भगवती मानव कल्याण के सदस्यों ने पकड़वाया बिक्री होने जा रहा अवैध शराब, मामला दर्ज

भगवती मानव कल्याण के सदस्यों ने पकड़वाया बिक्री होने जा रहा अवैध शराब, मामला दर्ज


अनूपपुर/अमरकंटक

जिला प्रवक्ता अमित कुमार यादव जिलाध्यक्ष राम किशोर सिंह राणा ने बताया कि पुष्पराजगढ़ क्षेत्र में धड़ल्ले से चल रहा है अवैध कारोबार प्रतिदिन शराब ले जाकर लोगों को गांव गांव बांटकर जहर पिलाया जा रहा है जिसको लेकर मध्य प्रदेश के मुखिया शिवराज सिंह मुख्यमंत्री के द्वारा एक तरफ नशा मुक्ति अभियान चलाया जाता है वही दूसरी तरफ अवैध शराब का कारोबार धड़ल्ले से चल रहा है जिसे रोकने में शासन-प्रशासन एवं अनूपपुर आबकारी विभाग नाकाम साबित हो रही है। बुधवार के दिन शाम 5 बजे ग्राम जामकछार पुष्पराजगढ़ थाना अमरकंटक में भगवती मानव कल्याण संगठन एवं भारतीय शक्ति चेतना पार्टी अनूपपुर के कार्यकर्ताओं ने एवं  जिला प्रवक्ता अमित कुमार यादव पुलिस अधीक्षक अनूपपुर एसडीओपी पुष्पराजगढ़ थाना अमरकंटक टीआई को सूचना देकर बताया गया कि आरोपी द्वारा अवैध शराब ले जाया जा रहा है मौके में पहुंची पुलिस के सामने आरोपी अपना नाम किशन लाल पड़वार पिता सुंदरलाल पड़वार ग्राम लालपुर, पिंटू यादव पिता शंकर लाल यादव ग्राम लालपुर यह दोनों आरोपी के द्वारा अवैध शराब जाम कछार होते हुए राजेंद्र ग्राम लेकर  जा रहा था तभी संगठन के कार्यकर्ताओं ने उसे रोककर अवैध शराब को पकड़ लिया पुलिस के उपस्थिति में पंचनामा बनवाते हुए एफ आई आर करवाया गया भगवती मानव कल्याण संगठन के द्वारा समाज को नशा मुक्त मांसाहार मुक्त चरित्रवान समाज का निर्माण करने में अहम भूमिका निभा रहा है।

Labels:

Post a Comment

MKRdezign

,

संपर्क फ़ॉर्म

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget