शिकार के लिए लगाए गए करंट की चपेट में आये 2 युवक, 1 की हुई मौत, 1 घायल अस्पताल में भर्ती

शिकार के लिए लगाए गए करंट की चपेट में आये 2 युवक, 1 की हुई मौत, 1 घायल अस्पताल में भर्ती


शहडोल

जिले के ब्यौहारी थाना क्षेत्र के साखी गांव के पास जंगल में जंगली जानवरों के शिकार के लिए बिछाए गए करंट की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई, जबकि उसका साथी गंभीर रूप से झुलस गया। घटना के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया। आसपास मौजूद लोगों ने दोनों युवकों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने एक युवक को मृत घोषित कर दिया। वहीं दूसरे का इलाज जारी है।

पुलिस के अनुसार मृतक की पहचान साखी निवासी प्रिंस लोनी (19) पुत्र सूरज लोनी के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि प्रिंस अपने एक साथी के साथ घर से निकला था। दोनों जब गांव के पास जंगल वाले क्षेत्र से गुजर रहे थे, तभी वहां जंगली जानवरों के शिकार के उद्देश्य से अवैध रूप से बिछाए गए बिजली के तार की चपेट में आ गए। करंट लगते ही दोनों युवक गंभीर रूप से घायल होकर जमीन पर गिर पड़े।

घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और बिजली के संपर्क से दोनों को अलग कर तत्काल अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल में उपचार के दौरान प्रिंस ने दम तोड़ दिया, जबकि दूसरे युवक का इलाज जारी है। उसकी हालत पर चिकित्सकों की निगरानी बनी हुई है।

सूचना मिलने पर ब्यौहारी थाना पुलिस अस्पताल पहुंची और मामले की जांच शुरू की। पुलिस ने मृतक के शव का पंचनामा तैयार कर पोस्टमार्टम की कार्रवाई कराई। इसके बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। मामले में मर्ग कायम कर विवेचना शुरू कर दी गई है। दोषियों की पहचान के लिए आसपास के ग्रामीणों से पूछताछ की जा रही है। पुलिस का कहना है कि जांच के आधार पर आगे वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

Labels:

Post a Comment

MKRdezign

,

संपर्क फ़ॉर्म

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget