दुधारू गायों की प्रतियोगिता में शामिल होना का सुनहरा अवसर, प्रथम पुरस्कार 51 हजार

दुधारू गायों की प्रतियोगिता में शामिल होना का सुनहरा अवसर, प्रथम पुरस्कार 51 हजार


अनूपपुर

मुख्यमंत्री पशुपालन विकास योजना अंतर्गत भारतीय नस्ल  (गिर, साहीवाल, हरियाणा, कान्क्रेज, रेडसिंधी आदि) की दुधारू गाय जिनका दुग्ध  उत्पादन 6 लीटर प्रतिदिन से अधिक हो, के लिए पुरस्कार योजना प्रारम्भ की गई है। योजना में सर्वाधिक दुग्ध उत्पादन करने वाली प्रथम, द्वितीय, तृतीय गाय के मालिक को क्रमश: 51000/-, 21000/-, 11000/- का पुरस्कार दिया जाएगा। 

जिला अनूपपुर में इस योजना का क्रियान्वयन दिनांक 01 फरवरी 2023 से 15 फरवरी 2023 के मध्य किया जाना है । योजना का उद्देश्य भारतीय दुधारू नस्ल की गायों की नस्लों का संरक्षण एवं उनके पालन को बढ़ावा देना है।

पशु पालन एवं डेयरी विभाग जिला अनूपपुर के उप संचालक डा. ए.पी. पटेल के द्वारा बताया गया है कि इस योजना में विदेशी, संकर नस्ल की गाय (जर्सी, एच.एफ.) आदि योजना में पात्र नहीं होंगी । योजना में जिला स्तर पर प्रतियोगिता का आयोजन किया जावेगा, जिसमें समिति गठित कर दूध संकलन एवं मापन किया जावेगा। सर्वाधिक दुग्ध उत्पादन करने वाली प्रथम, द्वितीय, तृतीय गायों के मालिकों को  पुरस्कृत किया जावेगा । प्रतियोगिता में गायों के चयन हेतु आवेदन जिले की विभागीय संस्थाओं में किये जा सकते हैं । प्रतियोगिता हेतु गायों का चयन विभागीय चयन समिति द्वारा किया जायेगा।

Labels:

Post a Comment

MKRdezign

,

संपर्क फ़ॉर्म

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget