सम्मेद शिखर को तीर्थ पर्यटन स्थल घोषित करने के विरोध में हुआ विरोध प्रदर्शन कर निकाली रैली
अनूपपुर
अनूपपुर जिले के जैतहरी, कोतमा, बिजुरी राजेन्द्रग्राम, अमरकंटक, राजनगर सहित कई जगह जैन समाज के लोग विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। नगर और आसपास के सभी जैन समाज के लोगो का कहना है कि झारखंड राज्य में स्थित सम्मेद शिखर तीर्थ जो जैन समुदाय का पवित्र तीर्थ माना जाता है, पूरे भारत वर्ष में निवासरत जैन धर्म के अनुयायियों की सम्मेद शिखर तीर्थ क्षेत्र के प्रति आस्था है, जहां से 20 तीर्थंकर मोक्ष गए हैं, उस तीर्थ क्षेत्र को झारखण्ड सरकार ने पर्यटक स्थल घोषित करने का लगभग मन बना लिया है, जो की निंदनीय है।
किसी भी तीर्थ क्षेत्र जिस पर करोड़ों लोगों की आस्था है उनमें से एक सम्मेद शिखर तीर्थ को पर्यटन क्षेत्र घोषित करना उचित नहीं है, वह पूरी जैन समाज भारत बंद के साथ 21 दिसंबर दिन बुधवार सुबह 11:00 बजे मौन जुलूस में शामिल हो रहा है और जैतहरी जैन समाज संयुक्त रूप से एसडीएम साहब जैतहरी को राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा।
संपूर्ण जैन समाज बिजुरी,राजनगर, कोतमा सहित विशाल जनसमुदाय की की उपस्थिति में जैन एवं जैनेत्तर बन्धु अपना प्रतिष्ठान बंद कर मांग की गई है कि झारखंड सरकार एवं केंद्रीय वन मंत्रालय द्वारा जारी अधिसूचना को निरस्त करके सिद्ध भूमि शास्वत तीर्थ क्षेत्र को जैन तीर्थ क्षेत्र घोषित किया जाए जो जैन समाज की आस्था का केंद्र है और आदि अनंत काल से उक्त सिद्ध भूमि हमारी आस्था का केंद्र रही है अतः हमारी मांग पर अविलंब सरकार द्वारा अभयारण्य की अधिसूचना निरस्त कर जैन तीर्थ घोषित करने की मांग करते हैं उक्त कार्यक्रम में आज जैन समाज के अध्यक्ष मुकेश जैन राजनगर से सुनील जैन विकास बोथरा ,विनय कुमार जैन कमलेश जैन नरेश जैन वैभव जैन रोहित जैन सुनील जैन,शैलेश जैन कृष्ण कुमार जैन सौरभ जैन ऋषभ जैन अरिहंत जैन वैभव जैन रीतेश जैन राजा सौरभ जैन अनुज जैन आर्जव जैन अस्तित्व जैन आगम जैन सचिन कुमार जैन अमित जैन संजय कुमार जैन विनय कुमार जैन आयुष जैन उपस्थित रहे।
*कोतमा में हुआ विरोध प्रदर्शन*
कोतमा जैन समाज द्वारा कोतमा अनुविभागीय अधिकारी को ज्ञापन सौंप राष्ट्रपति के नाम संदेश दिया है, कि झारखंड सरकार के द्वारा लिए गए निर्णय को वापस लिया जाए। यह निर्णय आस्था को चोट पहुंचाने वाला है इस तरह का निर्णय किसी भी धर्म के हित में नहीं है जैन समाज अहिंसा को मानने वाली समाज है और जैन समाज के द्वारा मौन विरोध प्रदर्शन कर एक ऐसा संदेश दिया है कि हमारी आस्था से खिलवाड़ ना किया जाए अन्यथा राज्य सरकार झारखंड के खिलाफ हम बड़े से बड़े आंदोलन करने के पीछे भी नहीं हटेंगे।
जैन समाज कोतमा द्वारा निकाले गए इस विरोध प्रदर्शन में लगभग सभी लोगों की उपस्थिति दर्ज हुई जिसमें कोतमा पार्श्वनाथ दिगंबर जैन मंदिर के अध्यक्ष ऋषभ चंदेरिया जी के द्वारा संबोधन में कहा गया कि झारखंड राज्य सरकार समवेद शिखर जैसे पवित्र क्षेत्र को पर्यटन स्थल घोषित करने की भूल ना करें, समय रहते यह आदेश वापस ले लिया जाए और सम्मेद शिखर की पवित्रता बनी रहे।
*राजेन्द्रग्राम अमरकंटक में मौन विरोध प्रदर्शन*
पारसनाथ दिगम्बर जैन समिति राजेन्द्रग्राम एवं अमरकंटक द्वारा सम्वेद शिखर बचाओ आंदोलन के तहत जैन मंदिर से बाजार होते हुये रैली निकाल कर तहसील परिसर में एकत्रित होकर महामहिम राष्ट्रपति के नाम एसडीएम पुष्पराजगढ़ को पांच सूत्रीय ज्ञापन सौंपा सम्मेद शिखर जी बचाओ आन्दोलन के समर्थन में हमारे जैन समाज द्वारा शांतिपूर्ण तरीके से प्रदर्शन कर प्रशासन से मांग कर रहे है।
*पांच सूत्रीय ज्ञापन की मुख्य मांग*
1. पारसनाथ पर्वतराज को वन्य जीव अभ्यारण पर्यावरण पर्यटन के लिए घोषित इको सेंसिटिव जोन के अंतर्गत जोनल मास्टर प्लान व पर्यटन मास्टन प्लान, पर्यटन / धार्मिक पर्यटन सूची से बाहर किया जाएँ।
2. पारसनाथ पर्वतराज को बिना जैन समाज की सहमति के इको सेंसिटिव जोन के अंतर्गत वन्य जीव अभ्यारण्य का एक भाग और तीर्थ माना जाता है। लिखकर तीर्थराज की स्वतंत्र पहचान व पवित्रता नष्ट करने वाली झारखण्ड सरकार की अनुशंसा पर केंद्रीय वन मंत्रालय द्वारा जारी अधिसूचना क्र. 2795 (ई) दिनांक 02 अगस्त 2019 को अविलंब रद्द किया जाए।
3. पारसनाथ पर्वतराज और मधुबन को मॉस-मदिरा बिक्री मुक्त पवित्र जैन तीर्थस्थल घोषित किया जाए।
4. पारसनाथ की वन्दना मार्ग को अतिक्रमण, वाहन संचालन व अभक्ष्य सामग्री बिक्री मुक्त कर यात्री पंजीकरण, सामान जांच हेतु CRPF व स्कैनर, CCTV कैमरे सहित हो चेक पोस्ट चिकित्सा सुविधा सहित बनाये जाए।
5. पर्वतराज से पेड़ों का अवैध कटान पत्थरों का अवैध खनन और महुआ के लिए आग लगाना प्रतिबंधित हो।
उक्त कार्यक्रम में आज जैन समाज के अध्यक्ष मुकेश जैन राजनगर से सुनील जैन विकास बोथरा ,विनय कुमार जैन कमलेश जैन नरेश जैन वैभव जैन रोहित जैन सुनील जैन,शैलेश जैन कृष्ण कुमार जैन सौरभ जैन ऋषभ जैन अरिहंत जैन वैभव जैन रीतेश जैन राजा सौरभ जैन अनुज जैन आर्जव जैन अस्तित्व जैन आगम जैन सचिन कुमार जैन अमित जैन संजय कुमार जैन विनय कुमार जैन आयुष जैन उपस्थित रहे।।
