स्व.अशोक गुप्ता स्मृति टेनिस बाल क्रिकेट टूर्नामेंट का हुआ भव्य समापन

स्व.अशोक गुप्ता स्मृति टेनिस बाल क्रिकेट टूर्नामेंट का हुआ भव्य समापन

*जैतपुर विधायक मनीषा सिंह रही मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद*


शहड़ोल/धनपुरी

धनपुरी नगर में खेले जा रहे स्व. अशोक गुप्ता स्मृति टेनिस बॉल क्रिकेट टूर्नामेंट का भव्य समापन समारोह दिनांक 22 जनवरी को आयोजित किया गया स्थानीय युवाओं को नशे से दूर रहने का संदेश एवम युवाओं की प्रतिभाओं के विकास के उद्देश्य से आयोजित कार्यक्रम में कुल 16 टीमों ने हिस्सा लिया था जो की शहडोल अंचल की थी मां ज्वालामुखी मंदिर ग्राउंड में खेले गए फाइनल मुकाबले में धनपुरी क्रिकेट क्लब डीसीसी ने अपनी निकटतम प्रतिद्वंदी संजय नगर क्रिकेट क्लब को हराकर पहले संस्करण को अपने नाम किया स्व. अशोक गुप्ता स्मृति टेनिस बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन नेहरू क्रिकेट क्लब धनपुरी के तत्वाधान में किया गया फाइनल मुकाबले में मुख्य अतिथि के रूप में जैतपुर विधानसभा की विधायक एवम भाजपा प्रदेश मंत्री श्रीमती मनीषा सिंह की उपस्थिति रही साथ ही कार्यक्रम में धनपुरी नगर पालिका की अध्यक्ष एवम समापन समारोह की अध्यक्षा श्रीमति रविंदर कौर छाबड़ा विशिष्ट अतिथि के रूप में भाजपा युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष प्रियम त्रिपाठी अमलाई थाना प्रभारी ओमेश्वर ठाकरे भाजपा मंडल अध्यक्ष धनपुरी हेमंत सोनी कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवम पार्षद आनंद मोहन जायसवाल सभापति आनंद कचेर पार्षद एवम सभापति एवम टूर्नामेंट के अध्यक्ष भोला प्रसाद पनिका राम सिंह गहरवार कलाम मोहम्मद एड. वरिष्ठ भाजपा नेता एवम समाजसेवी जीवेश मिश्र बीसीसीआई अंपायर राकेश त्रिपाठी श्रीमती सरिता शर्मा जिला उपाध्यक्ष महिला मोर्चा साथ ही भाजपा जिला उपाध्यक्ष श्रीमती धीरू सिंह परिहार भाजपा युवा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष राजवीर द्विवेदी मोना महामंत्री मोहन सोनी जिला सोशल मीडिया प्रभारी आयुष पांडे भाजपा युवा मोर्चा नीति एवम शोध जिला प्रभारी जयंत जसवानी चिंटू युवामोर्चा मंडल धनपुरी के अध्यक्ष अरविंद रजक केशवाही मंडल अध्यक्ष अनुपम सिंह एड कॉमेंटेटर सुनील वर्मा महामंत्री अनिल जायसवाल समाजसेवी विद्याभूषण सिंह पिंकू मुख्य रूप से मंच पर उपस्थित रहे।

*पुरुस्कारों की हुई बरसात*

स्व. अशोक गुप्ता स्मृति टेनिस बॉल क्रिकेट टूर्नामेंट के फाइनल मैच में विजेता बनी धनपुरी को टीम को 51000 रुपए की राशि साथ ही चमचमाती ट्रॉफी प्रदान की गई साथ ही उपविजेता को 21000 रुपए एवम चमचमाती हुई ट्रॉफी प्रदान की गई इसके अतिरिक्त मैन ऑफ द मैच एवम मैन ऑफ द सीरीज का पुरुस्कार भी प्रदान किया गया साथ ही लगातार अंपायर की भूमिका का निर्वाहन करने वाले श्री रामपुरन लोधी श्री एमडी शान श्री अनिल जायसवाल स्कोरर इमरान खान सोनू रवेंद्र तिवारी कॉमेंटेटर सुनील वर्मा धर्मेंद्र वर्मा कामता विश्वकर्मा मंगल सिंह सतेंद्र शुक्ला को भी स्मृति चिन्ह प्रदान किया गया।

*विधायक ने की सराहना*

नेहरू क्रिकेट क्लब धनपुरी द्वारा आयोजित क्रिकेट प्रतियोगिता की सराहना करते हुए कार्यक्रम की मुख्य अतिथि विधानसभा क्षेत्र जैतपुर की विधायक श्रीमती मनीषा सिंह ने कहा की युवाओं को खेलों से जोड़ने के इस प्रयास की मैं प्रसंशा करती हूं और छोटी छोटी टीम्स स्थानीय स्तर की प्रतिभाओं को निखारने के उद्देश्य से आयोजित इस टूर्नामेंट के आयोजक पिंटू पटेल अंकित गुप्ता एवम समस्त समिति को बधाई एवम भविष्य हेतु शुभकामनाएं प्रेषित करती हूं।

*ऐतिहासिक रहा आयोजन*

*कोयलांचल क्षेत्र में यूं तो बड़े बड़े आयोजन हुए है लेकिन यह आयोजन इसलिए भी चर्चाओं में रहा क्योंकि इस आयोजन का प्राथमिक उद्देश्य ही स्थानीय प्रतिभाओं का विकास था युवा नशे से दूर रहकर खेलों से जुड़े और खुद को मानसिक और शारीरिक रूप से फिट रखे और ऐसे प्रतिभाएं यहां से पैदा हो जो आगे चलकर राष्ट्रीय स्तर पर होने वाली प्रतियोगिताओं में शहडोल का प्रतिनिधित्व कर सके आयोजन समिति के प्रबंधन की ही देन है कि इतने बड़े स्तर के आयोजन को नेहरू क्रिकेट क्लब धनपुरी ने बखूबी संभाला और युवाओं को खेलों के लिए खेलों से जुड़ने के लिए एक नया प्लेटफॉर्म प्रदान किया.

*इनका रहा योगदान*

टूर्नामेंट को आगाज से लेकर अंजाम तक पहुंचाने में मुख्य रूप से एनसीसी के हर कार्यकर्ता ने अपनी मेहनत प्रदान की लेकिन मुख्य रूप से पिंटू पटेल अंकित गुप्ता कामता विश्वकर्मा एवम सभी सम्मानित सदस्यों का अविस्मरणीय योगदान प्राप्त हुआ कार्यक्रम में सफल मंच संचालन अंकित गुप्ता के द्वारा किया गया।

Labels:

Post a Comment

MKRdezign

,

संपर्क फ़ॉर्म

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget