3 लाख की भैंस चोरी अज्ञात चोरों के खिलाफ थाने में मामला दर्ज 


अनूपपुर/भालूमाड़ा

अनूपपुर जिले के भालूमाडा थाना अंतर्गत भी ठीहाई टोला में संचालित बड़ी डेयरी में अज्ञात चोरों ने रात के समय 4 भैंसों को रस्सी खोल कर चोरी कर ले गए 5 बजे सुबह के लगभग डेयरी मालिक धनराज यादव 42 वर्ष को चोरी का पता चला। जिसके बाद धनराज यादव ने अपने परिजनों के साथ भैसो की तलाश की लेकिन कुछ पता नही चल पाया सोमवार को थाने में अज्ञात चोरों के खिलाफ धारा 379 आईपीसी में केस दर्ज कराया। चोरी हुई भैंसे दुधारू थी जिनकी अनुमानित कीमत लगभग 3 लाख से ज्यादा बताई जा रही है। बताया जाता है कि धनराज यादव के द्वारा लंबे समय से डेयरी का संचालन किया जा रहा है जिसमें 70 भैंसे एवं 30 गाय बंधी हुई थी धनराज यादव भी डेयरी में निर्मित कमरे में सोया था। सुबह 5 बजे उठकर देखा तो 4 भैंसों को अज्ञात चोर गिरोह द्वारा चोरी कर ले गए। घटना की सूचना पर पुलिस ने मामला दर्ज कर हुए चोरों की तलाश कर रही है।

पुत्री ने पिता का किया अंतिम संस्कार, मुखाग्नि देकर निभाया अपना पुत्री होने का धर्म


अनूपपुर

अनूपपुर जिले के कोतमा वार्ड नंबर 2 निवासी सुरेंद्र कुमार जैन का लंबी बीमारी के दौरान लगभग 60 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। सुरेंद्र कुमार जैन की तीन बेटियां हैं मध्यमवर्गीय परिवार से संबंध रखते थे। उनका संपूर्ण जीवन संघर्षमय रहा। पिता की मृत्यु पर बेटियों ने भी अपना धर्म बेटों की तरह निभाया और अपने पिता की सेवा पूरे भाव से की है। तीनों बेटियों ने अपने पिता का काफी इलाज कराया। सुरेंद्र कुमार जैन ने 60 वर्ष की उम्र में 22 जनवरी की रात 11 बजे अंतिम सांस ली। छलकती आंखों से पिता को दी मुखाग्नि सोमवार को कोतमा सुरेंद्र कुमार जैन की अंतिम यात्रा निकली। जिसमें संपूर्ण जैन समाज एवं व्यापारी वर्ग शामिल हुआ। वार्ड 8 स्थित मुक्तिधाम पहुंचकर सुरेंद्र कुमार की छोटी बेटी शिवांगी ने छलकती आंखों से अंतिम संस्कार की सारी रस्में पूरी की, जो भी यह देख रहा था उनकी आंखों में आंसू थे और सभी ने एक स्वर में कहा आज बेटी ने बेटे का फर्ज निभाया। 

सोख्ता गड्ढा के नाम पर बिना मूल्यांकन हुए है पंचायत  से निकले 76530 रूपये


अनूपपुर

अनूपपुर जिले के ग्राम पंचायत खोड़री नंबर 1 नंबर एक पर है पिछले दशकों में जितने भी कार्य हुए हैं  सब भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ चुकी है  प्रशासन पंचायत सचिव एवं  कर्मचारियों को अभयदान देकर रखी है  अभी हाल में ही सोख्ता गड्ढा जनपद पंचायत अनूपपुर के समस्त ग्राम पंचायतों में निर्माण कार्य प्रारंभ है ऐसा ही निर्माण कार्य ग्राम पंचायत खोड़री नंबर 1 में चल रही है जँहा सोख्ता गड्ढा के  नाम पर कुल लागत 1 लाख 26 हजार मंजूर है जिस पर  बिना इंजीनियर के मूल्यांकन किए बिना पंचायत 76530 रुपए आहरण कर लिया गया है जबकि  सोख्ता गड्ढा के नाम पर सिर्फ गड्ढा ही खुदे हुए है। मध्यप्रदेश शासन ने सचिवों की ट्रांसफर एक जगह से दूसरी जगह  की थी  पूर्व सचिव का ट्रांसफर  होने के पश्चात  ग्राम पंचायत खोड़री नंबर 1 में  नए सचिव रामखेलावन साहू ने कार्यभार संभाला  ग्रामीणों को काफी उम्मीद थी  की ग्राम पंचायत में अब  विकास की नई गति  आएगी यहां तक कि पंचायत चुनाव  होने के पश्चात नए-नए कर्मचारी पंचायत का पद ग्रहण किए हुए हैं  लेकिन आज भी पंचायत के विकास  कछुए की चाल पर चल रही है  जब सोख्ता गड्ढा के संबंध में उचित अधिकारियों से बात की गई तो पाया गया कि  अधिकारियों को कोई जानकारी ही नहीं है सोख्ता गड्ढा की राशि निकलने के संबंध में  और ना ही इंजीनियर ने मूल्यांकन किया है  इसके बावजूद भी पंचायत अपने  मनमाने रवैए से  प्रशासन की राशि का  धज्जियां उड़ा रही है

*इनका कहना है*

 ग्राम पंचायत खोडरी नंबर 1  भ्रष्टाचार की चरम सीमा पर है बीना मूल्यांकन हुई है सोख्ता गड्ढा के नाम पर निकाली हुई राशि गलत है

*पंच वार्ड क्रमांक 02 रामपाल पांडे*

पंचायत की इस मनमाने रवैए  के कारण है  पंचायत का विकास  नहीं हो सकता  पंचायत के मुखिया को ध्यान देने की आवश्यकता है 

*समाजसेवी प्रहलाद जयसवाल*

MKRdezign

,

संपर्क फ़ॉर्म

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget