पुत्री ने पिता का किया अंतिम संस्कार, मुखाग्नि देकर निभाया अपना पुत्री होने का धर्म

पुत्री ने पिता का किया अंतिम संस्कार, मुखाग्नि देकर निभाया अपना पुत्री होने का धर्म


अनूपपुर

अनूपपुर जिले के कोतमा वार्ड नंबर 2 निवासी सुरेंद्र कुमार जैन का लंबी बीमारी के दौरान लगभग 60 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। सुरेंद्र कुमार जैन की तीन बेटियां हैं मध्यमवर्गीय परिवार से संबंध रखते थे। उनका संपूर्ण जीवन संघर्षमय रहा। पिता की मृत्यु पर बेटियों ने भी अपना धर्म बेटों की तरह निभाया और अपने पिता की सेवा पूरे भाव से की है। तीनों बेटियों ने अपने पिता का काफी इलाज कराया। सुरेंद्र कुमार जैन ने 60 वर्ष की उम्र में 22 जनवरी की रात 11 बजे अंतिम सांस ली। छलकती आंखों से पिता को दी मुखाग्नि सोमवार को कोतमा सुरेंद्र कुमार जैन की अंतिम यात्रा निकली। जिसमें संपूर्ण जैन समाज एवं व्यापारी वर्ग शामिल हुआ। वार्ड 8 स्थित मुक्तिधाम पहुंचकर सुरेंद्र कुमार की छोटी बेटी शिवांगी ने छलकती आंखों से अंतिम संस्कार की सारी रस्में पूरी की, जो भी यह देख रहा था उनकी आंखों में आंसू थे और सभी ने एक स्वर में कहा आज बेटी ने बेटे का फर्ज निभाया। 

Labels:

Post a Comment

MKRdezign

,

संपर्क फ़ॉर्म

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget