जंगल में मिला तेंदुए का शव, मौत का कारण अज्ञात, विशेषज्ञ कर रहे पोस्टमार्टम

जंगल में मिला तेंदुए का शव, मौत का कारण अज्ञात, विशेषज्ञ कर रहे पोस्टमार्टम


अनूपपुर

जिले के राजेंद्र ग्राम उप वन मंडल के अमरकंटक वन परिक्षेत्र अंतर्गत फर्रीसेमर  के जंगल में वन विभाग की टीम को एक मृत तेंदुआ मिला है। घटना की जानकारी मिलते ही विभागीय अमला मौके पर पहुँचा और शव को कब्ज़े में लिया। वन पर क्षेत्र के बीट गार्ड हरी लाल प्रजापति अपने नियमित वन  गस्त पर थे तभी उन्हें एक तेंदुआ मृत हालत में दिखा जिसकी सूचना उन्होंने अपने वरिष्ठ अधिकारियों को दी वन प्राणी के मृत होने की जानकारी तत्काल उपवन मंडल एवं वनमंडल अधिकारी अनूपपुर को दी गई तत्काल वन हमला तेंदुआ की मृत्यु स्थल पर मौका मिलना हेतु पहुंचा वन अमला इस बात की जांच कर रहा है कि तेंदुआ कैसे किन परिस्थितियों में मृत्यु हुआ है क्या कारण है सभी बिंदुओं पर तहकीकात किया जा रहा है । 

तेंदुए का पोस्टमार्टम बांधवगढ़ रिज़र्व से आए वन्यजीव विशेषज्ञ डॉ. की टीम द्वारा किया जा रहा है। हालांकि, वन विभाग ने अभी स्पष्ट नहीं किया है कि तेंदुए की मौत किस कारण से हुई और कब हुई। विभाग का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा। अमरकंटक क्षेत्र में लगातार वन्यजीवों के दिखने और अब इस तरह मृत अवस्था में मिलने से स्थानीय लोगों में भय और आशंका का माहौल है।

Labels:

Post a Comment

MKRdezign

,

संपर्क फ़ॉर्म

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget