बरहो कार्यक्रम में खाना खाने को लेकर हुआ विवाद थाना में हुई शिकायत
अनूपपुर
अनूपपुर जिले से लगे ग्राम चंदहाटोला में खाना खाने के मामले को लेकर हुआ मारपीट हुआ जिसकी रिपोर्ट सुंदर सिंह मरावी पिता रधु सिंह मरावी चंदाहा टोला का निवासी 60 वर्ष के द्वारा कोतवाली अनूपपुर में की गई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार बरहो कार्यक्रम था जिसमे बहुत सारे लोगो को बुलाया गया था। खाना खाने की बातों को लेकर भगवंता सिंह, राजेश सिंह, रघु सिंह गोड़ के द्वारा मारपीट किया गया व कुएं में डालने का प्रयास कर रहे थे उसकी पत्नी मानवती व बेटी धर्मवती द्वारा बचाया गया तत्पश्चात उन्होंने थाना कोतवाली अनूपपुर पहुंचकर प्रार्थी के दमाद रोहित सिंह व बेटी धर्मवती सिंह मरावी थाना कोतवाली अनूपपुर में रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस पूरे मामले को जाँच में ले लिया है।
