चोरी के फरार आरोपी गिरफ्तार, 77 हजार नगद, 3 सोने के लॉकेट एक चैन व 1.7 किलो चांदी जप्त
*इनोवा कार से आये थे आरोपी*
अनूपपुर
जिले के भालूमाड़ा थाना अंतर्गत नागेन्द्र कुमार अवस्थी पिता रामदेव अवस्थी उम्र 44 वर्ष निवासी ग्राम बदरा थाना भालूमाडा के द्वारा दिनांक 20 जनवरी 2026 को सूचना दी गई थी कि एम.एन. सिंह पेट्रोल पम्प के मालिक संग्राम सिंह निवासी बदरा के परिवार सहित ईलाज कराने नागपुर चले गये है तथा घर में ताला बंद था। 19-20/01/2026 की रात्रि करीब 01.30 बजे से 2.30 बजे के बीच अज्ञात चोर घर का ताला तोड कर चोरी करने घर में घुस कर अलमारी में रखे सोने चांदी के जेवरात एवं नगदी चोरी कर ले गये है। थाना भालूमाडा में अप.क्र. 24/2026 धारा 331(4), 305(ए) बीएनएस कायम कर विवेचना की गई । मकान मालिक के घऱ में लगे सीसीटीव्ही कैमरा से तीन चोंरो द्वारा नकाब लगाये होने से पहचांन नही हो सकी तथा घर के बाहर चोरो के द्वारा पहुंचने के लिए इनोवा कार का उपयोग किया गया था। टोल नाका मैनटोला बिजुरी से एक इनोवा कार क्रमांक CG 16 CG 2914 दिनांक 20 जनवरी 2026 के रात्रि 03.35 बजे मनेन्द्रगढ तरफ जाती हुई दिख रही है, तथा उसमें पांच लोग बैठे हुए है, जिसके उपर संदेह करते हुए गाडी नम्बर का पता किया गया तो पता चला कि कुर्वान रजा खान पिता गुलबहार खान निवासी तिलईधार थाना सीतापुर सरगुजा छ.ग. के नाम से दर्ज है। उक्त वाहन से बदरा पहुंचकर घऱ का ताला तोड कर सोने चांदी का जेवरात अलमारी में रखे तोड खोल कर चोरी कर ले गये थे। चोरों की पता तलास के दौरान वाहन मालिक कुर्वान रजा खान को पकड कर पूछताछ की गई जो बताया कि उसके मामा ससुर जब्बीर खान उसके दोस्त आरिफ खान, नंदलाल उर्फ नंदू गिरी, पास्टर उर्फ मानवेन्द्र लकडा, अनीश उर्फ गोल्डन सभी मिलकर चोरी किये है और चोरी के सोने चांदी के जेवरात अम्बिकापुर स्थित माँ अन्नपूर्ण ज्वेलर्स के मालिक नीरज सोनी पिता उमेश सोनी निवासी चांदनी चौक अम्बिकापुर को 9 लाख रुपये में बिक्री कर दिये है जिसमें उक्त जानकारी के पश्चात आरोपियों की धर पकड के दौरान आरोपी अनीश उर्फ गोल्डन, नंदलाल उर्फ नंदू गिरी, तथा वाहन मालिक कुर्बान खान रजा तथा चोरी के जेवरात खरीददार नीरज सोनी को गिरफ्तार कर पूछताछ की गई तो बताये कि 20 जनवरी 2026 को दोपहर 2.30 बजे चोर जब्बीर खान, आरिफ खान और अनीश उर्फ गोल्डन के साथ मिलकर खरीददार नीरज सोनी को बिक्री कर दिये है। आरोपी खरीददार नीरज सोनी के कब्जे से एक 1 किलो 700 ग्राम चांदी के जेवरात जिसमें पायल कडा एवं बिछिया तथा सोने की एक चैन करीब 2 तोले जप्त कर कब्जे पुलिस लिया गया है, तथा वाहन मालिक आरोपी कुर्बान रजा खान से उसकी इनोवा कार क्रमांक CG 16 CG 2914 को जप्त कर बिगडी हालत में होने से कोतवाली अंबिकापुर में खडी करा दिये है तथा आरोपीगणों को पुलिस रिमाण्ड में रखा गया था, जिन्हे दिनांक 09 फरवरी 2026 को न्यायिक रिमाण्ड में न्यायालय पेश किया गया था तथा आरोपी जब्बीर खान, आरिफ खान एवं पास्टर उर्फ मानवेन्द्र लकडा फरार चल रहे थे जिनकी गिरफ्तारी टीम गठित कर पता तलास की जा रही थी, जो 08 मार्च 2026 को फरार आरोपी मोहम्मद आरिफ खान पिता मतीन खान उम्र 28 वर्ष निवासी बिशुनपुर थाना सीतापुर जिला अंबिकापुर एवं मो. जसबीर खान पिता हामिद खान उम्र 47 वर्ष निवासी है रायकेरा गांधीपारा जिला अंबिकापुर छ.ग. को रायकेरा एवं सीतापुर से गिरफ्तार किया जाकर आरोपी जब्बीर खान से नगदी 50 हजार रुपए एवं आरोपी आरिफ खान से नगदी 27050 हजार व सोने के 3 लाकेट जप्त किया गया है। दोनों आरोपियों को न्यायालय कोतमा पेश किया गया जहाँ से न्यायिक हिरासत में जिला जेल अनूपपुर भेजा गया है। प्रकरण के एक आरोपी पास्टर उर्फ मानवेंद्र लकड़ा जो अभी भी फरार है।
