सोख्ता गड्ढा के नाम पर बिना मूल्यांकन हुए है पंचायत से निकले 76530 रूपये
अनूपपुर
अनूपपुर जिले के ग्राम पंचायत खोड़री नंबर 1 नंबर एक पर है पिछले दशकों में जितने भी कार्य हुए हैं सब भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ चुकी है प्रशासन पंचायत सचिव एवं कर्मचारियों को अभयदान देकर रखी है अभी हाल में ही सोख्ता गड्ढा जनपद पंचायत अनूपपुर के समस्त ग्राम पंचायतों में निर्माण कार्य प्रारंभ है ऐसा ही निर्माण कार्य ग्राम पंचायत खोड़री नंबर 1 में चल रही है जँहा सोख्ता गड्ढा के नाम पर कुल लागत 1 लाख 26 हजार मंजूर है जिस पर बिना इंजीनियर के मूल्यांकन किए बिना पंचायत 76530 रुपए आहरण कर लिया गया है जबकि सोख्ता गड्ढा के नाम पर सिर्फ गड्ढा ही खुदे हुए है। मध्यप्रदेश शासन ने सचिवों की ट्रांसफर एक जगह से दूसरी जगह की थी पूर्व सचिव का ट्रांसफर होने के पश्चात ग्राम पंचायत खोड़री नंबर 1 में नए सचिव रामखेलावन साहू ने कार्यभार संभाला ग्रामीणों को काफी उम्मीद थी की ग्राम पंचायत में अब विकास की नई गति आएगी यहां तक कि पंचायत चुनाव होने के पश्चात नए-नए कर्मचारी पंचायत का पद ग्रहण किए हुए हैं लेकिन आज भी पंचायत के विकास कछुए की चाल पर चल रही है जब सोख्ता गड्ढा के संबंध में उचित अधिकारियों से बात की गई तो पाया गया कि अधिकारियों को कोई जानकारी ही नहीं है सोख्ता गड्ढा की राशि निकलने के संबंध में और ना ही इंजीनियर ने मूल्यांकन किया है इसके बावजूद भी पंचायत अपने मनमाने रवैए से प्रशासन की राशि का धज्जियां उड़ा रही है
*इनका कहना है*
ग्राम पंचायत खोडरी नंबर 1 भ्रष्टाचार की चरम सीमा पर है बीना मूल्यांकन हुई है सोख्ता गड्ढा के नाम पर निकाली हुई राशि गलत है
*पंच वार्ड क्रमांक 02 रामपाल पांडे*
पंचायत की इस मनमाने रवैए के कारण है पंचायत का विकास नहीं हो सकता पंचायत के मुखिया को ध्यान देने की आवश्यकता है
*समाजसेवी प्रहलाद जयसवाल*
