स्वामी विवेकानंद जयंती व गणतंत्र दिवस पर राज्यस्तरीय युवा दौड़ का होगा आयोजन


शहड़ोल

सभी लोगो को बड़ी हर्ष के साथ सूचित किया जा रहा है कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी स्वामी विवेकानंद की जयंती व गणतंत्र दिवस के उपलक्ष्य में युवा दौड़ का आयोजन किया जा रहा है इस दौड़ में 25 वर्ष के युवक युवती दोनो भाग ले सकते है। पूरा विवरण नीचे दिया गया है।

*कार्यक्रम रूपरेखा*

कार्यक्रम : राज्यस्तरीय युवा गणतंत्र दौड़, वर्ष 2022-23 (नौवा वर्ष)

चयन दौड़ दिनांक  :  11 जनवरी 2023

स्थल :  स्थानीय महात्मा गांधी स्टेडियम, शहडोल 

मुख्य दौड़ दिनांक :  12 जनवरी 2023

स्थल : स्थानीय महात्मा गांधी स्टेडियम, शहडोल

पुरुस्कार वितरण :  दिनांक :  26 जनवरी 2023

आयु वर्ग : अधिकतम 25 वर्ष आयु गणना 31 जनवरी 2023

प्रक्रिया व चरण : चयन दौड़ - 1500 मी. एवं मुख्य दौड़ - 1600 मी.

पंजीयन का माध्यम : एस.एम.एस. व्हाट्सएप्प एवं ईमेल में लिखें अपना नाम, जन्मतिथि एवं पता और भेज दें 7415792614 पर            

पंजीयन अवधि: दिनांक 15 दिसम्बर 2022 से 05 जनवरी 2023 तक, एस.एम.एस. द्वारा प्रतिभागियों का पंजीयन                 

आवेदन फॉर्म भरने की तिथि     दिनांक 11 जनवरी 2023                      

सहयोग राशि  :  100 रुपये मात्र/-

अनुमानित प्रतिभागी: 500 प्रतिभागी

पुरुस्कार राशि: समस्त सहभागी प्रतिभागियों के लिए : सहभागिता प्रमाण पत्र

            विजेताओं के लिए: नगद राशि, ट्रॉफी, स्मृति चिन्ह एवं प्रशस्ति पत्र

सर्वप्रथम राज्य के सभी जिलों में दिनांक 15 दिसम्बर 2022 से 05 जनवरी 2023 तक प्रचार-प्रसार एवं पंजीयन प्रक्रिया के माध्यम से युवा प्रतिभागियों को पंजीकृत किया जायेगा तत्पश्चात दिनांक 11 जनवरी 2023 को सभी प्रतिभागियों को सूचीबद्ध कर कार्यक्रम राज्य्स्तररीय युवा गणतंत्र दौड़ के प्रथम चरण चयन दौड़ के आयोजन में सम्मिलित करने के लिए आमंत्रित किया जायेगा।


उक्त दिनांक को प्राथमिक रूप से सभी प्रतिभागियों के आवेदन फॉर्म भरना पड़ेगा, जिसके लिए उन्हें अपने साथ दो पासपोर्ट साइज फोटो, अंकसूची (जन्मतिथि प्रमाण) एवं पहचान पत्र (स्थान प्रमाण) के साथ उपस्थित होना पड़ेगा। आवेदन फॉर्म भरने के पश्चात सभी उपस्थित प्रतिभागियों को "चयन दौड़,रिले वाइज" में सम्मिलित कर चयनित किया जायेगा।

कार्यक्रम को पारदर्शिता प्रदान करने के लिए श्रेष्ठ एवं अनुभवी कोच एवं जिला खेल प्रशिक्षक आदि कि उपस्थिति रहेगी ताकि निष्पक्षता एवं कार्यक्रम कि गरिमा बने रहे चयन दौड़ में सम्मिलित होने वाले सभी प्रतिभागियों को "सहभागिता प्रमाण पत्र" प्रदान किया जायेगा साथ ही सभी के लिए जलपान आदि की व्यवस्था रहेगी।


चयन दौड़ से चयनित प्रतिभागियों को दिनांक 12 जनवरी 2023 को "स्वामी विवेकानंद जयंती,राष्ट्रीय युवा दिवस" के उपलक्ष्य में आयोजित किये जाने वाले "सूर्य नमस्कार कार्यक्रम" में तथा "राज्यभस्त,रीय युवा गणतंत्र दौड़" के "मुख्य चरण" में सम्मिलित होने के लिए आमंत्रित किया जायेगा।

मुख्य दौड़ के कार्यक्रम में चयनित प्रतिभागियों में से श्रेष्ठ तीन धावकों को चयन "चयन दौड़" के भाँति ही किया जायेगा| "मुख्य दौड़" के विजेता प्रतिभागियों को दिनांक 26 जनवरी 2023 को शहडोल जिले में गणतंत्र दिवस पर आयोजित होने वाले कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के करकमलों से पुरुस्कृत किया जायेगा| विजेता प्रतिभागियों को पुरुस्कार स्वरुप नकद राशि, ट्रॉफी, स्मृति चिन्ह एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान किया जावेगा।

नोट:- प्रतिभागियों को एस.एम.एस. के माध्यम के पंजीयन के पश्चात दिनांक 05 जनवरी 2023 को "चयन दौड़" में आवेदन फॉर्म भरने के लिए आवश्यक रूप से दो पासपोर्ट साइज फोटो, अंकसूची (जन्मतिथि प्रमाण) एवं पहचान पत्र (स्थान प्रमाण) की प्रति के साथ अनिवार्य रूप से उपस्थित होना पड़ेगा।( कोच वीरेंद्र कुमार रैदास मीडिया प्रभारी अदम्य खेल अकादमी सोन मौहरी )

सम्मेद शिखर को तीर्थ पर्यटन स्थल घोषित करने के विरोध में हुआ विरोध प्रदर्शन कर निकाली रैली


अनूपपुर

अनूपपुर जिले के जैतहरी, कोतमा, बिजुरी राजेन्द्रग्राम, अमरकंटक, राजनगर सहित कई जगह जैन समाज के लोग विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। नगर और आसपास के सभी जैन समाज के लोगो का कहना है कि झारखंड राज्य में स्थित सम्मेद शिखर तीर्थ जो जैन समुदाय का पवित्र तीर्थ माना जाता है, पूरे भारत वर्ष में निवासरत जैन धर्म के अनुयायियों की सम्मेद शिखर तीर्थ क्षेत्र के प्रति आस्था है, जहां से 20 तीर्थंकर मोक्ष गए हैं, उस तीर्थ क्षेत्र को झारखण्ड सरकार ने पर्यटक स्थल घोषित करने का लगभग मन बना लिया है, जो की निंदनीय है।

किसी भी तीर्थ क्षेत्र जिस पर करोड़ों लोगों की आस्था है उनमें से एक सम्मेद शिखर तीर्थ को पर्यटन क्षेत्र घोषित करना उचित नहीं है, वह पूरी जैन समाज भारत बंद  के साथ 21 दिसंबर दिन बुधवार सुबह 11:00 बजे मौन जुलूस में शामिल हो रहा है और जैतहरी जैन समाज  संयुक्त रूप से एसडीएम साहब जैतहरी को राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा।

संपूर्ण जैन समाज बिजुरी,राजनगर, कोतमा सहित विशाल जनसमुदाय की की उपस्थिति में जैन एवं जैनेत्तर बन्धु अपना प्रतिष्ठान बंद कर  मांग की गई है कि झारखंड सरकार एवं केंद्रीय वन मंत्रालय द्वारा जारी अधिसूचना को निरस्त करके सिद्ध भूमि शास्वत तीर्थ क्षेत्र को जैन तीर्थ क्षेत्र घोषित किया जाए जो जैन समाज की आस्था का केंद्र है और आदि अनंत काल से उक्त सिद्ध भूमि हमारी  आस्था का केंद्र रही है अतः हमारी मांग पर अविलंब सरकार द्वारा अभयारण्य की अधिसूचना निरस्त कर जैन तीर्थ घोषित करने की मांग करते हैं उक्त कार्यक्रम में आज जैन समाज के अध्यक्ष मुकेश जैन  राजनगर से सुनील जैन विकास बोथरा ,विनय कुमार जैन कमलेश जैन नरेश जैन वैभव जैन रोहित जैन सुनील जैन,शैलेश जैन कृष्ण कुमार जैन सौरभ जैन ऋषभ जैन  अरिहंत जैन वैभव जैन रीतेश जैन राजा सौरभ जैन अनुज जैन आर्जव जैन अस्तित्व जैन आगम जैन सचिन कुमार जैन अमित जैन संजय कुमार जैन विनय कुमार जैन आयुष जैन उपस्थित रहे।

*कोतमा में हुआ विरोध प्रदर्शन*

कोतमा जैन समाज द्वारा कोतमा अनुविभागीय अधिकारी को ज्ञापन सौंप राष्ट्रपति के नाम संदेश दिया है, कि झारखंड सरकार के द्वारा लिए गए निर्णय को वापस लिया जाए। यह निर्णय आस्था को चोट पहुंचाने वाला है इस तरह का निर्णय किसी भी धर्म के हित में नहीं है जैन समाज अहिंसा को मानने वाली समाज है और जैन समाज  के द्वारा मौन विरोध प्रदर्शन कर  एक ऐसा संदेश दिया है कि हमारी आस्था से खिलवाड़ ना किया जाए अन्यथा राज्य सरकार झारखंड के खिलाफ हम बड़े से बड़े आंदोलन करने के पीछे भी नहीं हटेंगे।

जैन समाज कोतमा द्वारा निकाले गए इस विरोध प्रदर्शन में लगभग सभी लोगों की उपस्थिति दर्ज हुई जिसमें कोतमा पार्श्वनाथ दिगंबर जैन मंदिर के अध्यक्ष ऋषभ चंदेरिया जी के द्वारा संबोधन में कहा गया कि झारखंड राज्य सरकार समवेद शिखर जैसे पवित्र क्षेत्र को पर्यटन स्थल घोषित करने की भूल ना करें, समय रहते यह आदेश वापस ले लिया जाए और सम्मेद शिखर की पवित्रता बनी रहे।

*राजेन्द्रग्राम अमरकंटक में मौन विरोध प्रदर्शन*

पारसनाथ दिगम्बर जैन समिति राजेन्द्रग्राम एवं अमरकंटक द्वारा सम्वेद शिखर बचाओ आंदोलन के तहत जैन मंदिर से बाजार होते हुये रैली निकाल कर तहसील परिसर में एकत्रित होकर महामहिम राष्ट्रपति के नाम एसडीएम पुष्पराजगढ़ को पांच सूत्रीय ज्ञापन सौंपा  सम्मेद शिखर जी बचाओ आन्दोलन के समर्थन में हमारे जैन समाज द्वारा शांतिपूर्ण तरीके से प्रदर्शन कर प्रशासन से मांग कर रहे है।

*पांच सूत्रीय ज्ञापन की मुख्य मांग*

1. पारसनाथ पर्वतराज को वन्य जीव अभ्यारण पर्यावरण पर्यटन के लिए घोषित इको सेंसिटिव जोन के अंतर्गत जोनल मास्टर प्लान व पर्यटन मास्टन प्लान, पर्यटन / धार्मिक पर्यटन सूची से बाहर किया जाएँ।

2. पारसनाथ पर्वतराज को बिना जैन समाज की सहमति के इको सेंसिटिव जोन के अंतर्गत वन्य जीव अभ्यारण्य का एक भाग और तीर्थ माना जाता है। लिखकर तीर्थराज की स्वतंत्र पहचान व पवित्रता नष्ट करने वाली झारखण्ड सरकार की अनुशंसा पर केंद्रीय वन मंत्रालय द्वारा जारी अधिसूचना क्र. 2795 (ई) दिनांक 02 अगस्त 2019 को अविलंब रद्द किया जाए। 

3. पारसनाथ पर्वतराज और मधुबन को मॉस-मदिरा बिक्री मुक्त पवित्र जैन तीर्थस्थल घोषित किया जाए।

4. पारसनाथ की वन्दना मार्ग को अतिक्रमण, वाहन संचालन व अभक्ष्य सामग्री बिक्री मुक्त कर यात्री पंजीकरण, सामान जांच हेतु CRPF व स्कैनर, CCTV कैमरे सहित हो चेक पोस्ट चिकित्सा सुविधा सहित बनाये जाए। 

5. पर्वतराज से पेड़ों का अवैध कटान पत्थरों का अवैध खनन और महुआ के लिए आग लगाना प्रतिबंधित हो।

उक्त कार्यक्रम में आज जैन समाज के अध्यक्ष मुकेश जैन  राजनगर से सुनील जैन विकास बोथरा ,विनय कुमार जैन कमलेश जैन नरेश जैन वैभव जैन रोहित जैन सुनील जैन,शैलेश जैन कृष्ण कुमार जैन सौरभ जैन ऋषभ जैन  अरिहंत जैन वैभव जैन रीतेश जैन राजा सौरभ जैन अनुज जैन आर्जव जैन अस्तित्व जैन आगम जैन सचिन कुमार जैन अमित जैन संजय कुमार जैन विनय कुमार जैन आयुष जैन उपस्थित रहे।।

भगवती मानव कल्याण के सदस्यों ने पकड़वाया बिक्री होने जा रहा अवैध शराब, मामला दर्ज


अनूपपुर/अमरकंटक

जिला प्रवक्ता अमित कुमार यादव जिलाध्यक्ष राम किशोर सिंह राणा ने बताया कि पुष्पराजगढ़ क्षेत्र में धड़ल्ले से चल रहा है अवैध कारोबार प्रतिदिन शराब ले जाकर लोगों को गांव गांव बांटकर जहर पिलाया जा रहा है जिसको लेकर मध्य प्रदेश के मुखिया शिवराज सिंह मुख्यमंत्री के द्वारा एक तरफ नशा मुक्ति अभियान चलाया जाता है वही दूसरी तरफ अवैध शराब का कारोबार धड़ल्ले से चल रहा है जिसे रोकने में शासन-प्रशासन एवं अनूपपुर आबकारी विभाग नाकाम साबित हो रही है। बुधवार के दिन शाम 5 बजे ग्राम जामकछार पुष्पराजगढ़ थाना अमरकंटक में भगवती मानव कल्याण संगठन एवं भारतीय शक्ति चेतना पार्टी अनूपपुर के कार्यकर्ताओं ने एवं  जिला प्रवक्ता अमित कुमार यादव पुलिस अधीक्षक अनूपपुर एसडीओपी पुष्पराजगढ़ थाना अमरकंटक टीआई को सूचना देकर बताया गया कि आरोपी द्वारा अवैध शराब ले जाया जा रहा है मौके में पहुंची पुलिस के सामने आरोपी अपना नाम किशन लाल पड़वार पिता सुंदरलाल पड़वार ग्राम लालपुर, पिंटू यादव पिता शंकर लाल यादव ग्राम लालपुर यह दोनों आरोपी के द्वारा अवैध शराब जाम कछार होते हुए राजेंद्र ग्राम लेकर  जा रहा था तभी संगठन के कार्यकर्ताओं ने उसे रोककर अवैध शराब को पकड़ लिया पुलिस के उपस्थिति में पंचनामा बनवाते हुए एफ आई आर करवाया गया भगवती मानव कल्याण संगठन के द्वारा समाज को नशा मुक्त मांसाहार मुक्त चरित्रवान समाज का निर्माण करने में अहम भूमिका निभा रहा है।

MKRdezign

,

संपर्क फ़ॉर्म

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget