक का पुत्र रात्रि लगभग 9.30 बजे तक घर नहीं पहुचा तो आवेदक ने अपने पुत्र की खोजबीन प्रारंभ की, जिससे आवेदक को अनिल पाण्डेय एवं राहुल यादव ने आवेदक को बताया कि उसका पुत्र अस्पताल में है, जिससे आवेदक तत्काल जिला अस्पताल अनूपपुर गया, जहाँ पर देखा कि उसके पुत्र का शव पड़ा हुआ है।


आवेदक ने इसके संबंध में पूछताछ किया और पता किया तो उसे पता चला कि जब उसका पुत्र हरिओम पटेल निवासी ग्राम पिपरिया के घर गया था तो हरिओम पटेल ने ही अपने कुछ लोगों की मदद से उसकी हत्या कर दी थी, और आवेदक के पुत्र सुरेश यादव की मृत्यु उसके घर में ही हो गयी थी. जिसकी सूचना हरिओम पटेल ने आवेदक को न देते हुए आवेदक की गैर जानकारी में उसके शव को जिला अस्पताल अनूपपुर ले आया और यह कह रहा था कि इसकी मृत्यु हार्ट अटैक से हुई है, जबकि आवेदक के पुत्र को कभी कोई ऐसी समस्या नहीं रही है, आवेदक के पुत्र सुरेश यादव के गले में खरोचदार निशान थे, दाएँ गाल और आंख के पास भी खरोंचदार निशान रहे है, जिससे आवेदक के पुत्र सुरेश यादव का निश्चित रूप से हरिओम पटेल ने हत्या कर साक्ष्य छिपाने के लिए हार्ट अटैक का बहाना बता रहे है। इस घटना के संबंध में सूक्ष्मता से जाँच कराकर हरिओम पटेल एवं उसके सहयोगियों के विरूद्ध कड़ी कानूनी कार्यवाही करते हुए दण्डित कराकर उसे न्याय दिलाया जाए।

मोबाइल से टिकट बनाकर ज्यादा रुपये लेकर बेचने वाला युवक 25 ई टिकट के साथ गिरफ्तार


अनूपपुर

रेल सुरक्षा बल अनूपपुर पोस्ट प्रभारी की सक्रियता से एक युवक से मोबाइल से ई टिकट बनाने के आरोप में उसे आज हजारों रुपयों के 25 ई टिकट के साथ गिरफ्तार करने में अहम कामयाबी हासिल की है। प्राप्त जानकारी के अनुसार 6 फरवरी 2023 को मुखबीर सूचना के आधार पर एक व्यक्ति को सम्मन देकर रेे.सु.ब. पोस्ट अनूपपुर में बुलाया गया उसके उपस्थित होने पर उससे पूछताछ करने पर उसने अपना नाम व पता- अकील अहमद वल्द स्व. फत्तन खान, उम्र-40 वर्ष, निवासी-वार्ड नं. 09, विकलांग छात्रावास के पास, अनूपपुर, थाना व जिला-अनूपपुर (म.प्र.) मोबाईल नं. 9399846163 होना बताया कि निजी यूजर आई डी से अन्य लोगों को भी ई-टिकट उपलब्ध करवाता है और टिकट का स्क्रीन शाॅट लेकर व्हाट्सएप के माध्यम से भेज देता है तथा अपने ग्राहकों से प्रिंट मूल्य के अलावा 50-100 रूपये कमिशन के रूप में लेता है। उसे उक्त कार्य हेतु वैधानिक दस्तावेज अथवा उचित अधिकार पत्र पेश करने हेतु लिखित मेमो दिया गया परंतु उसके द्वारा उक्त कार्य हेतु कोई भी वैधानिक दस्तावेज प्रस्तुत नही किया गया । रेलवे अधिनियम की धारा 143 का अपराध कारित पाए जाने पर मौके पर उपलब्ध गवाहो के समक्ष उसका कथन दर्ज कर उसके मोबाईल व जी-मेल एप से कुल 25 नग रेलवे ई-टिकट प्रिंट कर निकाला गया और मोबाईल समेत उन 25 नग रेलवे ई-टिकटो को जप्तीपत्र बनाकर जप्त किया गया जिसका कुल मूल्य 10027.85 (कुल- दस हजार सत्ताईस रूपये पचासी पैसे) है। मौके पर अन्य वैधानिक दस्तावेज तैयार कर आरोपी के विरूद्ध रे.सु.ब पोस्ट अनूपपुर में अ.क्र- 100/2023 6 फरवरी 2023 को धारा 143 रेलवे एक्ट दर्ज किया गया। 

MKRdezign

,

संपर्क फ़ॉर्म

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget