निर्माण कार्य में गुंडागर्दी, सरपंच पति ने लगाई आरोपों की झड़ी, युवक का जान से मारने की धमकी का वीडियो वायरल

निर्माण कार्य में गुंडागर्दी, सरपंच पति ने लगाई आरोपों की झड़ी, युवक का जान से मारने की धमकी का वीडियो वायरल


*पुलिस जांच में जुटी*

अनूपपुर

जिले के कोतमा थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम मुरधवा में विकास कार्य के दौरान गुंडागर्दी और धमकी देने का मामला सामने आया है। ग्राम मुरधवा निवासी सरपंच पति हीरालाल सिंह ने कोतमा पुलिस को लिखित शिकायत देकर आरोप लगाया है कि कुछ दबंग युवकों ने निर्माण कार्य में बाधा उत्पन्न करते हुए उनसे अवैध रूप से "गुंडा टैक्स" के नाम पर पैसे की मांग की तथा विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दी।

शिकायत में सरपंच पति ने सोनू पांडेय, कृष्णदेव पांडेय और आशीष पांडेय पर आरोप लगाया है कि वे अक्सर ग्राम पंचायत के विकास कार्यों में अड़चन डालते हैं। बताया गया कि उक्त आरोपी निर्माण स्थल पर पहुंचकर गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी देने लगे। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद कोतमा पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच प्रारंभ कर दी है।

पीड़ित हीरालाल सिंह ने बताया कि जब वह गांव में निर्माण कार्य का निरीक्षण कर रहे थे, तभी आरोपियों ने रास्ता रोककर धमकाया और पैसे की मांग की। विरोध करने पर विवाद बढ़ा और आरोपियों ने जान से मारने की धमकी दी। इस घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने भी पुलिस से कड़ी कार्रवाई की मांग की है। ग्रामीणों का कहना है कि आरोपी युवक आए दिन क्षेत्र में आतंक फैलाकर लोगों को डराने-धमकाने का कार्य करते हैं, जिससे क्षेत्र में दहशत का माहौल बना हुआ है।

पीड़ित की मांग है कि कोतमा पुलिस आरोपी युवकों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर सख्त कानूनी कार्रवाई करे, ताकि क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनी रहे और आम नागरिकों में सुरक्षा की भावना कायम हो।वहीं पुलिस ने शिकायत प्राप्त होने के बाद पूरे मामले की जांच प्रारंभ कर दी है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आरोप सिद्ध पाए जाने पर संबंधित के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी।         

Labels:

Post a Comment

MKRdezign

,

संपर्क फ़ॉर्म

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget