अवैध मुरूम उत्तखनन कर परिवहन पर ट्रैक्टर ट्रॉली जप्त, मामला हुआ दर्ज

अवैध मुरूम उत्तखनन कर परिवहन पर ट्रैक्टर ट्रॉली जप्त, मामला हुआ दर्ज


अनूपपुर

जिले के वेंकटनगर चौकी पुलिस को दौरान भ्रमण ग्राम कदमसरा में मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि, ग्राम मुण्डा का राजेश राठौर आमाडांड की पहाडी किनारे से अवैध खनिज मुरूम का चोरी से उत्तखनन कर अपने नीले रंग के ट्रेक्टर ट्राली में ट्रेक्टर चालक से मुरूम लोड करवाकर ग्राम कदमसरा रानी तालाब तरफ मुरूम बेंचने आने वाला हैं। मुखबिर के बताये स्थान ग्राम कदमसरा रानी तालाब के पास पहुंचे तो मुण्डा तरफ से एक ट्रेक्टर आते दिखा, उक्त ट्रेक्टर को रूकवाकर चेक किया गया तो ट्रेक्टर की ट्राली में मुरूम लोड था, जो ट्रेक्टर चालक से पूछतांछ की गई तो चालक अपना अपना नाम बबलू सिंह भैना पिता लाल सिंह भैना उम्र 21 वर्ष निवासी ग्राम मुण्डा गढ़ियाटोला थाना जैतहरी जिला अनूपपुर का होना बताया। उक्त ट्रेक्टर राजेश राठौर निवासी गढ़ियाटोला मुण्डा का होना बताया, राजेश राठौर के कहने पर अवैध रूप से आमाडांड की पहाडी किनारे से मुरूम लोड करके लाना बताया, उक्त मुरूम की कोई टी.पी. या वैध दस्ताबेज नही होना बताया, ट्रेक्टर चालक बबलू सिंह भैना एवं वाहन स्वामी राजेश राठौर का कृत्य धारा 303(2),317(5), 305(ई) बीएनएस एवं  4/21 खान एवं खान खनिज विकास अधिनियम 1957 के तहत दण्डनीय पाये जाने पर मामला दर्ज किया। चालक बबलू सिंह भैना के कब्जे से बिना रजिस्ट्रेशन नंबर के स्वराज कंपनी का ट्रेक्टर मय ट्राली में लोड 03 घन मीटर अवैध मुरूम (खनिज) वाहन एवं मुरूम कुल कीमती 503000/- रूपये की जप्त कर कब्जे पुलिस लिया, जप्त शुदा सम्पत्ति को चौकी वेंकटनगर चौकी परिसर में खड़ा कराया गया है।

Labels:

Post a Comment

MKRdezign

,

संपर्क फ़ॉर्म

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget