नाबालिग का अपहरण व दुष्कर्म के आरोपी को आजीवन व सहयोगी को 5 वर्ष का कारावास


अनूपपुर

विशेष न्यायाधीश लैंगिक अपराधों से बालकों का संरक्षण अधिनियम 2012 अनूपपुर की न्यायालय ने थाना राजेन्द्रग्राम के अपराध की धारा 342, 366क, 376(2)(आई), 506 भाग-2, 34 भादवि, 3/4 पॉक्सोर एक्ट एवं (3)(2)(व्ही्) एससी एसटी एक्टी में आरोपी 23 वर्षीय छोटू बंजारा पुत्र लल्ला सिंह बंजारा निवासी ग्राम नौगवां थाना राजेन्द्र्ग्राम को आजीवन कारावास व कुल 7000 रू. जुर्माने तथा आरोपी 32 वर्षीय शंकर सिंह मार्को पुत्र खज्जू सिंह मार्को निवासी ग्राम बिजौरा थाना राजेन्द्रग्राम को 05 वर्ष सश्रम कारावास एवं कुल 3000 रू. अर्थदण्ड की सजा सुनाई गई है। न्यायालय ने पीडिता को बतौर प्रतिकर चार लाख रूपये दिलाए जाने का भी आदेश दिया हैं। पैरवी सहायक जिला अभियोजन अधिकारी नारेन्द्रादास महरा ने की। जिला अभियोजन अधिकारी हेमन्त अग्रवाल ने सोमवार को बताया कि 05 जनवरी 2019 को पीडिता ने थाना राजेन्द्रग्राम में लिखित आवेदन देते हुए बताया कि छोटू बंजारा निवासी नौगवां के द्वारा मेरे साथ गलत काम (बलात्कार) करने व जान से मारने की धमकी दी हैं। 01 जनवरी को 2019 को अपनी बीमारी के इलाज के लिये राजेन्द्रग्राम अस्पताल आई थी वापस जाने के लिए ऑटो का इंतजार कर रही थी, उसी समय छोटू बंजारा आया और मुझे डरा धमकाकर ग्राम बिजौरा शंकर सिंह के घर में ले जाकर दो रात मेरे साथ जबरन गलत काम किया। दूसरे दिन कहां कि अब चले जाओ रिपोर्ट नहीं करना नहीं तो तुम्हारे परिवार को जान से खत्म कर दूंगा। घर वापस आकर घटना की जानकारी माता-पिता को बताई। जिस पर थाना राजेन्द्रग्राम में अपराध पंजीबद्ध धारा 376(2)आई,जे, 506 भादवि, 3/4 पॉक्सो एक्ट एवं 3(2)5 एससी एसटी एक्ट पंजीबद्ध किया गया। मामला एससी एसटी एक्ट को होने से एसडीओपी पुष्पराजगढ द्वारा मामले की विवेचना की गई। दौरान विवेचना आरोपित छोटू बंजारा एवं शंकर सिंह को गिरफ्तार किया गया। संपूर्ण विवेचना करते हुए पुलिस ने अभियोग पत्र न्यायालय में प्रस्तुत किया। जहां न्यायालय के समक्ष अभियोजन द्वारा प्रस्तुत साक्ष्यो एवं तर्कों से आरोपितों के विरूद्ध अभियोजन अपराध संदेह से परे प्रमाणित करने में सफल रहा। जिस पर न्यायालय ने सजा सुनाई।

कवयत्रियो ने अपने काव्य पाठ के माध्यम से बालिका बचाव, पर्यावरण दिए  संदेश


अनूपपुर/भोपाल

अर्पिता, साहित्यक, सामाजिक, सांस्कृतिक, संरक्षण संस्था तत्वाधान में भोपाल की विभिन्न पुरस्कारों से अलंकृत कवयत्रियो द्वारा भोपाल हाट के पास स्थित नाइन मसाला रिस्टेरेंट के हॉल में किए गए काव्य पाठ के माध्यम से समाज में बालिकाओं के साथ हो रहे विकृत व्यवहार पर अंकुश लगाने, उनके संरक्षण, पर्यावरण प्रदुषण एवम अन्य सम सामयिक विषयों पर महत्वपूर्ण संदेश दिये।

कार्यक्रम के प्रारंभ में मुख्य अतिथि श्री हरिओम जटिया जी एवम विशेष अतिथि डॉ. प्रीति प्रवीण खरे जी ने मां सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर काव्य पाठ का शुभारंभ किया। इस अवसर पर कवयत्रियो द्वारा सर्वप्रथम मां शारदा पर भावगीत प्रस्तुत किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित भोपाल की  विभिन्न पुरस्कारों से अलंकृत नामीगीरामी कवयत्रियो मे सुनीता शर्मा, अर्चना चटर्जी, प्रमिला झरबड़े, सुषमा श्रीवास्तव, वंदना खरे मुक्त चचाई जिला अनूपपुर म.प्र, राजकुमारी चौकसे, लता खंडेवाल,  आशा श्रीवास्तव, प्रीति श्रीवास्तव ने नारी शक्ति को  विशेषकर समाज में बालिकाओं के साथ हो रहे विकृत व्यवहार पर अंकुश लगाने, उनके संरक्षण "बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ" पर जोर देने, बिगड़ते पर्यावरण को स्वच्छ बनाने और अन्य सम सामयिक विषयों पर अपनी स्वरचित कविता के माध्यम से सकारात्मक संदेश दिया गया।

उन्होंने अपने काव्य पाठ में माध्यम से कहा की नारी कमजोर नहीं है, अबला, बेचारी जैसे शब्द मिटा दो और कानून सख्त बना दो, बलत्कारियो को गोली मर दो, जैसे महत्वपूर्ण संदेश दिए।

काव्य पाठ कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि श्री हरिओम जटिया ने कहा कि रचनाकार अपने आप में बहुत ही महान होता है, वह न जाने कैसे कैसे शब्द को जोड़कर कविता को अंजाम देता है। जिसमें समाज में परिवर्तन लाने की ताकत होती है। इस अवसर पर प्रमुख अतिथि डॉ. प्रीति खरे ने अर्पिता, साहित्यक, सामाजिक, सांस्कृतिक, संरक्षण संस्था की अध्यक्ष, श्रीमती साधना भदौरिया को धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि आज का यह कार्यक्रम महत्वपूर्ण होने के साथ साथ संदेशात्मक है। उन्होंने  भी अपना काव्य पाठ किया। काव्य पाठ को संबोधित करते हुए श्रीमती भदौरिया ने कहा कि अत्यंत अल्प समय में यह आयोजन किया है, किंतु हमारी सम्माननीय कवयत्रियो के अपार सहयोग से यह सफल हो पाया है। आनेवाले दिनों में इसे बड़े पैमाने पर अयोजित करेंगे। इस अवसर पर सभी कवयत्रियो का सम्मान पत्र एवम प्रतीक चिन्ह देकर सम्मान किया गया। काव्य पाठ का सफल संचालन श्रीमती साधना श्रीवास्तव द्वारा किया गया।

हर मिनिट भारत में शराब से हो रही हैं एक मौत अमेरिका की कुल आबादी के बराबर है भारत में नशेड़ी

*सीसीएफ की 129 वी ई कार्यशाला में नशे की त्रासदी पर परिचर्चा*


अनूपपुर

'लेकर देख एक बार तो मजा आएगा' यह नशे का बीज मंत्र है 95 फीसद नशेड़ी जीवन मे पहली बार इसी एक बार के मजे के चक्कर मे आकर जीवन को बर्बाद कर रहे होते हैं।भारत में इस समय 28 करोड़ लोग विभिन्न प्रकार के नशों की सीधी गिरफ्त में हैं।यह आबादी अमेरिका की कुल जनसंख्या के बराबर है।इस संख्या में 16 करोड़ लोग शराब और 12 करोड़ ड्रग्स,भांग,गांजा,व्हाइटनर,सिगरेट,गुटखा का प्रतिदिन सेवन कर रहे हैं।यह जानकारी आज चाइल्ड कंजर्वेशन फाउंडेशन की 129 वी ई कार्यशाला को संबोधित करते हुए शुद्धि नशा मुक्ति केंद्र के संचालक राजीव तिवारी ने दी।कार्यशाला में इस सप्ताह कटनी जिले के बच्चों ने विषय विशेषज्ञों के साथ सीधा संवाद किया।

श्री तिवारी ने बताया कि देश मे पहली बार 2109 मे सामाजिक न्याय एवं आधिकारिता मंत्रालय ने एम्स नई दिल्ली के नेतृत्व में एक देशव्यापी सर्वे कराया है इस सर्वे के आंकड़े बताते है कि 28 करोड लोगों में से7.5 करोड़ नशे की गिरफ्त में इस सीमा तक फंस चुके है वे परिवार,समाज के लिए विनाशक की भूमिका में आ चुके हैं।

श्री तिवारी ने बताया कि 6 करोड लोग नशे की दलदल से बाहर निकलने के लिए प्रयासरत है लेकिन उनका पुनर्वास नही हो पा रहा  है।उन्होंने बताया कि भारत एक ऐसा देश है जहां 5 लाख लोग हर साल केवल शराब के नशे के चलते मौत के मुहं में चले जाते हैं।यानी हर एक मिनिट में यहां एक भारतीय की मौत शराब से हो रही है।देश मे 45 फीसदी सड़क दुर्घटनाओं का मूल कारण नशे में गाड़ी चलाना है।

श्री तिवारी ने बताया कि जब कोई पहली मजे के लिए नशा करता है तो शरीर मे डोपेमिन नामक हैप्पी हार्मोन रिलीज होता है जो अंततः आदमी को नशेड़ी बना देता है।

कार्यशाला में बच्चों को नशे की परिस्थितियों से बचाव के लिए जेजे एक्ट एवं अन्य कानूनी प्रावधानों पर विस्तार से चर्चा की गई।फाउंडेशन के सचिव डॉ कृपाशंकर चौबे ने जेजे एक्ट के सेक्शन 78 के प्रावधानों पर चर्चा की। अनूपपुर सीडब्ल्यूसी अध्यक्ष कुमार ध्रुव ने बच्चों को पढ़ाई के तनाव से मुक्ति के मंत्र बताए। कटनी से राकेश अग्रवाल ने भी उपयोगी जानकारी इस सेमिनार में उपलब्ध कराई। कार्यक्रम का संचालन डॉ कृपाशंकर चौबे ने किया।

MKRdezign

,

संपर्क फ़ॉर्म

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget