मोबाइल से टिकट बनाकर ज्यादा रुपये लेकर बेचने वाला युवक 25 ई टिकट के साथ गिरफ्तार
अनूपपुर
रेल सुरक्षा बल अनूपपुर पोस्ट प्रभारी की सक्रियता से एक युवक से मोबाइल से ई टिकट बनाने के आरोप में उसे आज हजारों रुपयों के 25 ई टिकट के साथ गिरफ्तार करने में अहम कामयाबी हासिल की है। प्राप्त जानकारी के अनुसार 6 फरवरी 2023 को मुखबीर सूचना के आधार पर एक व्यक्ति को सम्मन देकर रेे.सु.ब. पोस्ट अनूपपुर में बुलाया गया उसके उपस्थित होने पर उससे पूछताछ करने पर उसने अपना नाम व पता- अकील अहमद वल्द स्व. फत्तन खान, उम्र-40 वर्ष, निवासी-वार्ड नं. 09, विकलांग छात्रावास के पास, अनूपपुर, थाना व जिला-अनूपपुर (म.प्र.) मोबाईल नं. 9399846163 होना बताया कि निजी यूजर आई डी से अन्य लोगों को भी ई-टिकट उपलब्ध करवाता है और टिकट का स्क्रीन शाॅट लेकर व्हाट्सएप के माध्यम से भेज देता है तथा अपने ग्राहकों से प्रिंट मूल्य के अलावा 50-100 रूपये कमिशन के रूप में लेता है। उसे उक्त कार्य हेतु वैधानिक दस्तावेज अथवा उचित अधिकार पत्र पेश करने हेतु लिखित मेमो दिया गया परंतु उसके द्वारा उक्त कार्य हेतु कोई भी वैधानिक दस्तावेज प्रस्तुत नही किया गया । रेलवे अधिनियम की धारा 143 का अपराध कारित पाए जाने पर मौके पर उपलब्ध गवाहो के समक्ष उसका कथन दर्ज कर उसके मोबाईल व जी-मेल एप से कुल 25 नग रेलवे ई-टिकट प्रिंट कर निकाला गया और मोबाईल समेत उन 25 नग रेलवे ई-टिकटो को जप्तीपत्र बनाकर जप्त किया गया जिसका कुल मूल्य 10027.85 (कुल- दस हजार सत्ताईस रूपये पचासी पैसे) है। मौके पर अन्य वैधानिक दस्तावेज तैयार कर आरोपी के विरूद्ध रे.सु.ब पोस्ट अनूपपुर में अ.क्र- 100/2023 6 फरवरी 2023 को धारा 143 रेलवे एक्ट दर्ज किया गया।
