गिट्टी से लदा ट्रक लगी आग, घंटो सड़क मार्ग रहा जाम, सैकड़ो वाहन फंसे रहे, 2 घंटे बाद आग पर पाया काबू

गिट्टी से लदा ट्रक लगी आग, घंटो सड़क मार्ग रहा जाम, सैकड़ो वाहन फंसे रहे, 2 घंटे बाद आग पर पाया काबू


अनूपपुर

जिले के कोतमा-अनूपपुर मुख्य मार्ग स्थित राष्ट्रीय राजमार्ग-43 पर उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब गिट्टी से लदे एक हाइवा ट्रक में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने पूरे वाहन को अपनी चपेट में ले लिया और हाइवा धू-धू कर जलने लगी। घटना के कारण हाईवे पर करीब दो घंटे तक यातायात बाधित रहा और सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई।

हाइवा ट्रक क्रमांक CG 31 A 9917 अनूपपुर से गिट्टी लोड कर कोतमा की ओर जा रहा था। इसी दौरान रेंज ऑफिस के सामने अचानक ट्रक के पिछले टायर में आग लग गई। बताया जा रहा है कि भीषण गर्मी और लगातार घर्षण के कारण टायर में आग भड़की। सामने से आ रहे वाहन चालकों ने ट्रक चालक को आग लगने की सूचना दी। इसके बाद चालक और क्लीनर ने तत्काल वाहन रोककर अपनी जान बचाई। कुछ ही देर में आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और पूरा वाहन आग की लपटों में घिर गया।

हाईवे के बीचों बीच वाहन में आग लगने से आसपास के क्षेत्र में हड़कंप मच गया। आग की तीव्रता को देखते हुए सुरक्षा कारणों से पुलिस ने दोनों दिशाओं का यातायात रोक दिया। इसके चलते अनूपपुर और कोतमा की ओर जाने वाले सैकड़ों वाहन सड़क पर ही फंस गए। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हाईवे के दोनों ओर करीब 2 से 3 किलोमीटर लंबी वाहनों की कतार लग गई थी। 

पुलिस और दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई। दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद 2 घंटे बाद आग पर काबू पाया। आगजनी की घटना में हाइवा ट्रक के सभी टायर और अन्य हिस्से जलकर नष्ट हो गए। घटनास्थल के समीप वन विभाग का डिपो होने के कारण वन विभाग का अमला भी मौके पर सतर्क रहा। पुलिस ने ट्रक को सुरक्षित स्थान पर खड़ा कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

Labels:

Post a Comment

MKRdezign

,

संपर्क फ़ॉर्म

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget