बिजली की पोल से गिरने पर मजदूर की हुई थी मौत, इंजीनियर व सुपरवाइजर हुए सस्पेंड

बिजली की पोल से गिरने पर मजदूर की हुई थी मौत,  इंजीनियर व सुपरवाइजर हुए सस्पेंड


शहडोल

जिले के एसईसीएल सोहागपुर क्षेत्र अंतर्गत बंगवार भूमिगत कोयला खदान में हुए दर्दनाक हादसे में मेंटेनेंस कार्य के दौरान बिजली के पोल से गिरकर ठेका मजदूर की मौत के मामले में एसईसीएल प्रबंधन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए मैकेनिकल इंजीनियर और इलेक्ट्रिकल सुपरवाइजर को सस्पेंड कर दिया है।

ग्राम डोंगरा टोला, पोस्ट चचाई निवासी 43 वर्षीय मोहे लाल सिंह, पिता ठुन्नू सिंह, एसईसीएल में ठेका मजदूर के रूप में काम करते थे। बुधवार को वे रोजाना की तरह ड्यूटी पर पहुंचे और खान प्रबंधक कार्यालय के सामने स्थित बिजली के पोल पर मेंटेनेंस कार्य करने के लिए चढ़े। इसी दौरान अचानक संतुलन बिगड़ने से वे ऊंचाई से नीचे गिर पड़े। 

हादसे में उनके सिर सहित शरीर के कई हिस्सों में गंभीर चोटें आईं,घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सहकर्मियों की मदद से उन्हें तत्काल केंद्रीय चिकित्सालय बुढ़ार ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत को देखते हुए आदित्य अस्पताल शहडोल रेफर किया गया। लेकिन इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई थी। 

मामले में लापरवाही सामने आने पर एसईसीएल मुख्यालय बिलासपुर के निर्देश पर मैकेनिकल इंजीनियर विकास सिंह को सस्पेंड कर दिया गया है। वहीं इलेक्ट्रिकल सुपरवाइजर जय कुमार वर्मा पर भी उप क्षेत्रीय प्रबंधक द्वारा निलंबन की कार्रवाई की गई है। एसईसीएल ने घटना की सूचना धनपुरी पुलिस को करीब 24 घंटे बाद दी, जिससे प्रबंधन की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े हो रहे हैं। 

Labels:

Post a Comment

MKRdezign

,

संपर्क फ़ॉर्म

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget