जिला जेल का औचक निरीक्षण, पाई गई कमियां, न्यायाधीश ने व्यक्त की नाराजगी

जिला जेल का औचक निरीक्षण, पाई गई कमियां, न्यायाधीश ने व्यक्त की नाराजगी


अनूपपुर

द्वितीय अपर न्यायाधीश नरेन्द्र पटेल मुख्य न्यायिक दण्डाधिकारी चैनवती ताराम न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी बॉबी सोनकर एवं डिफेंस काउंसिल के अधिवक्ता आयुष सोनी के द्वारा जिला जेल अनूपपुर का औचक निरीक्षण हुआ यह निरीक्षण प्रधान न्यायाधीश माया विश्वलाल के मार्गदर्शन में किया गया। जेल भ्रमण जेल अधीक्षक इन्द्रमणि तिवारी ने निरीक्षण दल को करवाया, निरीक्षण में सर्वप्रथम अपर न्यायाधीश नरेन्द्र पटेल ने पाकशाला का जायजा लिया, पाकशाला में पक रहे भोजन की गुणवत्ता एवं स्वाद की जाँच की, जिसमें जेल मैनुअल के हिसाब से खाना नही मिला, इसके लिए नाराजगी व्यक्त करते हुए नवीन बैरक का निरीक्षण करने को कहा, जहाँ बैरक क्रमांक 03 एवं 04 के बीच पानी से भरी गंदगी पायी गई, वहाँ पर मच्छर के कारण आरोपी बंदियो के स्वास्थ्य खराब होने कि आशंका हैं। इसी क्रम में नवीन बैरक पानी की समुचित व्यवस्था नही होने के कारण व्यवस्था करने को निर्देश जारी किये। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वाधान में विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन भी किया गया, जिसमें न्यायिक मजिस्ट्रेट बॉबी सोनकर ने पैनल अधिवक्ता और डिफेंस काउंसिल अधिवक्ता के बारे में बंदियों का बताया श्री सोनकर ने बताया कि किसी भी बंदी को निःशुल्क विधिक सहायता से अधिवक्ता मिल सकता है। साथ ही प्राधिकरण की विभिन्न योजनाओं के संबंध में जानकारी दी गई इसी क्रम में मुख्य न्यायिक दण्डाधिकारी चैनवती ताराम द्वारा आगामी लोक अदालत में होने वाले वह मामलों के बारे में बताया जिसमें राजीनामा हो सकता है। ऐसे मामले जो आपसी समझौता के आधार पर न्यायालय में लंबित है, द्वितीय अपर न्यायाधीश नरेन्द्र पटेल द्वारा अंत में सभी बंदीयों से बातचीत के दौरान में उनकी समस्या को सुना और तुरन्त जेल अधीक्षक इन्द्रमणि तिवारी को निर्देशित किया कि इन समस्याओं को समाधान कर सूचित करे। श्री पटेल ने डिफेंस काउंसिल के अधिवक्ता आयुष सोनी को यह जिम्मा सौपा कि प्रत्येक बैरक एवं प्रत्येक बंदी के पास अधिवक्ता है कि नही इसकी जानकारी एकत्रित की जाये, जिससे राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण के द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं का लाभ बंदियों को मिल सके, अंत में जेल अधीक्षक ने औचक निरीक्षण पर अधिकारियो का अभार व्यक्त करते हुए आश्वसन दिया की आगामी समय में सभी समस्याएँ एवं कमियों को वह पूरा करेगें।

Labels:

Post a Comment

MKRdezign

,

संपर्क फ़ॉर्म

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget