पुत्र की हत्या की जाँच कराकर हत्यारे पर हो मामला पंजीबद्ध, पिता ने थाना में की लिखित शिकायत
अनूपपुर
छोटेलाल यादव वार्ड़ नं. 13 पुरानी बस्ती कोतवाली पहुँचकर थाना प्रभारी को लिखित शिकायत पत्र दिया है कि उसके पुत्र की हत्या की जांच कर मामला पंजीबद्ध किया जाए।
पत्र में लेख है कि उसके पुत्र सुरेश यादव दिनांक 19 जनवरी 2023 को शाम करीब 5 बजे अपने घर अनूपपुर बस्ती से जरूरी काम बताते हुए यह कहकर गया था कि वह हरिओम पटेल निवासी ग्राम पिपरिया के यहाँ कुछ काम से जा रहा है, जल्दी ही लौट कर घर आ जाएगा। जब आवेदक का पुत्र रात्रि लगभग 9.30 बजे तक घर नहीं पहुचा तो आवेदक ने अपने पुत्र की खोजबीन प्रारंभ की, जिससे आवेदक को अनिल पाण्डेय एवं राहुल यादव ने आवेदक को बताया कि उसका पुत्र अस्पताल में है, जिससे आवेदक तत्काल जिला अस्पताल अनूपपुर गया, जहाँ पर देखा कि उसके पुत्र का शव पड़ा हुआ है।
आवेदक ने इसके संबंध में पूछताछ किया और पता किया तो उसे पता चला कि जब उसका पुत्र हरिओम पटेल निवासी ग्राम पिपरिया के घर गया था तो हरिओम पटेल ने ही अपने कुछ लोगों की मदद से उसकी हत्या कर दी थी, और आवेदक के पुत्र सुरेश यादव की मृत्यु उसके घर में ही हो गयी थी. जिसकी सूचना हरिओम पटेल ने आवेदक को न देते हुए आवेदक की गैर जानकारी में उसके शव को जिला अस्पताल अनूपपुर ले आया और यह कह रहा था कि इसकी मृत्यु हार्ट अटैक से हुई है, जबकि आवेदक के पुत्र को कभी कोई ऐसी समस्या नहीं रही है, आवेदक के पुत्र सुरेश यादव के गले में खरोचदार निशान थे, दाएँ गाल और आंख के पास भी खरोंचदार निशान रहे है, जिससे आवेदक के पुत्र सुरेश यादव का निश्चित रूप से हरिओम पटेल ने हत्या कर साक्ष्य छिपाने के लिए हार्ट अटैक का बहाना बता रहे है। इस घटना के संबंध में सूक्ष्मता से जाँच कराकर हरिओम पटेल एवं उसके सहयोगियों के विरूद्ध कड़ी कानूनी कार्यवाही करते हुए दण्डित कराकर उसे न्याय दिलाया जाए।
