सौतेली बेटी से दुष्कर्म का आरोपी पुलिस अभिरक्षा से फरार

सौतेली बेटी से दुष्कर्म का आरोपी पुलिस अभिरक्षा से फरार 


उमरिया

जिले के इंदवार थाना क्षेत्र में पुलिस की लापरवाही का बड़ा मामला सामने आया है। जानकारी के मुताबिक अपनी ही सौतेली बेटी से दुष्कर्म के आरोप में गिरफ्तार आरोपी पुलिस अभिरक्षा से फरार हो गया। इस सनसनीखेज घटना के बाद विभाग में हड़कंप मच गया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ अधिकारी तुरंत थाने पहुंचे और जिम्मेदार पुलिसकर्मियों से कड़ी पूछताछ की। बताया गया है कि इंदवार थाना क्षेत्र निवासी एक व्यक्ति पर अपनी सौतेली बेटी को डरा-धमका कर दुष्कर्म करने का गंभीर आरोप है। पीड़िता ने साहस दिखाते हुए थाने में शिकायत दर्ज कराई, जिसके बाद आरोपी को हिरासत में लेकर उससे पूछताछ शुरू की गई थी। इसी दौरान आरोपी ने मौका पाकर पुलिस को चकमा दिया और थाने से फरार हो गया। आरोपी के भागने की जानकारी मिलते ही महकमे में अफरा-तफरी मच गई। पुलिस टीम ने तत्काल उसकी तलाश शुरू कर दी, लेकिन देर रात तक आरोपी का कोई पता नहीं चल सका। वरिष्ठ अधिकारियों ने फरार आरोपी को जल्द पकड़ने के निर्देश देते हुए, सुरक्षात्मक लापरवाही के दोषी पुलिसकर्मियों पर कड़ी कार्रवाई के संकेत दिए हैं। पुलिस अब आरोपी की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है।

Labels:

Post a Comment

MKRdezign

,

संपर्क फ़ॉर्म

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget