4 माह से नहीं मिला वेतन, सहायक सचिव ने एक सप्ताह का लिया सामूहिक अवकाश

4 माह से नहीं मिला वेतन, सहायक सचिव ने एक सप्ताह का लिया सामूहिक अवकाश


अनूपपुर

ग्राम रोजगार, सहायक सचिव जनपद पंचायत जैतहरी जिला अनूपपुर के द्वारा चार माह से मानदेय नहीं मिलने के कारण विरोध स्वरूप एक सप्ताह का सामूहिक अवकाश लेने से संबंधित ज्ञापन मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत जैतहरी को सौंपा। ग्राम रोजगार सहायक सचिवों का कहना है कि विगत चार माह से मानदेय नहीं मिलने के कारण परिवार विपरीत परिस्थितियों में जीवन जीने को मजबूर हैं। 

सहायक सचिव संघ के अध्यक्ष चन्द्रशेखर कुशवाहा ने बताया कि चार माह से मानदेय नहीं मिलने के कारण हमारे रोजगार सहायक रक्षाबंधन, दीपावली का त्योहार दयनीय स्थिति में मनाया है। उन्होंने बताया कि मानदेय नहीं मिलने के कारण बच्चों का स्कूल फीस, मकान किराया,लोन की किस्त, चिकित्सा व्यय आदि सभी दैनिक खर्च के लिए रोजगार सहायक आर्थिक तंगी से जूझ रहे हैं। जिससे रोजगार सहायक एवं उसके परिवार मानसिक पीड़ा झेल रहे हैं। ज्ञापन अतिरिक्त कार्यक्रम अधिकारी दीपक उर्मलिया जनपद पंचायत जैतहरी को देते हुए अतिशीघ्र मानदेय भुगतान करवाए जाने की मांग किया है। 

Labels:

Post a Comment

MKRdezign

,

संपर्क फ़ॉर्म

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget