गाय को किसी जंगली जानवर ने नोच कर मार डाला, बाघ होने की आशंका, ग्रामीणों में दहशत

गाय को किसी जंगली जानवर ने नोच कर मार डाला, बाघ होने की आशंका, ग्रामीणों में दहशत


अनूपपुर/कोतमा

जिले के वनमंड़ल अनूपपुर के अंतिम छोर के वनपरिक्षेत्र बिजुरी के बीटकक्ष साजाटोला के ग्राम पंचायत के वर्तमान उपसरपंच के घर के समीप खुले मैदान में जंगली जानवर द्वारा गाय का नोचकर मार दिया गया है। साजाटोला के ग्रामीणों ने बताया इस गाय की मौत के पहले एक और गाय को भी जंगली जानवर द्वारा हाल में कुछ दिन पूर्व शिकार बनाया जा चुका है और यह दूसरी घटना घटित हुई है꫰ साथ ही ग्रामीणों ने जिस जंगली जानवर द्वारा गाय को नोचकर मारा गया है उसके पैरों के निशान को भी दिखाया है जो देखने में प्नतीत हो रहा कि बाघ के ही पद चिन्हों के निशान हैं इस खबर के फैलते ही आसपास के ग्रामीण जनो मे जबरदस्त दहशत का माहौल कायम नजर आ रहा है꫰ गाय के साथ घटित घटना की जानकारी ग्रामीणों द्वारा कोठी डिप्टी रेंजर को दी गई थी जिन्होंने मौका स्थल का निरीक्षण कर भालू के द्वारा इस घटना को अंजाम दिया जाना बताया गया परन्तु ग्रामीण जन इस बात को मानने को तैयार नहीं है इन लोगो का साफ कहना है हमें यहाँ रहते कई वर्ष हो चुके हैं परन्तु भालू द्वारा ऐसा किया जाना नहीं देखा साथ ही भालू के पद चिन्हो के निशान हम पहचानते हैं और यह निशान बाघ के हो सकते क्योंकि निशान बिल्कुल उसी तरह है꫰ इसलिए ग्रामीणों ने मांग की है कि अनूपपुर वनमंड़लाधिकारी से है कि मौका स्थल का निरीक्षण एक्सपर्ट विभाग से कराते हुये हम ग्रामीणों को सुरक्षा प्नदान करें ताकि कोई बड़ी अनहोनी ना घटित होने पाये 


*इनका कहना है*

गाय की मौत जिस तरह हुई है आशंका लग रहा बाघ ने किया होगा क्योंकि छत्तीसगढ़ का जंगल यहाँ के जंगल से सटा है और वहाँ से भी जंगली जानवर आते है। पैरो के निशान और गाय के ऊपर हुये हमले से बाघ द्वारा घटना को अंजाम दिया जाना लग रहा है।

*राजेश पाव पूर्व सरपंच ग्राम पंचायत साजटोला*

Labels:

Post a Comment

MKRdezign

,

संपर्क फ़ॉर्म

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget