3 लाख की भैंस चोरी अज्ञात चोरों के खिलाफ थाने में मामला दर्ज
अनूपपुर/भालूमाड़ा
अनूपपुर जिले के भालूमाडा थाना अंतर्गत भी ठीहाई टोला में संचालित बड़ी डेयरी में अज्ञात चोरों ने रात के समय 4 भैंसों को रस्सी खोल कर चोरी कर ले गए 5 बजे सुबह के लगभग डेयरी मालिक धनराज यादव 42 वर्ष को चोरी का पता चला। जिसके बाद धनराज यादव ने अपने परिजनों के साथ भैसो की तलाश की लेकिन कुछ पता नही चल पाया सोमवार को थाने में अज्ञात चोरों के खिलाफ धारा 379 आईपीसी में केस दर्ज कराया। चोरी हुई भैंसे दुधारू थी जिनकी अनुमानित कीमत लगभग 3 लाख से ज्यादा बताई जा रही है। बताया जाता है कि धनराज यादव के द्वारा लंबे समय से डेयरी का संचालन किया जा रहा है जिसमें 70 भैंसे एवं 30 गाय बंधी हुई थी धनराज यादव भी डेयरी में निर्मित कमरे में सोया था। सुबह 5 बजे उठकर देखा तो 4 भैंसों को अज्ञात चोर गिरोह द्वारा चोरी कर ले गए। घटना की सूचना पर पुलिस ने मामला दर्ज कर हुए चोरों की तलाश कर रही है।
