बाणसागर डैम के गेट खुलने से नदी का अचानक बढ़ा जल स्तर, बीच धार में फंसा युवक

 बाणसागर डैम के गेट खुलने से नदी का अचानक बढ़ा जल स्तर, बीच धार में फंसा युवक

*युवक को बचाने के लिए, डैम के बंद करने पड़े गेट, नदी में मछली पकड़ने गया था*


शहडोल

जिले के बाणसागर डैम के गेट खुलते ही मछली पकड़ रहा युवक नदी के बीच धार में फंस गया। घटना की जानकारी गांव के लोगों को मिली तो हड़कंप मच गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने बचाव दल के साथ रेस्क्यू शुरू किया। दौरान डैम के सभी गेट बंद करने पड़े थे। छह घंटे चले रेस्क्यू के बाद एसडीआरएफ की टीम एवं पुलिस ने युवक को सुरक्षित निकाल लिया है।घटना देवलौंद थाना क्षेत्र के कुमहिया गांव की है।

जानकारी के अनुसार बाणसागर डैम के 6 गेट बुधवार शाम चार बजे खोले गए थे। जिले के आस पास हो रही बारिश की वजह से बाणसागर डैम का जलस्तर बढ़ गया है। इस कारण डैम के गेट खोले गए। तभी देवलौद के कुमहिया गांव में नदी के बीच मछली पकड़ रहा युवक अचानक नदी में आई बाढ़ में फंस गया। पुलिस के अनुसार अल्ताफ खैरवार पिता बिंदु खैरवार (34) निवाशी रामपुरवा का रहने वाला है। युवक जब नदी में अचानक बाढ़ आई तो वह नदी के बीच टापू में खड़ा हो गया और मदद के लिए आवाज देने लगा। घटनास्थल के पास नदी के किनारे गांव के कुछ लोग मवेशियों को ले कर घर जा रहे थे। तभी लोगों ने किसी की चिल्लाने की आवाज सुन नदी में देखा तो टापू में एक युवक अपनी शर्ट हाथ में लेकर उसे हिला कर मदद के लिए आवाज लगा रहा था। युवक को नदी के बीच फंसा देख गांव के लोगों ने मामले की जानकारी देवलौंद पुलिस को दी।

जानकारी के बाद थाना प्रभारी सुभाष दुबे मौके पर पहुंचे और एसडीआरएफ टीम का मौके पर बुलाया गया। नदी के बीच में फंसे युवक की जानकारी थाना प्रभारी ने वरिष्ठ अधिकारियों को दी, जानकारी के बाद अधिकारियों ने बाणसागर डैम प्रबंधन से इस मामले में चर्चा की और डैम के खुले छह गेटों को तत्काल बंद कराया गया। बुधवार रात तकरीबन 8:00 बजे पानी का जलस्तर कुछ काम हुआ, इसके बाद पुलिस के साथ एसडीआरएफ की टीम ने संयुक्त रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। 6 घंटे के रेस्क्यू के बाद युवक को नदी से बाहर निकल गया है। अल्ताफ खैरवार ने बताया कि वह मछली पकड़ने सोन नदी गया हुआ था। तभी अचानक बाणसागर डैम के गेट खुल गए और नदी का जल स्तर अचानक बढ़ गया, जिससे बचने वह नदी के बीच टापू में खड़ा हो गया और अपने बचाव के लिए मदद मांगने लगा। तभी मवेशी लेकर जा रहे गांव के लोगों ने उसकी आवाज सुनी और इसके बाद जाकर प्रशासनिक अमला मौके पर पहुंचा और युवक को सुरक्षित बाहर निकला गया है। रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद पुनः बाणसागर डैम के गेट खोल दिए गए हैं।

थाना प्रभारी सुभाष दुबे ने बताया कि हमें गांव के लोगों ने जानकारी दी थी कि नदी के बीच में एक युवक फंसा हुआ है। तब हमने वरिष्ठ अधिकारियों से इस मामले पर चर्चा कर बाणसागर डैम के खुले गेट को बंद कराया और रेस्क्यू ऑपरेशन कर युवक को बाहर निकल गया।

Labels:

Post a Comment

MKRdezign

,

संपर्क फ़ॉर्म

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget