भ्रष्टाचार की खुली पोल, नाली के ऊपर बन गई करोड़ की मॉडल सड़क, ट्रक के पहिया घुसा हुआ धराशाई


अनूपपुर/कोतमा

अनूपपुर जिले के नेशनल हाईवे राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 43 से 78 होकर कोतमा नगर के बनिया टोला बस स्टैंड होकर गुजरने वाली 10 करोड़ की लागत से बनने वाली मॉडल सड़क आज एक ट्रक के पहिये के चढ़ने से धसकने से धराशाई हो गयी। जिसका वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हुआ व लोगो ने मॉडल सड़क निर्माण को लेकर अलग अलग प्रतिक्रियाएं देने लगे। वीडियो वायरल होते ही कोतमा नगर पालिका अध्यक्ष मौके पर पहुंचे व लोक निर्माण विभाग के एसडीओ को फोन लगाकर मौके पर बुलाने का प्रयास किये मगर एसडीओ द्विवेदी ने जनप्रतिनिधि की बातों को उपेक्षित कर मौके पर पहुंचना उचित नही समझे।

*खाद्य मंत्री, विधायक, कलेक्टर की उपस्थिति में हुआ था शिलान्यास*

दरअसल कोतमा नगर की मॉडल सड़क शिलान्यास के साथ ही विवादों की सुर्खियों में रही। दरअसल 20 दिसम्बर 2020 को कोतमा बस स्टैंड पर आयोजित करोड़ो रूपये के विकास कार्यो के भूमिपूजन शिलान्यास कार्यक्रम खाद्य आपूर्ति मंत्री बिसाहूलाल सिंह व क्षेत्रीय कांग्रेस विधायक सुनील सराफ व पूर्व कलेक्टर चंद्रमोहन ठाकुर की गरिमामयी उपस्थिति में सम्पन्न हुआ था। जिंसमे उक्त सड़क को सेशन कराने का श्रेय एक तरफ जहां खाद्य मंत्री विसाहुलाल सिंह लेना चाह रहे थे। वही दूसरी तरफ कांग्रेस विधायक सुनील सराफ ने उक्त सड़क को स्वयं की माँग पर पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ द्वारा स्वीकृत कराने का श्रेय लेते नजर आए थे। यहां तक कि उक्त कार्यक्रम में मंच से नाराज होकर कांग्रेस विधायक सुनील सराफ कलेक्टर चंद्रमोहन ठाकुर को खरीखोटी सुनाकर मंच छोड़कर चल दिये थे। व उक्त सड़क को कांग्रेस सरकार द्वारा सेशन कराने की बात कही थी। एक तरफ जहां सड़क शिलान्यास से ही विवादित नजर आयी वही कोतमा की राजनीति को देखते हुए ठेकेदार भी चुपचाप मनमुताबिक सड़क ढालता चला गया।

*नवनिर्मित मॉडल सड़क उद्घाटन के पहले ही हुई धराशाई*

दरअसल वार्ड नम्बर 2 मनेन्द्रगढ़ रोड में सीताराम के टाल के सामने मॉडल सड़क का निर्माण कार्य चल रहा है जहां सड़क की चौड़ाई को मेंटेन रखने के लिए पूर्व में बन चुकी नाली के ऊपर भी 4 इंच की पतली लेयर चढ़ाकर सड़क को चौड़ा दिखाकर मॉडल सड़क का रूप देने की कोशिश की जा रही थी। जिस कारण 10 करोड़ रुपये की मॉडल सड़क जिसका अभी काम पूरा भी नही हुआ और सड़क टूटनी/बैठनी शुरू हो गयी। दरअसल रविवार की सुबह 11 बजे करीब कटनी से नमक लेकर कोतमा किसी व्यापारी का माल खाली करने आए ट्रक को ड्राइवर ने सड़क के किनारे साइड में गाड़ी खड़ी कर जैसे ही बाहर निकला कि देखा तो उसके ट्रक का अगला पहिया नाली के ऊपर बनी मॉडल सड़क में धंस गया।

*मॉडल सड़क के निर्माण को लेकर कई बार हो चुका है विरोध*

विदित होकि पूर्व नगर पालिका अध्यक्षा मोहिनी वर्मा की यह मंशा थी कि नगर की मॉडल सड़क सुसज्जित बने जिसके लिए उन्होंने किसी लोकल ठेकेदार से काम न कराकर लोकनिर्माण विभाग से कराने का पूर्व कलेक्टर से निवेदन किया था। जिसपर लोकनिर्मान विभाग काम शुरू भी हुआ। मगर नगरीय निकाय का कोई इंटरफेयर न होने से ठेकेदार अपने मनमुताबिक सड़क बनाना शुरू किया। जहां सड़क की गुणवत्ता को लेकर नगर के युवा नेताओ ने कई बार विरोध प्रदर्शन भी किया। व लोकनिर्माण विभाग के एसडीओ को बुलाकर सड़क के निर्माण में कोई समझौता न करने की चेतावनी भी दी गयी। मगर बीते 3 साल से रुक रुक कर बन रही सड़क से परेशान जनता व नेताओ ने यह सोचकर विरोध करना बंद किया कि किसी तरह  सड़क बन तो जाए।

मौके पर पहुंचे जनप्रतिनिधि, विभाग के अधिकारी लापता*

मॉडल सड़क में ट्रक का पहिया धंस जाने की सूचना पर कोतमा नगर पालिका अध्यक्ष अजय सराफ मौके पर पहुंचे व तत्काल लोकनिर्माण विभाग के एसडीओ द्विवेदी को फोन लगाए व मामले की जानकारी दिए व उन्हें मौके पर बुलाने का प्रयास किये। मगर एसडीओ मौके पर नही पहुंचे। वही शाम 4 बजे करीब कोतमा विधायक सुनील सराफ भी मौके पर पहुंचे व उन्होंने नाली के ऊपर की पूरी सड़क तो तुड़वाकर लोकनिर्माण विभाग से दोबारा बनवाने की बात कही।

थाना परिसर में घुसा भालू, वन विभाग को दी गई सूचना, सतर्क रहें लोग


अनूपपुर/भालूमाड़ा

अनूपपुर जिले के भालूमाड़ा थाना क्षेत्र में एक भालू को देखा गया है। भालूमाड़ा थाना प्रभारी ने इसकी सूचना वन विभाग को दी। मौके पर पहुंचकर वन विभाग का अमला वन्य प्राणी भालू की सर्चिंग कर रहा है। नगर वासियों से सावधानी बरतने और घर से बाहर निकलते समय सावधान रहने की अपील की गई है। जानकारी के अनुसार भालू पसान गांव की तरफ से आया था। रोड के पास लोगों ने भालू को देखकर अपनी गाड़ी रिवर्स ली और वापस चले गए। वहीं भालू को देखकर थाने के ही पास बैठे अजीत भागकर थाना की ओर चला गया। थाना के अंदर से होते हुए भालू भालूमाड़ा शहर की ओर चला गया। थाने में घुसते समय भालू सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया। उसके बाद थाना प्रभारी अजय सिंह पवार ने इसकी सूचना वन विभाग को दी है।

लोकतंत्र विरोधी समय में कवि व कविता दोनों संकट में हैं- विनीत तिवारी


देवास

मप्र प्रगतिशील लेखक संघ द्वारा  इनोवेटिव पब्लिक स्कूल के सभागार में एक प्रादेशिक काव्य  गोष्ठी का आयोजन किया गया गोष्ठी में विभिन्न नगरों से आए अनेक कवियों ने अपनी-अपनी कविताओं का पाठ किया।

मंच पर बृजेंद्र सोनी(अनूपपुर), राजीव शुक्ला (जबलपुर), तरुण गुहा नियोगी (जबलपुर) और विनीत तिवारी (इंदौर) अतिथि के रूप में मौजूद थे।

काव्य गोष्ठी का आरंभ देवास प्रलेसं इकाई की अध्यक्ष कुसुम बागड़े के लिखे जनगीत से हुआ। मुस्कान ने भी एक जन गीत प्रस्तुत किया। गोष्ठी में असअद अंसारी (मंदसौर), कविता जड़िया (उज्जैन) पीआर मलैया (सागर), सारिका श्रीवास्तव (इंदौर) सुधीर साहू (भोपाल), शशिभूषण (उज्जैन), बृजेंद्र सोनी (अनूपपुर), राजीव कुमार शुक्ला (जबलपुर), तरुण गुहा नियोगी (जबलपुर) और विनीत तिवारी (इंदौर) ने रचना पाठ किया।

कविता जड़िया ने नागालैंड की राजधानी कोहिमा में स्थित द्वितीय विश्व युद्ध की याद में बने वार सीमेट्री के युवा शहीदों को याद करते युद्ध के बिना बेहतर राष्ट्रीय जीवन की अपील करती एक मार्मिक कविता सुनाई। असअद अंसारी ने कुछ ऐसे शेर कहे और गज़़ल सुनाई जिनमें इंसानियत, आपसी यकीन और हक, इंसाफ के तकाज़े थे। पीआर मलैया का कहना था कि जनता का मन देश का मन होता है। उसके साथ छल नहीं होना चाहिए। सारिका श्रीवास्तव ने अपनी कविता में कहा कि जब अन्याय गैर बराबरी नहीं होंगे तभी प्रेम भी पल्लवित होगा। शशि भूषण ने भर्तृहरि और अशोक को याद करते हुए भर्तृहरि की स्मृति में एक  गीत का वाचन किया और प्रधान हत्यारे का फरमान कविता सुनाई। बृजेंद्र सोनी ने जनता को बाजार और डर का आईना दिखाने वाली कविता का पाठ किया। सुधीर साहू की कविता में पहचान और नागरिक की जगह बचाने की अपील और इंसानों को दमन और अधिग्रहण से बचाने की आकांक्षा थी। राजीव कुमार शुक्ल ने विडंबनाओं को स्वर देती कविताएं पढ़ीं। तरुण गुहा नियोगी ने सरोकारों से संबद्ध अर्थगर्भी कविताओं का पाठ किया।

विनीत तिवारी ने अपने संबोधन में कहा कि वर्तमान फासिस्ट और लोकतंत्र विरोधी समय में कविता एवं कवि दोनों के सामने चुनौती और संकट है।  उनकी कविता में सवाल था कि कवि किसके पक्ष मे खड़ा है ? उन्होंने दो टूक कहा कि कविता वह नहीं हो सकती जिससे तानाशाह भी प्रेम करे। सांप्रदायिकता से संघर्ष में ही इंसानियत का बचाव है। सुविधा एवं विशेषाधिकार कवि बने रहने का यह समय नहीं है। उन्होंने काव्य गोष्ठी में पढ़ी गई कविताओं की संक्षिप्त विवेचना भी की।

काव्य गोष्ठी के अंत में देवास नगर के कुछ सुधिजनों एवं संगठन के सक्रिय सदस्यों को अतिथियों द्वारा स्मारिका "पक रही है जमीन" व अन्य पठन सामग्री भेंट कर सम्मानित किया गया।

आयोजन में सेवानिवृत्त न्यायाधीश रामप्रसाद सोलंकी, पूर्व जिला शिक्षा अधिकारी कैलाश सिंह राजपूत, कुसुम वागड़े, राजेन्द्र राठौर, सुंदरलाल परमार, नरेन्द्र जोशी, प्रतिभा कुमार, ओपी तिवारी, लीला राठौर, स्माईल नजर शेख, चांद अंजुम जोहरी, अजीज रोशन, ओंकारेश्वर गेहलोत, अजीम देवासी, मोईन खान, सुरेश जेठवा, घनश्याम जोशी, मांगीलाल तजोड़िया, रामसिंह राजपूत, इकबाल मोदी, मोहन जोशी, वंदना श्रीवास्तव, रमेश जोशी, सय्यद मकसूद अली, बबीता चौहान, प्रोफेसर एसएन त्रिवेदी, भगवानदास मेहता, प्रदीप कानूनगो, जयप्रकाश चौहान, रेशमा शेख, रमेश आनंद, दयाराम मालवीय, ओमप्रकाश वागड़े, अर्चना मित्तल, रेखा उपाध्याय, कन्हैयालाल यादव, मुस्कान सेम, जुगलकिशोर राठौर, कैलाश वर्मा, तिलकराज सेम आदि को सम्मानित किया गया। गोष्ठी का संयोजन राजेन्द्र राठौड़ और संचालन शशिभूषण ने किया। इस अवसर पर डॉ. जुगलकिशोर राठौड़ ने लता मंगेशकर की आवाज में ए मेरे वतन के लोगों...  गीत की प्रस्तुति दी। आभार कैलाश सिंह राजपूत ने माना।

MKRdezign

,

संपर्क फ़ॉर्म

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget