भाजपा किसान मोर्चा की बैठक संपन्न, 10 वर्ष के कार्यकाल को गिनाते हुए जिला अध्यक्ष की आंखें हुई नम
शहडोल
भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा के जिला शहडोल की बैठक संपन्न हुई। बैठक में किसान मोर्चा प्रदेश कार्यकारिणी के नवनियुक्त प्रदेश मंत्री बृजेश सिंह बुंदेला वा नीति एवं शोध के प्रदेश प्रभारी तथा किसान मोर्चा जिला शहडोल के ऊर्जावान जिला अध्यक्ष रविकांत त्रिपाठी की गरिमामई उपस्थिति में संगठनात्मक बैठक संपन्न हुई। बैठक में किसान मोर्चा कें महत्वपूर्ण योगदान आगामी कार्यक्रमों पर चर्चा तथा नए मोर्चे के गठन के संदर्भ में कार्यकर्ताओं को प्रदेश मंत्री बृजेश सिंह बुंदेला ने संबोधित किया साथ ही किसान मोर्चा के संघटनात्मक गतिविधियों की जानकारी भी प्राप्त की। इस अवसर पर किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष रविकांत त्रिपाठी ने अपने उद्बोधन में अपने बीते हुए 10 साल के कार्यकाल के अनुभव को कार्यकर्ताओं के सामने साझा किया, संबोधन के समय जिला अध्यक्ष का गला भर आया वह अपने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए काफी भावुक दिखे, उन्होंने अपने किसान मोर्चा के समस्त पदाधिकारियो को उनके अविस्मरणीय सहयोग के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया। किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं के अपार प्रेम व पूर्व के सहयोग को स्मरण कर उनकी उपलब्धियां को भी साझा किया इस अवसर पर इनकी रही उपस्थिती किसान मोर्चा के प्रदेश कार्य समिति के पूर्व सदस्य सुरेश चतुर्वेदी पूर्व जिला महामंत्री किसान मोर्चा राजकुमार सिंह किसान मोर्चा के ही वर्तमान के जिला उपाध्यक्ष रमाकांत तिवारी, मोती सिंह बघेल, नर्मदा साहू, लक्ष्मण गौतम, अजय मिश्रा, लल्लू सिंह तोमर, शत्रुघ्न चतुर्वेदी, जिला महामंत्री रामनारायण मिश्रा, पंकज सिंह बघेल, जिला मंत्री स्नेहा द्विवेदी, अंजू कचेर, राजेंद्र तिवारी, नरेंद्र बरगाही, सूरज द्विवेदी, सोशल मीडिया के प्रभारी नीरज शुक्ला, आईटी सेल प्रभारी उदयभान शर्मा सहित सभी मंडलों के मंडल अध्यक्ष उपाध्यक्ष वा महामंत्रियों की गरिमामई उपस्थिती मे बैठक संपन्न हुई। कार्यक्रम का संचालन किसान मोर्चा के ऊर्जावान जिला महामंत्री रामनारायण मिश्रा ने किया तथा आभार प्रदर्शन मोर्चा के ही जिला महामंत्री पंकज सिंह बघेल में किया।
इस अवसर पर काफी संख्या में किसान भी रहे उपस्थित कार्यक्रम में सभी जिला उपाध्यक्षों के साथ साथ प्रदेश कार्य समिति के पूर्व सदस्य ने भी अपने पूर्व के किसान मोर्चा के अनुभव को साझा किया।
