सेना पर दिये बयान के खिलाफ किया प्रदर्शन, कांग्रेस ने फूंका उप मुख्यमंत्री का पुतला

सेना पर दिये बयान के खिलाफ किया प्रदर्शन, कांग्रेस ने फूंका उप मुख्यमंत्री का पुतला


उमरिया   

देश की सेना को लेकर दिये गये बयान के खिलाफ गत दिवस जिला कांग्रेस कमेटी ने प्रदेश के उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा का पुतला फूंका तथा जम कर नारेबाजी की। स्थानीय गांधी चौक मे आयोजित कार्यक्रम के दौरान पार्टी के जिलाध्यक्ष अजय सिंह ने कहा कि भाजपा के नेता लगातार सेना तथा सैनिकों का अपमान कर रहे हैं। पहले राज्य सरकार के मंत्री विजय शाह ने कर्नल सोफिया कुरैशी को लेकर शर्मनाक टिप्पणी की अब उप मुख्यमंत्री देवड़ा ने भारतीय सेना और सैनिकों को प्रधानमंत्री के चरणों मे नतमस्तक होने का बयान देकर मर्यादा को तार-तार कर दिया है। श्री सिंह ने कहा कि सेना के जवानो के कारण ही हमारा देश सुरक्षित हैं। ऐसे महान सैनिकों का आदर करने की बजाय मंत्री जैसे जिम्मेदार व्यक्ति सार्वजनिक रूप से उनका अपमान कर रहे हैं। उन्होने आरोप लगाया कि भाजपा दोनो मंत्रियों को संरक्षण दे रही है। इसे कांग्रेस कभी भी बर्दाश्त नहीं करेगी। श्री सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के दिल मे यदि सेना के प्रति जरा सा भी सम्मान है तो वे दोनो मंत्रियों को तत्काल बर्खास्त करें। कार्यक्रम मे जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय सिंह, राजेश शर्मा, ठाकुर दास सचदेव, त्रिभुवन प्रताप सिंह, अम्रतलाल यादव, अशोक गौंटिया,  मयंक सिंह, रघुनाथ सोनी, मिथलेश राय, ओमप्रकाश सोनी, शिशुपाल यादव, संतोष सिंह, मो.आजाद, निरंजन प्रताप सिंह, नासिर अंसारी, बिजेंद्र सिंह अब्बू, राजीव सिंह, विक्रम सिंह, श्रीमती सावित्री सिंह, श्रीमती शकुंतला धुर्वे, रामायणवती कोल, उत्तरा सिंह, रोशनी साहू, ऐरास खान, उमेश कोल, ताजेन्द्र सिंह, मुकेश सिंह, राजेश सिंह, जग्गी कोरी, मंगल सिंह, बच्चा अग्रवाल, अयाज खान, शिवम कोरी, विपिन, रवि साहू, बाबू लाल आदि कांग्रेसजन उपस्थित थे। 

Labels:

Post a Comment

MKRdezign

,

संपर्क फ़ॉर्म

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget