कवयत्रियो ने अपने काव्य पाठ के माध्यम से बालिका बचाव, पर्यावरण दिए संदेश
अनूपपुर/भोपाल
अर्पिता, साहित्यक, सामाजिक, सांस्कृतिक, संरक्षण संस्था तत्वाधान में भोपाल की विभिन्न पुरस्कारों से अलंकृत कवयत्रियो द्वारा भोपाल हाट के पास स्थित नाइन मसाला रिस्टेरेंट के हॉल में किए गए काव्य पाठ के माध्यम से समाज में बालिकाओं के साथ हो रहे विकृत व्यवहार पर अंकुश लगाने, उनके संरक्षण, पर्यावरण प्रदुषण एवम अन्य सम सामयिक विषयों पर महत्वपूर्ण संदेश दिये।
कार्यक्रम के प्रारंभ में मुख्य अतिथि श्री हरिओम जटिया जी एवम विशेष अतिथि डॉ. प्रीति प्रवीण खरे जी ने मां सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर काव्य पाठ का शुभारंभ किया। इस अवसर पर कवयत्रियो द्वारा सर्वप्रथम मां शारदा पर भावगीत प्रस्तुत किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित भोपाल की विभिन्न पुरस्कारों से अलंकृत नामीगीरामी कवयत्रियो मे सुनीता शर्मा, अर्चना चटर्जी, प्रमिला झरबड़े, सुषमा श्रीवास्तव, वंदना खरे मुक्त चचाई जिला अनूपपुर म.प्र, राजकुमारी चौकसे, लता खंडेवाल, आशा श्रीवास्तव, प्रीति श्रीवास्तव ने नारी शक्ति को विशेषकर समाज में बालिकाओं के साथ हो रहे विकृत व्यवहार पर अंकुश लगाने, उनके संरक्षण "बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ" पर जोर देने, बिगड़ते पर्यावरण को स्वच्छ बनाने और अन्य सम सामयिक विषयों पर अपनी स्वरचित कविता के माध्यम से सकारात्मक संदेश दिया गया।
उन्होंने अपने काव्य पाठ में माध्यम से कहा की नारी कमजोर नहीं है, अबला, बेचारी जैसे शब्द मिटा दो और कानून सख्त बना दो, बलत्कारियो को गोली मर दो, जैसे महत्वपूर्ण संदेश दिए।
काव्य पाठ कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि श्री हरिओम जटिया ने कहा कि रचनाकार अपने आप में बहुत ही महान होता है, वह न जाने कैसे कैसे शब्द को जोड़कर कविता को अंजाम देता है। जिसमें समाज में परिवर्तन लाने की ताकत होती है। इस अवसर पर प्रमुख अतिथि डॉ. प्रीति खरे ने अर्पिता, साहित्यक, सामाजिक, सांस्कृतिक, संरक्षण संस्था की अध्यक्ष, श्रीमती साधना भदौरिया को धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि आज का यह कार्यक्रम महत्वपूर्ण होने के साथ साथ संदेशात्मक है। उन्होंने भी अपना काव्य पाठ किया। काव्य पाठ को संबोधित करते हुए श्रीमती भदौरिया ने कहा कि अत्यंत अल्प समय में यह आयोजन किया है, किंतु हमारी सम्माननीय कवयत्रियो के अपार सहयोग से यह सफल हो पाया है। आनेवाले दिनों में इसे बड़े पैमाने पर अयोजित करेंगे। इस अवसर पर सभी कवयत्रियो का सम्मान पत्र एवम प्रतीक चिन्ह देकर सम्मान किया गया। काव्य पाठ का सफल संचालन श्रीमती साधना श्रीवास्तव द्वारा किया गया।
