स्वामी विवेकानंद जयंती व गणतंत्र दिवस पर राज्यस्तरीय युवा दौड़ का होगा आयोजन
शहड़ोल
सभी लोगो को बड़ी हर्ष के साथ सूचित किया जा रहा है कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी स्वामी विवेकानंद की जयंती व गणतंत्र दिवस के उपलक्ष्य में युवा दौड़ का आयोजन किया जा रहा है इस दौड़ में 25 वर्ष के युवक युवती दोनो भाग ले सकते है। पूरा विवरण नीचे दिया गया है।
*कार्यक्रम रूपरेखा*
कार्यक्रम : राज्यस्तरीय युवा गणतंत्र दौड़, वर्ष 2022-23 (नौवा वर्ष)
चयन दौड़ दिनांक : 11 जनवरी 2023
स्थल : स्थानीय महात्मा गांधी स्टेडियम, शहडोल
मुख्य दौड़ दिनांक : 12 जनवरी 2023
स्थल : स्थानीय महात्मा गांधी स्टेडियम, शहडोल
पुरुस्कार वितरण : दिनांक : 26 जनवरी 2023
आयु वर्ग : अधिकतम 25 वर्ष आयु गणना 31 जनवरी 2023
प्रक्रिया व चरण : चयन दौड़ - 1500 मी. एवं मुख्य दौड़ - 1600 मी.
पंजीयन का माध्यम : एस.एम.एस. व्हाट्सएप्प एवं ईमेल में लिखें अपना नाम, जन्मतिथि एवं पता और भेज दें 7415792614 पर
पंजीयन अवधि: दिनांक 15 दिसम्बर 2022 से 05 जनवरी 2023 तक, एस.एम.एस. द्वारा प्रतिभागियों का पंजीयन
आवेदन फॉर्म भरने की तिथि दिनांक 11 जनवरी 2023
सहयोग राशि : 100 रुपये मात्र/-
अनुमानित प्रतिभागी: 500 प्रतिभागी
पुरुस्कार राशि: समस्त सहभागी प्रतिभागियों के लिए : सहभागिता प्रमाण पत्र
विजेताओं के लिए: नगद राशि, ट्रॉफी, स्मृति चिन्ह एवं प्रशस्ति पत्र
सर्वप्रथम राज्य के सभी जिलों में दिनांक 15 दिसम्बर 2022 से 05 जनवरी 2023 तक प्रचार-प्रसार एवं पंजीयन प्रक्रिया के माध्यम से युवा प्रतिभागियों को पंजीकृत किया जायेगा तत्पश्चात दिनांक 11 जनवरी 2023 को सभी प्रतिभागियों को सूचीबद्ध कर कार्यक्रम राज्य्स्तररीय युवा गणतंत्र दौड़ के प्रथम चरण चयन दौड़ के आयोजन में सम्मिलित करने के लिए आमंत्रित किया जायेगा।
उक्त दिनांक को प्राथमिक रूप से सभी प्रतिभागियों के आवेदन फॉर्म भरना पड़ेगा, जिसके लिए उन्हें अपने साथ दो पासपोर्ट साइज फोटो, अंकसूची (जन्मतिथि प्रमाण) एवं पहचान पत्र (स्थान प्रमाण) के साथ उपस्थित होना पड़ेगा। आवेदन फॉर्म भरने के पश्चात सभी उपस्थित प्रतिभागियों को "चयन दौड़,रिले वाइज" में सम्मिलित कर चयनित किया जायेगा।
कार्यक्रम को पारदर्शिता प्रदान करने के लिए श्रेष्ठ एवं अनुभवी कोच एवं जिला खेल प्रशिक्षक आदि कि उपस्थिति रहेगी ताकि निष्पक्षता एवं कार्यक्रम कि गरिमा बने रहे चयन दौड़ में सम्मिलित होने वाले सभी प्रतिभागियों को "सहभागिता प्रमाण पत्र" प्रदान किया जायेगा साथ ही सभी के लिए जलपान आदि की व्यवस्था रहेगी।
चयन दौड़ से चयनित प्रतिभागियों को दिनांक 12 जनवरी 2023 को "स्वामी विवेकानंद जयंती,राष्ट्रीय युवा दिवस" के उपलक्ष्य में आयोजित किये जाने वाले "सूर्य नमस्कार कार्यक्रम" में तथा "राज्यभस्त,रीय युवा गणतंत्र दौड़" के "मुख्य चरण" में सम्मिलित होने के लिए आमंत्रित किया जायेगा।
मुख्य दौड़ के कार्यक्रम में चयनित प्रतिभागियों में से श्रेष्ठ तीन धावकों को चयन "चयन दौड़" के भाँति ही किया जायेगा| "मुख्य दौड़" के विजेता प्रतिभागियों को दिनांक 26 जनवरी 2023 को शहडोल जिले में गणतंत्र दिवस पर आयोजित होने वाले कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के करकमलों से पुरुस्कृत किया जायेगा| विजेता प्रतिभागियों को पुरुस्कार स्वरुप नकद राशि, ट्रॉफी, स्मृति चिन्ह एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान किया जावेगा।
नोट:- प्रतिभागियों को एस.एम.एस. के माध्यम के पंजीयन के पश्चात दिनांक 05 जनवरी 2023 को "चयन दौड़" में आवेदन फॉर्म भरने के लिए आवश्यक रूप से दो पासपोर्ट साइज फोटो, अंकसूची (जन्मतिथि प्रमाण) एवं पहचान पत्र (स्थान प्रमाण) की प्रति के साथ अनिवार्य रूप से उपस्थित होना पड़ेगा।( कोच वीरेंद्र कुमार रैदास मीडिया प्रभारी अदम्य खेल अकादमी सोन मौहरी )


